Staya Wire

Staya Wire "सच्ची, निष्पक्ष और तेज़ खबरें – सीधे आपके पास, SatyaWire के साथ!"

15/10/2025

जालोर के सायला में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ पुलिस कर रही जांच

29/09/2025

📍 जालोर की सड़कों की हकीकत

🚛 जालोर की सड़कों पर स्पेशल ऑफ़र – गाड़ी खरीदे और साथ में मुफ़्त गड्ढा भी पाएँ!

बरसात हो या धूप, हालात हमेशा एक जैसे...
👉 सड़कें धसक रही हैं, वाहन फँस रहे हैं और जनता परेशान है।

🙃 क्या यही है स्मार्ट सिटी का सपना?

14/09/2025

जालोर में निःशुल्क दंत परामर्श शिविर, 127 लोगों को मिला लाभ

जालोर। भारत विकास परिषद, जालोर एवं एकदन्त डेंटल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 14 सितम्बर 2025 को एकदन्त डेंटल हॉस्पिटल, जालोर में निःशुल्क दंत परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 127 लोगों की दंत जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. मनीष सुंदेशा, डॉ. ध्रुमिल सरकार (गुजरात), डॉ. प्रियेश नाडियापरा (राजकोट), डॉ. मनश्विनी देवड़ा, डॉ. कुंजन सरकार एवं डॉ. अक्षय उपमन्यु शामिल रहे, जिन्होंने अपनी सेवाएँ समर्पित कीं।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद से सचिव शांतिलाल सोनी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी, कमल किशोर भूतड़ा, भेरूलाल सोनी, अशोक कुमार जड़िया, मिश्री मल गर्ग एवं बालकृष्ण शर्मा उपस्थित रहे।
अंत में परिषद की ओर से सभी चिकित्सकों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
wire ❤️

09/09/2025

किसानों की आस, जवाई बांध का वचन निभाए सरकार

🗞 न्यूज़ रिपोर्ट

आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने विधानसभा में जवाई नदी और बांध से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि –

जवाई नदी को पुनर्जीवित किया जाए,

बाढ़ की बजाय बांध के पानी पर किसानों का हक तय किया जाए,

और अमित शाह द्वारा दिया गया वादा पूरा किया जाए।

राजपुरोहित का कहना है कि किसानों की आशाएं जवाई बांध से जुड़ी हैं और इस दिशा में ठोस कदम उठाना अब जरूरी हो गया है।

किसानों का मानना है कि अगर यह वचन निभाया गया तो क्षेत्र की खेती-किसानी और आजीविका दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी।

07/09/2025

जालोर शहर को कॉलोनीयों में घुसा तालाब का पानी
❤️

07/09/2025

जालोर सुंदेला तालाब हुआ ओवर फ्लो

07/09/2025

कल जालोर हुई भारी बारिश के कारण जालोर कॉलेज की दिवार को तोड़ आगे बढ़ा पानी ये पानी जाने क बाद का नजारा

26/08/2025

🌧️ जोधपुर में 30 मिनट की बारिश… और नज़ारा ऐसा मानो गली नहीं, नदी बह रही हो!
तेज़ बारिश से कुछ ही मिनटों में घुटनों तक पानी जमा हो गया।
लोग हैरान, बच्चे रोमांचित और गाड़ियाँ पानी के तेज़ बहाव में जूझती नज़र आईं।

⚠️ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बरसात का यह दौर अभी और जारी रह सकता है।

👉 वीडियो में देखिए कैसे आधे घंटे की बारिश ने शहर की रफ़्तार थाम दी!

26/08/2025

जलोर की धड़कन जवाई फिर हुई लबालब! ✨
बरसात के बाद जवाई नदी में पानी उमड़ आया है।
लंबे इंतज़ार के बाद बहते पानी का ये नज़ारा ग्रामीणों और किसानों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है। 🌊🌾

👉 खेतों को मिली नई संजीवनी
👉 बच्चों में उमंग और खुशी
👉 पूरे जलोर में उत्सव का माहौल

सच है — जब जवाई बहती है, तो ज़िंदगी खिल उठती है! ❤️

26/08/2025

🚨 सुंडेला तालाब बना गटर-झील! 🚨
गटर का पानी ओवरफ्लो होकर अब कॉलोनियों में VIP एंट्री कर चुका है।
नल से पानी नहीं… पर दरवाज़े से गटर ज़रूर! 🛑
बच्चों ने नाम रख दिया है – “गटर स्विमिंग पूल”
और मच्छरों ने यहाँ खोला है फाइव स्टार होटल। 🦟

👉 प्रशासन कहता है – “बैठक करेंगे, फिर अगली बैठक तय करेंगे…”
तब तक लोग डुबकी लगाइए सुंडेला वाटर पार्क में।

#इंडियंज

02/08/2025

जंजीरों में कैद मासूम ममता 🧠💔
16 वर्षीय ममता भील की बिगड़ती मानसिक स्थिति ने परिवार को तोड़कर रख दिया है।
गरीबी ऐसी कि इलाज नहीं करा पा रहे, और मजबूरी ऐसी कि बेटी को रस्सियों से बांधकर रखना पड़ रहा है।

📍 गांव – लाखावास, रानीवाड़ा (जालोर)
👨‍🌾 पिता जबरा राम भील, आजीविका – सिर्फ़ खेती
💸 जमा पूंजी भी इलाज में खर्च हो गई
📢 अब प्रशासन से उम्मीद कि ममता को जंजीरों से मुक्ति मिले...

#गरीबी_की_जंजीर #राजस्थान_समाचार

02/08/2025

छोटे कदम, बड़ा भाव 🙏👧
जालोर शहर की यह नन्हीं बिटिया भिक्षा देने का भाव लेकर पहुंची महामंडलेश्वर श्री अबयदास महाराज जी के पास।
माता के आदेश पर आई और बालमन की श्रद्धा देख गुरुजी ने भी जालोरी भाषा में उसे समझाया त्याग और सेवा का मर्म।

#भिक्षा_भाव #बाल_श्रद्धा

Address

Hanuman Nagar
Jalore
343001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Staya Wire posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share