Taaza Jamshedpur

Taaza Jamshedpur छुपाएंगे नहीं दिखाएंगे
(1)

28/06/2026

#जमशेदपुर 98 वर्षों की परंपरा के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ परसुडीह के किताडीह साउथ सेटलमेंट रेल्वे मोहर्रम अखाड़ा का तीजा।

 #कुकड़ू में जंगली हाथी का हमला,एक की मौत।सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेंज अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों क...
04/05/2026

#कुकड़ू में जंगली हाथी का हमला,एक की मौत।

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेंज
अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार, 3 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई,मृतक की पहचान कुकड़ू निवासी मुनि राम गोराई (50 वर्ष) के रूप में हुई है,जानकारी के अनुसार,वह शाम के समय अपने गांव के पास निचले क्षेत्र में थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया,हाथी ने उन्हें पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,मृतक के पिता का नाम योगेश्वर गोराई बताया गया है,घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है,ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग,घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है,ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड विभिन्न गांवों में घूम रहा है,जिससे लोगों में लगातार दहशत बनी हुई है, हाथियों द्वारा फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर खदेड़ने की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

 #कपाली के तमोलिया में ग्रामीणों की सतर्कता से तीन चोर दबोचे गए,चापड़ एवं चोरी का सामान बरामद।सरायकेला-खरसावां जिले के क...
04/05/2026

#कपाली के तमोलिया में ग्रामीणों की सतर्कता से तीन चोर दबोचे गए,चापड़ एवं चोरी का सामान बरामद।

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया में ग्रामीणों की सतर्कता और एक जुटता से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई,जानकारी के अनुसार, तमोलिया स्थित बर्मानन्द अस्पताल गेट के समीप सोमवार सुबह को ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया,बताया जाता है कि स्थानीय लोगों को कुछ युवकों की हरकत पर शक हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया, पूछताछ के दौरान उनकी पहचान कार्तिक टुडू (तमोलिया केला गोदाम के पीछे निवासी), मोहम्मद शाहिद (डागरडीह, कपाली निवासी) और बड़का कर्मकार (तमोलिया बिजली ऑफिस के समीप निवासी) के रूप में हुई,ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के पास से चापड़, पलाश, बिजली के तार, एक हीरो होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल की चाबी तथा जले हुए तार से निकाला गया तांबा बरामद किया गया, आशंका जताई जा रही है कि ये सभी सामान चोरी से संबंधित हो सकते हैं,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले आई, इसके बाद पुलिस ने जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है,फिलहाल पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं,साथ ही इलाके में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं से इनके संबंध की भी जांच की जा रही है,इधर इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके,सूत्र के मुताबिक बिजली के तार वही स्थानीय तमोलिया निवासी मोनू यादव की चालू लाइन को काटकर चोरी की गई है

कपाली में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई,संदिग्ध वाहन से 4 गाय बरामद,कार चालक फरार।सरायकेला-खरसावां जिले के क...
01/05/2026

कपाली में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई,संदिग्ध वाहन से 4 गाय बरामद,कार चालक फरार।

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन से चार गाय बरामद किए जाने का मामला सामने आया है, इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है,मिली जानकारी के अनुसार,कपाली पुलिस शुक्रवार तड़के करीब 5:00 बजे कमारगोड़ा चौक पर प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी,इसी बीच महिंद्रा कंपनी की सफेद रंग की एक्सयूवी 7XO (वाहन संख्या JH05BT-0573) तेज रफ्तार में चेकिंग प्वाइंट को पार कर भागने लगी,वाहन के इस संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू किया,पुलिस टीम ने पीछा करते हुए वाहन को कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुब्बी इलाके तक ट्रैक किया,दबाव बढ़ता देख चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया,इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से चार अस्वस्थ गाय बरामद की गईं जिन्हें संभवतः अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था,बरामद सभी गायों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक एवं चालक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से आधिकारिक बयान लेने का प्रयास किया गया,लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 #कपाली में तेज रफ्तार बैटरी मालवाहक टेंपो पलटी,दो घायल।सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड...
28/04/2026

#कपाली में तेज रफ्तार बैटरी मालवाहक टेंपो पलटी,दो घायल।

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड जामुन पेड़ के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित आसमानी रंग की बैटरी मालवाहक टेंपो पलट गई,हादसे में चालक समेत उसका एक दोस्त घायल हो गया,हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं,मिली जानकारी के अनुसार आसमानी रंग की बैटरी मालवाहक टेंपो,जिसका नंबर JH05DO 1418 है तेज रफ्तार में गैस गोदाम रोड से गुजर रही थी,इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा,जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,घटना के समय टेंपो में चालक और उसका एक दोस्त सवार थे‌, दुर्घटना होते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला, और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है,हादसे में बैटरी मालवाहक टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं,लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 #कपाली में जमशेदपुर का युवक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारसरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशा, ...
28/04/2026

#कपाली में जमशेदपुर का युवक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशा, अड्डाबाजी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जमशेदपुर के एक युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 17, ग्रीन वैली निवासी मोहम्मद तौसीफ (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता मोहम्मद सफीक के रूप में हुई है,पुलिस ने उसे कपाली क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा,बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कपाली क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है,सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया,पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली,तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की गई,इस संबंध में चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि क्षेत्र में नशा,अड्डाबाजी,अवैध हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण करना है, इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई,जिसमें पुलिस को सफलता मिली,उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया,
कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार,नशा कारोबार या अड्डाबाजी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,गिरफ्तारी अभियान में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार,सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम,एएसआई मनोज कुमार मिश्रा सहित सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे,पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

20/04/2026

#कपाली नगर परिषद वार्ड 14 में विकास कार्य तेज, पार्षद मुमताज अंसारी उर्फ छोटू के प्रयासों से लोगों को मिल रही राहत।

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में वार्ड पार्षद मोहम्मद मुमताज अंसारी उर्फ छोटू द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं,वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पार्षद द्वारा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय पहल की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी और संतोष का माहौल स्थानीय एक बुजुर्ग निवासी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद से ही नवनिर्मित वार्ड पार्षद मुमताज अंसारी ने वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान शुरू कर दिया,वार्ड में लंबे समय से खराब पड़ी सरकारी चापानल लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थी,खासकर गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती थी,लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था,पार्षद मुमताज अंसारी ने लोगों की शिकायत सुनते ही संबंधित विभाग से संपर्क कर सरकारी चापानल की मरम्मत करवायी,जिससे अब स्थानीय लोगों को फिर से स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी है,इस कार्य के बाद वार्डवासियों ने पार्षद की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की समस्या को समझा और त्वरित समाधान किया,स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद मुमताज अंसारी वार्ड में लगातार सक्रिय रहते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि वार्ड के लोगों का उन पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है,वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह सड़क,नाली,पानी,सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर कार्य होते रहेंगे,जिससे वार्ड संख्या 14 एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित हो सकेगा।

 #जमशेदपुर के मानगो नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत मामले में विधायक सरयू राय ने की निष्पक्ष जांच की मांग,पीड़ित परिवा...
06/04/2026

#जमशेदपुर के मानगो नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत मामले में विधायक सरयू राय ने की निष्पक्ष जांच की मांग,पीड़ित परिवार से मिले।

जमशेदपुर:मानगो स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है, इस घटना को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली,आजादनगर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद निसार अहमद के साथ विधायक सरयू राय मानगो रोड नंबर 13 स्थित मृतक रियान आलम के घर पहुंचे,जहां उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की, परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के कारण रियान की जान गई,इस दौरान विधायक ने कहा कि मृतक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी,वह केवल अपेंडिक्स का इलाज कराने नर्सिंग होम गया था,लेकिन इलाज के दौरान कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई,जिसके कारण उसकी मौत हो गई,उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है, पुलिस से बातचीत में यह बात सामने आई है कि जब भी पुलिस जांच के लिए नर्सिंग होम पहुंचती है,तो वह बंद रहता है और जांच में किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा है,विधायक ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को जांच के निर्देश देने को कहा है और उपायुक्त महोदय से भी आज मिल कर बात करने का भरोसा दिलाया है,ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके,उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,इस मौके पर मृतक के पिता महमूद आलम,भाई साबिर आलम,उनकी माता,मोहम्मद इसरार,फैज,सुरखाब सोनू कव्वाल,मुजीब अनवर,फेंकू भाई समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 #बिजली,पानी और नालियों की समस्या को लेकर कपाली वार्ड 14 के पार्षद ने सौंपा आवेदन।सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली नग...
06/04/2026

#बिजली,पानी और नालियों की समस्या को लेकर कपाली वार्ड 14 के पार्षद ने सौंपा आवेदन।

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है,वार्ड संख्या 14 के पार्षद मो० मुमताज अंसारी ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली,पानी और नालियों की समस्याओं को लेकर कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है, आवेदन में पार्षद ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है,जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बार-बार बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई और व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है,वहीं पेयजल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है,कई इलाकों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है,गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले रही है,इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा हो रहा है,जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है,नालियों से उठने वाली दुर्गंध के कारण वातावरण दूषित हो रहा है और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है,पार्षद ने कहा कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है,उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जाए,नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और नालियों की सफाई कराई जाए,ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

06/04/2026

ईचागढ़ विधायक सविता महतो को अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने दी मुबारकबाद।

सरायकेला-खरसावां जिला में राजनीतिक शिष्टाचार और सौहार्द का एक सकारात्मक उदाहरण देखने को मिला,अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो से मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी,इस दौरान मोहम्मद अरशद ने कहा कि सविता महतो के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास होगा और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा,उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक अपने कार्यकाल में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगी,वहीं विधायक सविता महतो ने इस सम्मान के लिए मोहम्मद अरशद का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी,इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे,यह मुलाकात आपसी सहयोग,सौहार्द और राजनीतिक परंपरा को मजबूत करने का संदेश देती है।

Address

Jamshedpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Taaza Jamshedpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Jamshedpur.