Bharat Samvad News 24x7

Bharat Samvad News 24x7 Bharat Samvad News 24x7 is a Digital Media News & Information Portal.
(2)

08/06/2026

बरण बनी चैंपियन
एम.के. राणा द्वारा प्रायोजित नशा मुक्ति क्रिकेट लीग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में बारन शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹30,000 एवं उपविजेता टीम को ₹20,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना

05/06/2026

जंडियाला में इस रविवार होगा नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
जंडियाला में आयोजित नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला इस रविवार खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। 🏏🏆
"खेलों को अपनाएं, नशे को दूर भगाएं" – इसी संदेश के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा।

03/06/2026

दिलावर सिंह मन्हास, अध्यक्ष युवा राजपूत सभा ने कहा कि RMG International School जंडियाल प्रबंधन द्वारा भारत संवाद को कानूनी नोटिस भेजकर मीडिया को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि स्कूल भवन के निर्माण और संबंधित अनुमतियों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाना मीडिया का अधिकार है और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।

03/06/2026

हर्ष देव ने बेड़ा उठाया शुभम मनहास को इंसाफ़ दिलाना का और बिजली विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने का

02/06/2026

Thathi क्रिकेट league क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में SHO घरोटा राजेश वर्मा, रिटायर्ड BMO, मंजूर हुसैन, पिंटू चिब, बलवीर सिंह, विशाल, नरेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। 🏏🏆

01/06/2026

शहीद भगत अमरनाथ जी की 56वीं शहादत दिवस पर शैक्षिक शिविर एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
जम्मू, 1 जून: शहीद भगत अमरनाथ जी की 56वीं शहादत दिवस के अवसर पर मिश्रीवाला में बरवाला सदर सभा द्वारा शैक्षिक शिविर एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉमा (DOMA) के अध्यक्ष आर.के. कलसोत्रा के नेतृत्व तथा बरवाला सदर सभा के अध्यक्ष देवी दित्त्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, एकता और सामाजिक न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
आर.के. कलसोत्रा ने शहीद भगत अमरनाथ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें "जम्मू-कश्मीर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर" की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान ने अनुसूचित जाति समुदाय को आरक्षण और सामाजिक न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया तथा सामाजिक सुधारकों के संघर्षों को याद रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में देवी दित्त्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

01/06/2026

🏏 डोम्मी में शुभम मन्हास और विषु की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 🕊️
मुख्य अतिथि के रूप में Dilwar Singh Manhas और Ajju Langeh ने शिरकत की। युवाओं ने खेल के माध्यम से दोनों दिवंगत साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 🙏❤️
"यादें अमर हैं, और मैदान पर हर रन उनकी याद को सलाम करेगा।" 🏏🕯️

01/06/2026

मेरे पति daily wager थे उनको को गुज़रे 8 महीने हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो विधायक Devani Rana ने मेरा साथ दिया और न ही विभाग ने कोई मदद की। मुझे कई आश्वासन दिए गए, लेकिन वे पूरे नहीं हुए। मेरे पति के निधन के बाद डोमी चौक पर हुए प्रदर्शन और अंतिम संस्कार के समय भी बड़े-बड़े वादे किए गए थे, जिन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं अपने परिवार के लिए न्याय और सहायता की मांग करती

पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में आने वाले लोगों को अपने मोबाइल फोन साथ लेकर अंदर जाने से रोका जा रहा है। यह एक गैर-कानून...
31/05/2026

पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में आने वाले लोगों को अपने मोबाइल फोन साथ लेकर अंदर जाने से रोका जा रहा है। यह एक गैर-कानूनी (अवैध) प्रथा है, क्योंकि ऐसा कोई कानून या सरकारी अधिसूचना (नोटिफिकेशन) मौजूद नहीं है जो किसी व्यक्ति को पुलिस थाने या पुलिस चौकी के अंदर मोबाइल फोन ले जाने से प्रतिबंधित करती हो।
यदि कोई पुलिस अधिकारी आपको मोबाइल फोन साथ लेकर अंदर जाने से रोकता है, तो आप उसे सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त यह जवाब दिखा सकते हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कोई नियम या कानून नहीं

29/05/2026

अखनूर में विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से कथित ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित युवकों का आरोप है कि उन्हें डराने-धमकाने के लिए कुछ लोग जम्मू से अखनूर पहुंचे। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

Address

Akhnoor Bye Pass, Jandial Thathi
Jammu
181122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Samvad News 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Samvad News 24x7:

Share