JK City News

JK City News Stay updated with us with news from across J&K!
(2)

जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। डोडा जिले के सादिकाब...
09/06/2026

जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। डोडा जिले के सादिकाबाद इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने नशा तस्करी में कथित रूप से शामिल एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 32 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसे आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला किसी बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी हुई थी या नहीं।

इस संबंध में संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जम्मू शहर के सबसे व्यस्त और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अम्बफला-जानीपुर मार्ग पर रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से...
09/06/2026

जम्मू शहर के सबसे व्यस्त और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अम्बफला-जानीपुर मार्ग पर रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है।

जम्मू-कश्मीर लोक निर्माण विभाग ने शहर की इस गंभीर यातायात समस्या का स्थायी समाधान ढूंढते हुए अम्बफला चौक से लेकर रूप नगर टी-जंक्शन तक एक भव्य और आधुनिक फ्लाईओवर के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। लगभग 378.40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर न केवल शहर की रफ्तार बढ़ाएगा, बल्कि नए जम्मू की बदलती तस्वीर का एक मुख्य स्तंभ भी बनेगा।

सोने-चांदी के जेवरात, आलीशान घर और रहेशी जीवनशैली के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोअर्स जुटाने वाली मशहूर यूट्य...
09/06/2026

सोने-चांदी के जेवरात, आलीशान घर और रहेशी जीवनशैली के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोअर्स जुटाने वाली मशहूर यूट्यूबर रचना गुर्जर अब खुद बड़ी चोरी की वारदात का शिकार हो गई हैं। चोरों ने देर रात उनके घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

शिवपुरी (एमपी) में चर्चित यूट्यूबर रचना गुर्जर ने बताया कि चोरों ने करीब ₹7-₹8 लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने ₹1.91 लाख कैश, सोने का मंगलसूत्र, 4 अंगूठियां व चांदी की करधनी चुराई है। गौरतलब है, रचना अपने घर के महंगे डेकोरेशन/गहने/लग्ज़री लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो ऑनलाइन शेयर करती हैं।

KD Hospital Organises Nasha Mukht Abhiyan; Leading Doctors Counsel Patients on Drug AbuseJammu, June 8: KD Multispeciali...
08/06/2026

KD Hospital Organises Nasha Mukht Abhiyan; Leading Doctors Counsel Patients on Drug Abuse

Jammu, June 8:
KD Multispeciality Hospital, Jammu, organised a comprehensive awareness programme under the Nasha Mukht Abhiyan with the objective of educating patients and attendants about the harmful effects of drug abuse on individuals, families, and society.

On the occasion, renowned medical specialists including Dr. J.P. Singh, leading Ophthalmologist; Dr. Nikhil Mahajan, leading Cardiologist; Dr. Tajeshwar Singh, Urologist; and Dr. Sumit Sharma, CEO, KD Hospital, interacted with patients and attendants and highlighted the growing menace of substance abuse.

The doctors sensitised the gathering about the serious physical, psychological, social, and economic consequences of drug addiction. They stressed that drug abuse not only destroys the health and future of individuals but also causes immense suffering to families and weakens the social fabric of society. The speakers urged the youth to stay away from drugs and adopt healthy lifestyles.

Addressing the participants, the doctors emphasized the importance of early intervention, counselling, and community support in tackling the drug menace. They also appealed to parents and guardians to remain vigilant and actively engage with their children to prevent substance abuse.

The medical team reiterated KD Hospital’s commitment towards public health awareness and social responsibility. They assured the public that in case of any medical emergency, the doctors and staff of KD Hospital remain available round the clock to provide timely and quality healthcare services to patients.

The programme witnessed active participation from patients, attendants, and members of the public, who appreciated the initiative and pledged their support towards making Jammu and Kashmir a drug-free society.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी सिलिंड...
08/06/2026

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी सिलिंडरों की संख्या प्रति वर्ष 4 रिफिल कर दी गई है। उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में पहले 4 रिफिल पर प्रति सिलिंडर ₹300 की छूट मिलेगी। गौरतलब है, पिछले साल सब्सिडी वाले सिलिंडरों की संख्या प्रति वर्ष 9 की गई थी।

जम्मू से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां एक व्यक्ति ने अपनी रिश्त...
08/06/2026

जम्मू से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां एक व्यक्ति ने अपनी रिश्ते की नाबालिग बेटी का रेप किया है. पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की. पीड़िता की शिकायत पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार लिया है, साथ ही मामले में आगे की अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला जम्मू के नगरोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सिद्धरा इलाके का है. यहां एक नाबालिक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बिना देर किए आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

मां की गैर-मौजूदगी आरोपी ने किया घिनौना कृत्य

पीड़िता की मां की तरफ से पुलिस को दिए गए बयान में कहा गया है कि वह एक कामकाजी महिला है और अक्सर कामकाज के लिए घर से बाहर रहती है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी गैर हाजिरी का फायदा उठाकर उसके दूसरे पति ने उसकी 13 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया. महिला ने पुलिस को यह भी बताया है कि इस अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी उनकी बच्ची को डराता और धमकाता रहा है.

पुलिस करा रही पीड़िता की काउंसलिंग

पीड़िता की मां के मुताबिक, जब उनकी नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद बच्ची की मां तुरंत पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी प्रकाश चंद्र को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, साथ ही पीड़िता की काउंसलिंग के लिए भी आवश्यक कदम उठा रही है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों को लेकर लोगों को हैरानी में डाल दिया है. दावा किया ...
08/06/2026

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों को लेकर लोगों को हैरानी में डाल दिया है. दावा किया गया कि एक शख्स अपनी ही सास की खूबसूरती पर फिदा हो गया. दोनों का प्यार परवान चढ़ा और कोर्ट में जाकर शादी भी कर ली. दोनों के विवाह से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. मगर जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोगों के बीच बहस छिड़ गई और मामला चर्चा का विषय बन गया. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़े इस मामले में दामाद और उसकी सास के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला कर लिया.

वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और लोगों से अपने रिश्ते को स्वीकार करने की अपील कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे निजी फैसला बता रहे हैं तो कई यूजर्स रिश्तों की मर्यादा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. यही वजह है कि वीडियो तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रही क्लिप में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है और अब पति-पत्नी के रूप में जीवन बिताना चाहते हैं. हालांकि वीडियो की चर्चा जितनी तेजी से हो रही है, उतनी ही तेजी से लोग इस अनोखे रिश्ते पर अपनी राय भी दे रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरा ...
08/06/2026

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे में कुल 13 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, टेंपो प्रमंडल क्षेत्र से अमृतसर की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी यात्री अमृतसर के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत घगवाल अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर की सियासत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्...
08/06/2026

जम्मू-कश्मीर की सियासत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश को फिर से 'पूर्ण राज्य का दर्जा' (Restoration of Statehood) दिलाने के लिए एक बड़ा और आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. उमर अब्दुल्ला ने इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन यानी 'INDIA ब्लॉक' के घटक दलों से खुलकर समर्थन मांगा है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस आने वाले संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) के दौरान देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बना रही है, जिसमें शामिल होने के लिए उमर अब्दुल्ला ने सभी विपक्षी पार्टियों को न्योता दिया है.

The Jammu and Kashmir government has sanctioned infrastructure projects worth ₹7.05 crore under the Capital Expenditure ...
08/06/2026

The Jammu and Kashmir government has sanctioned infrastructure projects worth ₹7.05 crore under the Capital Expenditure (Capex) Budget for the welfare of Kashmiri migrants residing in Jammu.
According to an official announcement issued by the Chief Minister’s Office, the approved projects are aimed at strengthening community infrastructure and improving facilities available to migrant families.
The sanctioned works include the construction of a multipurpose community hall equipped with a library and dedicated space for Self-Help Groups (SHGs) at the Migrant Camp in Muthi, one of the largest settlements housing displaced Kashmiri migrant families.
In addition, the government has approved the construction of a new office building for the Relief and Rehabilitation Commissioner (Migrants), Jammu.
The projects are intended to enhance public facilities and strengthen institutional infrastructure catering to the needs of the migrant community.
Officials said the community hall is expected to serve as a venue for social, educational and cultural activities while also providing space for livelihood-related initiatives undertaken by Self-Help Groups.
The new office building for the Relief and Rehabilitation Commissioner is expected to improve administrative functioning and delivery of services related to relief, rehabilitation and welfare schemes for migrant families.
The announcement comes amid continuing efforts by the government to upgrade infrastructure and public facilities available to Kashmiri migrants living in Jammu.

Address

Jammu

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JK City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share