Jakhal City News

Jakhal City News जनता की बात
जनता के साथ

16/09/2026

'आशीर्वाद का दीया' 🪔
​राष्ट्र के गौरव, मां भारती के सच्चे सपूत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में, जाखल मंडल अध्यक्ष Kiran Sharma जी के नेतृत्व में कल 'आशीर्वाद का दीया' जलाने का संकल्प लिया गया है।

​हम सभी क्षेत्रवासियों से सादर निवेदन करते हैं कि कल शाम अपने घरों में एक दीया अवश्य प्रज्वलित करें और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करें।
​🙏 एक दीया, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का!

04/09/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएँ

जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा व आस्था के साथ करते है याद- मुख्यमंत्री

हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्री कृष्ण के चरणों से पवित्र हुई- मुख्यमंत्री

भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व प्रसिद्ध महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया- मुख्यमंत्री

उन्होंने कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया- मुख्यमंत्री Nayab Saini जी

हरियाणा सरकार का  5 तारीख तक सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के निर्देश, अगर कर्मचारी नहीं आए तो होगी कानूनी कार्रवाई
03/09/2026

हरियाणा सरकार का 5 तारीख तक सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के निर्देश, अगर कर्मचारी नहीं आए तो होगी कानूनी कार्रवाई

जनता की हुंकार! ✊🔥​3 महीने... जी हां, पूरे 3 महीने!जाखल मंडी का संपर्क बाकी हरियाणा से कटा रहा। लोग परेशान थे, रास्ते बं...
27/08/2026

जनता की हुंकार! ✊🔥

​3 महीने... जी हां, पूरे 3 महीने!
जाखल मंडी का संपर्क बाकी हरियाणा से कटा रहा। लोग परेशान थे, रास्ते बंद थे, आवाजाही ठप थी और दैनिक जीवन पटरी से उतर चुका था।
​लेकिन हमारे 'नेताजी' कहाँ थे? 🤷‍♂️
शायद किसी वातानुकूलित कमरे में बैठकर "गंभीर चिंतन" कर रहे थे या फिर किसी चुनाव के आने का इंतजार कर रहे थे! जब जनता संकट में थी, तब साहब का कोई अतापता नहीं था।
​फिर क्या हुआ?
जब सब्र का बांध टूटा, तो जनता खुद सड़कों पर उतरी। अपनी हक की आवाज उठाई, धरना-प्रदर्शन किया और संघर्ष का बिगुल बजाया।
​और चमत्कार देखिए... ✨
जो काम 3 महीने से अटका पड़ा था, जनता के एकजुट होते ही वही प्रशासनिक तंत्र हरकत में आ गया और रातों-रात समस्या का समाधान निकाल दिया गया!
​सीधा सा सबक है:
लोकतंत्र में असली ताकत कुर्सी पर बैठे नेता के पास नहीं, बल्कि जागरूक और एकजुट जनता के पास होती है।
​नेताजी, याद रखिएगा— वोट जनता देती है, तो सवाल भी जनता ही पूछेगी!

भाजपा जाखल मण्डल अध्यक्ष किरण शर्मा जी को जाखल मंडी कच्चा आढ़ती संगठन के प्रधान  बनाये जाने पर बधाई एवं बहुत बहुत शुभकामन...
12/08/2026

भाजपा जाखल मण्डल अध्यक्ष किरण शर्मा जी को जाखल मंडी कच्चा आढ़ती संगठन के प्रधान बनाये जाने पर बधाई एवं बहुत बहुत शुभकामनाएं

हरियाणा राज्य महिला आयोग के पद से रेनू भाटिया ने भेजा सीएम को इस्तीफा
09/06/2026

हरियाणा राज्य महिला आयोग के पद से रेनू भाटिया ने भेजा सीएम को इस्तीफा

08/06/2026

जाखल मंडी के इतिहास में धर्म और भक्ति की अविरल धारा बहाने वाली श्री भक्तमाल कथा का आज हवन यज्ञ के साथ अत्यंत श्रद्धापूर्वक और भव्य समापन हुआ।
​कथावाचक: परम पूज्य, परम श्रद्धेय श्री बसंत जी महाराज
​स्थान: श्री महाकाली मंदिर, जाखल मंडी
​समापन एवं हवन का समय: आज 8 जून 2026, सुबह 9:00 बजे

भंडारा 12:00 बजे से शुरू हो चूका हैं सभी भक्तजन भंडारे मे प्रसाद ग्रहण करें

23/05/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की घोषणा

नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए फ्री होगी हरियाणा रोडवेज़ की यात्रा- मुख्यमंत्री Nayab Saini जी

20 और 21 जून दोनों दिन NEET का एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज़ में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे छात्र- मुख्यमंत्री

सभी युवा साथियों की सफलता हमारी प्राथमिकता हैं- मुख्यमंत्री

आप सब पूरे मनोयोग से परीक्षा दें, आपके उज्जवल भविष्य की कामना- मुख्यमंत्री

उकलाना नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी रीमा सोनी 2806 वोटो से जीत सर्टिफिकेट प्राप्त करते हुए
13/05/2026

उकलाना नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी रीमा सोनी 2806 वोटो से जीत सर्टिफिकेट प्राप्त करते हुए

उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन चुनाव जीती 23 साल की निर्दलीय रीमा सोनी 2806 वोट से जीती बीजेपी उम्मीदवार निकिता गोयल को मिल...
13/05/2026

उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन चुनाव जीती 23 साल की निर्दलीय रीमा सोनी 2806 वोट से जीती

बीजेपी उम्मीदवार निकिता गोयल को मिले 4272 वोट

रीमा सोनी ने 7078 वोट प्राप्त किये

Address

Jakhal Mandi

Telephone

+919814582726

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jakhal City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jakhal City News:

Shortcuts

Share