Rozana Mail

Rozana Mail Rozana Mail is a dynamic and trusted news channel dedicated to delivering accurate, timely, and in-depth reporting.

Rozana Mail keeps its audience informed and engaged.

10/09/2026

आज जंडियाला गुरु में यूनियन बैंक को लूटने की कोशिश हुई। लुटेरों ने जैसे ही सिक्योरिटी गार्ड की आंखों में स्प्रे किया तो तभी कुछ ऐसा हुआ कि लुटेरे से भाग निकले। देखें CCTV फुटेज 👇👇

10/09/2026

जालंधर में आढ़ती कारोबारी डिम्पी सचदेवा के बेटे की गाड़ी में नशे में चूर ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, ऑटो चालक ने आढ़ती के बेटे को गाड़ी से निकाल कर सड़क पर धकेल दिया और फिर उस पर हमला कर दिया। हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस के सामने हुआ और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बेटे पर हुए हमले के बाद आढ़ती डिंपी सचदेवा भी पहुंचे जिसके बाद ऑटो चालक की जम कर पिटाई की गई। यह सब कुछ पुलिस के सामने हुआ लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस की जगह आम लोग बीच बचाव करने में जुटे रहे।
नोट: वीडियो में गाली गलौच भी है।

10/09/2026
09/09/2026

जालंधर में 10 सितंबर यानि कल दिन वीरवार को शहर बंद की कॉल दी गई है। यह ऐलान भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना द्वारा दी हुई है। राजीव गोरा ने बताया कि लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ जो बेअदबी हुई है वो अस्वीकार्य है जिसके विरोध में बंद की कॉल दी गई है। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जालंधर में मेडिकल सुविधाओं, एमरजेंसी आवाजाही के साथ साथ स्कूल और कॉलेज को छोड़ कर सब कुछ बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में यह करीब दसवीं बार बेअदबी की घटना हुई जिससे समाज में रोष और गुस्सा है।

09/09/2026

जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार को लूटने की कोशिश करने वाले लुटेरे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। देखें वीडियो

09/09/2026

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को ईडी की ओर से मोहाली में CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) की मंजूरियों से जुड़े दस्तावेज लेकर पेश होने के लिए समन किया गया है। इसी के चलते अनुराग वर्मा सुबह 11.07 बजे ईडी दफ्तर में पहुचे है और उन्होंने हाथ में दस्तावेज की फाइल पकड़ी थी। अनुराग वर्मा अपनी गाड़ी से उतरने के बाद सीधे ईडी दफ्तर में दाखिल हो गए, जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। अनुराग वर्मा को पहले उन्हें 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद दोबारा समन जारी किया गया और समय आगे बढ़ाने के बाद अब 9 सितंबर को सुबह 10 बजे ईडी दफ्तर में बुलाया गया था।

08/09/2026

08/09/2026

जालंधर के छोटी बारादरी इलाके में स्थित Kingdom consultant इमिग्रेशन के बाहर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने Kingdom consultant पर दो परिवारों से लाखों रुपए लेकर विदेश न भेजने के आरोप लगाए और जब उनके भुगतान के लिए पैसे चेक के रूप में दिए तो चेक बाउंस करवा दिए गए। देखें वीडियो 👇👇

07/09/2026

रोजाना मेल की तरफ से ब्रेक की गई खबर, जिसमें न्यू बलदेव नगर में गुंडागर्दी हुई थी, उसको लेकर एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने कड़ी कार्रवाई की है। रोजाना मेल की वीडियो को सही बताते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर के वॉट्सएप्प ग्रुप में एक वीडियो बयान जारी किया गया जिसमें एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी पक्ष पर आर्म्स एक्ट लगा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखें वीडियो 👇👇

Address

Jalandhar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rozana Mail posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rozana Mail:

Shortcuts

Share