25/08/2026
राजौरी में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी पहल 🙏🚩
राजौरी विधायक इफ्तिखार अहमद ने आज यात्रा ग्राउंड का दौरा किया, जहां यात्रा समिति ने करण ठाकुर के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधायक ने राजौरी में यात्री भवन स्थापित करने की घोषणा की, जिससे तीर्थयात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही हालिया फ्लैश फ्लड में क्षतिग्रस्त हुए ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए ₹40 लाख की सहायता देने का भी ऐलान किया।