
30/08/2025
हरियाणा सीएम :- हमारे संत-महात्माओं का सान्निध्य एवं उनके प्रवचन समाज को सही दिशा प्रदान करने और हम सभी को संस्कारों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मानव के आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में 'संत निरंकारी मिशन' निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। संत निरंकारी मंडल के सेवादारों के साथ 78वें अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श किया।
मैं पूजनीया सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं पूजनीय निरंकारी राजपिता रमित जी द्वारा हरियाणा राज्य को समागम आयोजित करने का सम्मान देने के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ। समागम में आने वाले लाखों भक्तों का स्वागत करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।
#हरियाणा