06/07/2026
जमशेदपुर में टाटा स्टील की प्रस्तावित लीज नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर मूल रैयतों और विस्थापित परिवारों की आवाज बुलंद हुई है। रविवार को झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ से उनके चाईबासा स्थित आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि टाटा स्टील की लीज का नवीनीकरण करने से पहले 18 मौजा के मूल रैयतों, खतियानधारियों, आदिवासी एवं मूलवासी विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।
विस्तृत खबर जानने के लिए www.joharjamshedpur.com पर जाएं और क्लिक करें।