18/02/2026
स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में नेपाल के दो खिलाड़ियों के बीच भयंकर टक्कर हो गई है. इसमें कप्तान रोहित पौडेल और गुलशन झा शामिल थे. 17वें ओवर में कुशल भुर्तेल की गेंद को स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंग्टन ने लेग साइड में खेला. डीप स्क्वायर लेग पर एक तरफ से गुलशन झा और दूसरी तरफ से रोहित भागते हुए आए. दोनों की वहां टक्कर हो गई.