Jamui Pardafash

Jamui Pardafash Jamui pardafash

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही अब सीधे वेतन पर भारी पड़ सकती है। शिक्षा विभाग ने नई समय-सारणी और ऑनलाइ...
24/08/2026

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही अब सीधे वेतन पर भारी पड़ सकती है। शिक्षा विभाग ने नई समय-सारणी और ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है। नियम के मुताबिक, तीन बार देर से स्कूल पहुंचने या तय समय से पहले स्कूल छोड़ने पर एक दिन का वेतन काटा जा सकता है। यानी अब शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचना और निर्धारित समय तक मौजूद रहना अनिवार्य होगा।

बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 336 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस...
20/08/2026

बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 336 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के सैद्धांतिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी बक्सर से भागलपुर तक बनेगा 336 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। बक्सर से भागलपुर के बीच करीब 336 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के सैद्धांतिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

यह एक्सप्रेसवे अरवल, जहानाबाद, नालंदा और जमुई समेत कई जिलों से होकर गुजरेगा। सड़क पूरी तरह नियंत्रित प्रवेश वाली होगी, यानी वाहन निर्धारित स्थानों से ही एक्सप्रेसवे में प्रवेश और बाहर निकल सकेंगे।

परियोजना को PPP मॉडल के तहत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी BSRDCL के माध्यम से विकसित किया जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद बिहार के कई जिलों के बीच सफर तेज और आसान होने की उम्मीद है। साथ ही सड़क कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिल सकता है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई ...
06/08/2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

सवाल जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह से...सावन के पवित्र महीने में लाखों कांवड़िये बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकलते हैं...
05/08/2026

सवाल जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह से...

सावन के पवित्र महीने में लाखों कांवड़िये बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकलते हैं। जमुई शहर भी इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिशा-सूचक बैनर और संकेतक नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को रास्ता खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कांवड़िये स्थानीय लोगों से पूछकर आगे बढ़ने को मजबूर हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब हर वर्ष सावन यात्रा होती है, तो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय रहते दिशा-सूचक बोर्ड और बैनर क्यों नहीं लगाए गए? क्या जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस महत्वपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं लेते?

विधायक श्रेयसी सिंह से सवाल है— क्या कांवड़ियों की सुविधा के लिए तत्काल दिशा-सूचक बैनर लगाने की पहल की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े?

25/07/2026

सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम, फिर होगा देशव्यापी छात्र आंदोलन

जमुई के अमरथ गांव में पईन के अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का डंडा
23/07/2026

जमुई के अमरथ गांव में पईन के अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का डंडा

21/07/2026

बिहार में पत्नी ने अपने पति को ही निपटा दिया, मुंग के खेत में मिली बॉडी,पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में।

बारिश के दौरान जमुई की सड़कों का हाल! 🌧️🚧जगह-जगह जलजमाव ,गड्ढों से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना ...
20/07/2026

बारिश के दौरान जमुई की सड़कों का हाल! 🌧️🚧

जगह-जगह जलजमाव ,गड्ढों से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के बीच मलयपुर से जमुई जाने वाली मुख्य सड़क में खैरमा के पास एक विशाल पेड़ गिर जाने से कथित रूप से आव...
20/07/2026

लगातार हो रही बारिश के बीच मलयपुर से जमुई जाने वाली मुख्य सड़क में खैरमा के पास एक विशाल पेड़ गिर जाने से कथित रूप से आवागमन बाधित होने की बात कही जा रही है!?सूचना के बाद पेड़ हटाने का प्रयास जारी है।

17/07/2026

बिहार सरकारी स्कूल में लगा वर्षा का पानी एसे में बच्चों ने मैडम को स्कूल बेंच के सहारे पहुंचाया जोगबनी [खजूरबारी] का विद्यालय को कैसे ग्रामीण वीडियो बनाया है...आप इस से सहमत है...क्या मैडम को पानी में उतर कर जाना चाहिए था..???

Address

Jamui
811313

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamui Pardafash posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share