Focus Bulletin News

Focus Bulletin News Focus Bulletin— Read the Latest News On Business, Politics, Sports, Entertainment & Much More From

08/08/2026
07/08/2026
👉 भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन🌈 आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी...
21/06/2026

👉 भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
🌈 आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय जालंधर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की एआई (AI) तकनीक का इस्तेमाल कर बनाई गई भ्रामक और झूठी तस्वीरों के माध्यम से उन्हें बदनाम करने की कोशिशों के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए झूठा प्रचार और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री फैला रही हैं, जिसे पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि, “भाजपा और विपक्षी दल पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। इसी कारण वे एआई जैसी तकनीकों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की छवि को खराब करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसी साजिशों का डटकर विरोध करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”
💫 इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि, “मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की लोकप्रियता से घबराई विपक्षी पार्टियां अब झूठ और साजिशों का सहारा ले रही हैं। एआई के माध्यम से फर्जी तस्वीरें और सामग्री तैयार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिशें लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। ऐसी घटिया हरकतें करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब की जनता सच को जानती है और ऐसे झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी।”
🧶 इस अवसर पर रमणीक सिंह रंधावा (चेयरमैन एवं लोकसभा इंचार्ज जालंधर), श्री चंदन ग्रेवाल (चेयरमैन, सफाई आयोग पंजाब), दिनेश ढल्ल (हल्का इंचार्ज नॉर्थ), राजविंदर कौर थियाड़ा (हल्का इंचार्ज जालंधर कैंट), श्री मंगल सिंह (चेयरमैन, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट्स), श्री अब्दुल बारी सुलेमानी (चेयरमैन, मुस्लिम बोर्ड पंजाब), श्री संजीव भगत (मीडिया इंचार्ज, जालंधर), एडवोकेट श्रीमती सिमरनजीत कौर (उपाध्यक्ष महिला विंग), श्रीमती गुरप्रीत कौर (उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी पंजाब महिला विंग), श्रीमती शोभा भगत (प्रधान, महिला विंग), श्री इंदरवंश चड्ढा (चेयरमैन, ट्रेड कमीशन जालंधर), श्री रिची मनोचा (सदस्य, ट्रेड कमीशन पंजाब), डॉ. अमित (संगठन इंचार्ज सेंट्रल), विजय भाटिया (संगठन इंचार्ज नॉर्थ), श्री हरचरण संधू (संगठन इंचार्ज वेस्ट), श्री आत्म प्रकाश बबलू (मीडिया सचिव, दोआबा ज़ोन), श्री सुभाष भगत (चेयरमैन, मार्केट कमेटी कैंट), श्री परवीन अग्रवाल (सदस्य बोर्ड, जालंधर), श्रीमती चाहत कौर, नीरज शर्मा, श्रीमती कुमकुम तथा समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Address

Jalandhar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Focus Bulletin News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Focus Bulletin News:

Shortcuts

Share