News A Bihar

News A Bihar News A Bihar

02/09/2026

मृतक शांतनु कुमार के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव! पड़रावां मोड़ के पास हुए हादसे में पीड़ित परिवार को ₹4.20 लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन।😭😭😭
​​

आपलोग बताइए यूट्यूबर कुंदन यादव किसका आदमी है, मंत्री लखेंद्र पासवान ने कुंदन यादव का राजद कार्यकर्ता के साथ कई फोटो दिख...
02/09/2026

आपलोग बताइए यूट्यूबर कुंदन यादव किसका आदमी है, मंत्री लखेंद्र पासवान ने कुंदन यादव का राजद कार्यकर्ता के साथ कई फोटो दिखाकर राजद का कार्यकर्ता बताए हैं। क्या किसी व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवा लेने से ओ उसका आदमी या कार्यकर्ता हो जाता हैं।

शीर्षक: मनरेगा में मुखिया की मनमानी और नियमों की धज्जियां!क्या मनरेगा (MGNREGA) योजना के तहत किसी की निजी जमीन पर बिना म...
01/09/2026

शीर्षक: मनरेगा में मुखिया की मनमानी और नियमों की धज्जियां!क्या मनरेगा (MGNREGA) योजना के तहत किसी की निजी जमीन पर बिना मालिक की मर्जी के कब्जा या निर्माण किया जा सकता है?मामला: हमारे गांव धर्मपुर से निरबाली तक बांध बनाने का मुखिया द्वारा एक बेहद गंभीर और गैर-कानूनी काम किया गया है। जमीन मालिक रामबालक यादव और कई जमीन मालिक से बिना कोई अनुमति लिए या बिना पूछे, उनकी निजी जमीन पर मनरेगा योजना के तहत बांध बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।यह सीधे तौर पर एक नागरिक के निजी संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन है। मनरेगा के नियमों के मुताबिक किसी भी निजी जमीन पर काम करने के लिए जमीन के मालिक की लिखित सहमति (NOC) अनिवार्य होती है।हम इस तानाशाही और सरकारी फंड के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अतः जमुई जिले के उच्च अधिकारियों (जैसे DDC, DM और लोकपाल) से निवेदन है कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषी मुखिया व संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

01/09/2026

कई वर्षों से बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था लगभग 25 वर्षों से लंबित विवाद का समाधा...
01/09/2026

कई वर्षों से बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था लगभग 25 वर्षों से लंबित विवाद का समाधान हो गया है। दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत दोनों राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समझौते से सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान की उम्मीद है।

01/09/2026

yadav and kumar viral old speech.

31/08/2026

आगामी 12 सितंबर को ज़िला व्यवहार न्यायालय में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ पारिवारिक विवादों, ज़मीन, बैंक लोन, बिजली-पानी बिल और 90 दिनों से पुराने चालानों का बिना किसी शुल्क के, आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन किया जाएगा। आमजन इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराएं।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव ने एसोसिएशन ऑफ पीपल विद डिसेबिलिटीज़ के तत्वाध...
31/08/2026

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव ने एसोसिएशन ऑफ पीपल विद डिसेबिलिटीज़ के तत्वाधान में आयोजित “बिहार स्पोर्ट्स अवार्ड” में राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पदक विजेता बिहार के पैरा एथलीट सोनम राणा और झंडू कुमार सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पैरा एथलीट को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और सम्मानित किया।

तेजस्वी यादव ने बोला कि सरकार में रहते हमारी पहल पर ही सर्वप्रथम बिहार में खिलाड़ियों के लिए “मेडल लाओ-नौकरी पाओ” की नीति बना उसे लागू किया गया था। हमने बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सम्मान दिया है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सकें।

 #बिहार 6 साल का वायरल बॉय आदित्य ने अपने माता पिता और गुरु एडवोकेट शिवनंदन भारती के साथ पटना गर्दनीबाग में धरना पर बैठ ...
30/08/2026

#बिहार 6 साल का वायरल बॉय आदित्य ने अपने माता पिता और गुरु एडवोकेट शिवनंदन भारती के साथ पटना गर्दनीबाग में धरना पर बैठ गया हैं, अपने माता पिता को न्याय दिलाने के लिए।

30/08/2026

वायरल बॉय आदित्य राज धरना पर बैठने से पहले अपने गुरु और माता पिता का लिया आशीर्वाद।

Address

Aliganj Jamui
Jamui
811301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News A Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share