Janjgir times 24

Janjgir times 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Janjgir times 24, Media/News Company, Janjgir.

नमस्कार, हम आपके लिए ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और समसामयिक मुद्दों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारे साथ जुड़ें और क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण ख़बर से अपडेट रहें - एडिटर प्रशांत राठौर।।

आमंत्रण पत्र में विधायक का नाम गायब, भाजपा नेताओं की मौजूदगी पर सवाल? डीईओ, अव्यवस्था और खर्च को लेकर प्रेस वार्ता में न...
22/08/2026

आमंत्रण पत्र में विधायक का नाम गायब, भाजपा नेताओं की मौजूदगी पर सवाल? डीईओ, अव्यवस्था और खर्च को लेकर प्रेस वार्ता में नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

जांजगीर-चांपा । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल से ज्यादा राजनीति की चर्चा शुरू हो गई है। जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शुरू हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शिक्षा विभाग का यह राज्य स्तरीय आयोजन कम भाजपा संगठन कार्यक्रम ज्यादा नजर आ रहा है, यही वजह रही कि स्थानीय कांग्रेस विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, इंजी. रवि पाण्डेय सहित भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों अनुपस्थिति रहे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आमंत्रण पत्र से स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप सहित विधायक बालेश्वर साहू का नाम काट दिया गया, जबकि भाजपा के पूर्व विधायक व संगठन पदाधिकारियों का नाम प्रमुखता से शामिल किया गया। कांग्रेस का कहना है कि डीईओ की इसी राजनीतिक कार्यप्रणाली के कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ से कांग्रेस के विधायक और जनप्रतिनिधि दूर रहे। शिक्षा विभाग के मंच पर पक्षपात के इस आरोप ने आयोजन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने भी कांग्रेस विधायकों के नाम हटाने, और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर डीईओ अशोक सिन्हा से तीखे सवाल किए। बजट, खिलाड़ियों की सुरक्षा, भोजन, आवास और परिवहन व्यवस्था पर भी जवाब मांगे गए। इस दौरान डीईओ सफाई देते नजर आए। उन्होंने बताया कि पांच संभाग से खिलाड़ी और शिक्षक पहुंचे हैं, जिनके ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि भोजन की व्यवस्था खिलाड़ियों के साथ आए शिक्षकों को स्वयं करनी है।

वहीं खिलाड़ियों के खेल मैदान तक पहुंचने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। डीईओ का तर्क रहा कि ठहरने की जगह से मैदान की दूरी कम है, इसलिए खिलाड़ी पैदल भी पहुंच सकते हैं। बरसात के मौसम में पर्याप्त शेड की व्यवस्था नहीं होने पर भी अधिकारी घिरते नजर आए। मैदान में महज दो शेड की व्यवस्था किए जाने से बारिश की स्थिति में खिलाड़ियों के भीगने की आशंका बनी हुई है।

प्रतियोगिता के लिए 4 लाख 44 हजार रुपए की राशि स्वीकृत होने के बावजूद मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी ने खर्च पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक मेहमानों को तरजीह और खिलाड़ियों की सुविधाओं में कमी के आरोपों के बीच शिक्षा विभाग का यह राज्य स्तरीय आयोजन अब खेल से ज्यादा राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। जिले के छोटे-बड़े सरकारी कार्यक्रमों में भाजपा के पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारियों को खुश करने के आरोप भी पहले से लगते रहे हैं। इस बार राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थानीय कांग्रेस विधायक की उपेक्षा ने विवाद को और हवा दे दी है।

प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त के बाद कमीशन की मांग, नहीं देने पर धमकी ऑडियो वायरल, इधर किरीत सरपंच पति राजन ने स्वीकार...
07/08/2026

प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त के बाद कमीशन की मांग, नहीं देने पर धमकी ऑडियो वायरल, इधर किरीत सरपंच पति राजन ने स्वीकारा धमकाने वाला व्यक्ति गांव का भाई!

जांजगीर-चांपा। केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के सिर पर छत देने के बजाए दबंगों और बिचौलियों की कमाई का जरिया बन चुकी है। नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरीत से सामने आए एक मामले ने पंचायत प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक ऑडियो ने यह साफ कर दिया है कि गरीबों को आशियाना तभी मिलेगा, जब वे सरपंच और उनके करीबियों को कमीशन की रकम चढ़ाएंगे।

वायरल ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति पीएम आवास योजना के लाभार्थी को पहली किश्त मिलने के बाद भी तय रकम न पहुंचाने पर गालियां दे रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने लाभार्थी को सीधे तौर पर हाथ-पैर तोड़ने और गांव में घुसने न देने की धमकी दे डाली। ऑडियो में व्यक्ति यह कहता सुनाई दे रहा है ऐसे छोटे काम के लिए सरपंच खुद तुम्हारे पास आएंगे क्या? पहली किश्त जारी हो गई और तुम पैसे लेकर नहीं पहुंचे, गांव आ गए तो दोनों टांगें तोड़ दी जाएंगी।

जब इस संबंध में किरीत सरपंच रेवती पात्रे के मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो फोन उनके पति व सरपंच प्रतिनिधि राजन पात्रे ने उठाया। कथित ऑडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि मामला उन्हीं की पंचायत का है और ऑडियो करीब 8 माह पुराना है। उन्होंने बताया कि गालियां देने और पैसे मांगने वाला व्यक्ति गांव का ही भाई अश्वनी खूंटे है, जो लाभार्थी लक्ष्मी लहरे से बात कर रहा था। प्रतिनिधि के इस बयान ने यह तो पुख्ता कर दिया है कि ग्राम पंचायत किरीत में पीएम आवास का लाभ पाने के लिए हितग्राहियों से 5-5 हजार रुपये की खुली उगाही की जा रही है। जो पैसे देने में सक्षम है या घूस की रकम चुकाने को तैयार है, सूची में उसी का नाम टिक पा रहा है। जो गरीब इस अवैध वसूली का विरोध करते हैं या किश्त की रकम में से कमीशन देने में देर करते हैं, उन्हें डराया धमकाया जाता है। अब यह सारा खेल सरपंच के निर्देश पर हो रहा है या नहीं। जांच का विषय है। लेकिन अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर क्या कड़ी कार्रवाई करता है।

ऑडियो पर सचिव की सफाई

वायरल ऑडियो के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

रामनारायण कश्यप
ग्राम पंचायत किरीत सचिव

सीईओ ने नहीं उठाया फोन

​वायरल ऑडियो और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पक्ष जानने के लिए जब जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ बीआर वर्मा से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल काट दिया। इसके बाद उन्होंने मैसेज भेजकर लिखित में सवाल पूछने को कहा। हालांकि, मैसेज के जरिए पूछे गए सवालों का जवाब उन्होंने समाचार लिखे जाने तक नहीं दिया।

साहब का मोबाइल Love… और फाइलेंप्रशांत राठौर @ एक आरटीओ अफसर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। चर्चा भी ऐसी कि दफ्तर की चारदीवा...
17/03/2026

साहब का मोबाइल Love… और फाइलें

प्रशांत राठौर @ एक आरटीओ अफसर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। चर्चा भी ऐसी कि दफ्तर की चारदीवारी लांघकर चौक-चौराहों तक पहुंच चुकी है। फर्क बस इतना है कि यह चर्चा उनके विभागीय उल्लेखनीय कार्यों की नहीं, बल्कि उल्लेखनीय मोबाइल प्रेम की है। कहते हैं, जब भी कोई फरियादी साहब के चेंबर में प्रवेश करता है, तो उसे ऐसा प्रतीत होता है मानो वह किसी सरकारी दफ्तर में नहीं, बल्कि मोबाइल सेवा केंद्र में आ गया हो। साहब की आंखें फाइलों पर कम और मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा टिकी रहती हैं। सामने बैठा व्यक्ति चाहे अपनी समस्या सुनाए या अपनी किस्मत को कोसे, साहब का ध्यान स्क्रीन से हटने का नाम नहीं लेता। संवाद की स्थिति कुछ यूं होती है बात सामने वाले से, नजर मोबाइल पर, और दिल कहीं और।

अब आम आदमी असमंजस में पड़ जाता है कि साहब उससे बात कर रहे हैं या मोबाइल में किसी अदृश्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से। बाद में पता चलता है कि यह प्रोजेक्ट कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि निजी वीडियो कॉल योजना है, जो दिनभर बिना किसी बाधा के संचालित रहती है। पत्रकार महोदय भी जब इस रहस्य को सुलझाने पहुंचे, तो सूत्रों ने जो कहानी सुनाई, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। बताया गया कि साहब एक महिला मित्र के साथ दिनभर गुटर-गूं में व्यस्त रहते हैं। वीडियो कॉल ऐसा चलता है मानो कार्यालय में नहीं, प्रेम के लाइव प्रसारण का स्टूडियो हो। कर्मचारी भी जब कभी चेंबर में प्रवेश करते हैं, तो पहले स्थिति का जायजा लेते हैं, फाइल देखें या कैमरे में कैद होते चेहरे से बचें!

हैरानी की बात यह है कि साहब कुंवारे नहीं हैं। वे गृहस्थ जीवन के पूर्ण सदस्य हैं पत्नी, बच्चे, जिम्मेदारियां सब मौजूद हैं। लेकिन साहब का दिल सरकारी फाइलों की तरह लंबित होकर कहीं और अटका हुआ है। परिवार पीछे छूट गया है और मोबाइल आगे निकल गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस मोबाइल प्रेम की सीमा क्या है? क्या यह वही डिजिटल इंडिया है, जिसमें फाइलें ऑफलाइन और प्रेम ऑनलाइन चलता है? जहां सरकारी काम नेटवर्क समस्या का शिकार हो जाता है, लेकिन निजी वीडियो कॉल बिना किसी रुकावट के जारी रहता है? मजेदार बात यह है कि साहब को इस बात की तनिक भी चिंता नहीं कि उनका नाम अब कार्यालय से निकलकर चौक-चौराहों पर प्रसिद्ध हो रहा है। लोग उनके काम से नहीं, बल्कि स्क्रीन टाइम से परिचित हो रहे हैं। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले समय में विभागीय रिपोर्ट में नई श्रेणी जोड़नी पड़ेगी दैनिक वीडियो कॉल घंटे।

हालांकि, एक गंभीर पहलू भी है। सरकारी सेवा में हर कर्मचारी सिविल सेवा आचरण नियमों से बंधा होता है। ड्यूटी के दौरान निजी गतिविधियों में इस तरह लिप्त रहना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि संवेदनशील सूचनाओं की गोपनीयता के लिए भी खतरा बन सकता है। अगर वीडियो कॉल के दौरान दफ्तर के दस्तावेज या दृश्य बाहर जाते हैं, तो यह केवल प्रेम नहीं, बल्कि नियमों के साथ खुला ब्रेकअप है। फिलहाल, साहब का मोबाइल प्रेम चर्चा का विषय बना हुआ है। फाइलें इंतजार में हैं, फरियादी निराश हैं, और मोबाइल मुस्कुरा रहा है। ऐसा लगता है मानो दफ्तर में लोकतंत्र नहीं, बल्कि मोबाइलतंत्र स्थापित हो चुका है।जहां राजतिलक स्क्रीन का है और फाइलें वनवास में हैं। अब देखना यह है कि विभाग इस प्रेम कथा का अंत कैसे करता है, निलंबन के अध्याय से या सुधार के संदेश से। तब तक, चौक-चौराहों पर चर्चा जारी है और साहब की आंखें अब भी स्क्रीन पर टिकी हैं।

19/10/2025
फर्जी उपस्थिति और प्रमाण पत्र घोटाले में मयंक शुक्ला व ऋचा अग्रवाल बर्खास्त, शिकायतकर्ता प्रशांत राठौर ने सीएम व पीएम तक...
24/09/2025

फर्जी उपस्थिति और प्रमाण पत्र घोटाले में मयंक शुक्ला व ऋचा अग्रवाल बर्खास्त, शिकायतकर्ता प्रशांत राठौर ने सीएम व पीएम तक की थी शिकायत

जांजगीर-चांपा। जिले के चर्चित लाइवलीहुड कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में आखिरकार बड़ा फैसला सामने आ गया है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण में पदस्थ सहायक संचालक एवं प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी मयंक शुक्ला और लेखापाल ऋचा अग्रवाल को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बर्खास्त कर दिया है। जांच रिपोर्ट में दोनों संविदाकर्मियों की मिलीभगत से फर्जी उपस्थिति दर्ज करने, झूठी रिपोर्ट बनाने और फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी करने की पुष्टि हुई है।

इस पूरे मामले की परतें तब खुलीं जब पत्रकार प्रशांत राठौर ने कॉलेज में चल रही गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए स्टिंग वीडियो बनाया। उन्होंने वीडियो सबूतों के साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया। तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच शुरू की गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

कैसे होता था फर्जीवाड़ा?

जांच में पाया गया कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति फिंगर प्रिंट मशीन में क्लोन किए गए अंगूठे से दर्ज की जा रही थी। यानी छात्र कॉलेज आए बिना ही उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाती थी। इतना ही नहीं, ऐसे छात्रों को प्रशिक्षण पूरा होने के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए जो कभी प्रशिक्षण में शामिल ही नहीं हुए थे।

ट्रेनरों पर था दबाव

कॉलेज में कार्यरत कई प्रशिक्षकों ने समिति के समक्ष यह स्वीकार किया कि उन्होंने फिंगर प्रिंट क्लोनिंग और फर्जीवाड़ा मयंक शुक्ला और ऋचा अग्रवाल के दबाव में किया। उनके अनुसार, यदि वे ऐसा न करते तो नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी जाती थी।

संविदा कर्मचारी होने से निलंबन संभव नहीं

गौरतलब है कि दोनों आरोपी संविदा पदों पर नियुक्त थे, इस कारण उन्हें निलंबित नहीं किया जा सका। पहले चरण की जांच में भी दोष सिद्ध होने के बावजूद कलेक्टर ने दूसरी जांच कराई, दूसरी बार की विस्तृत जांच में जब ठोस प्रमाण सामने आए, तब जाकर दोनों को बर्खास्त किया गया। वहीं संबंधित संस्थान करियर जोन एजुकेशनल सोसायटी की जांच जारी है।

जांजगीर-चांपा: कर्मचारी संघ में संगठनात्मक विस्तार, नई टीम का हुआ गठनजांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय क...
10/09/2025

जांजगीर-चांपा: कर्मचारी संघ में संगठनात्मक विस्तार, नई टीम का हुआ गठन

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विश्वनाथ सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष द्वारा दिनेश राठौर को नया कार्यकारी अध्यक्ष व शत्रुहन राठौर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संघ की भविष्य की योजनाओं और संगठन को मजबूती देने की दृष्टि से की गई है।

इस अवसर पर नहरिया बाबा रोड स्थित संघ कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक राठौर के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने राठौर के दीर्घकालीन योगदान की सराहना की और उन्हें सफल सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं।

नई नियुक्ति के दौरान दिनेश राठौर व शत्रुहन राठौर को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी को निष्ठा और कर्मठता के साथ निभाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में संघ के प्रमुख पदाधिकारी जिला सचिव के.के. थवाईत, सूर्यपाल सिंह, आर.पी. देवांगन, के.के. राठौर, अश्विन साहू, प्रशांत राठौर, हर प्रसाद कश्यप, उदय उरांव एवं राहुल राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यालयीन सचिव आर.पी. देवांगन ने कुशलता से किया। उन्होंने कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक राठौर के योगदान को स्मरण करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक लोकेश राठौर के नेतृत्व में सम्पन्नजांजगीर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध...
29/06/2025

जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक लोकेश राठौर के नेतृत्व में सम्पन्न

जांजगीर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाली किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की अहम बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित लिंक रोड कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी विभाग केशव चन्द्राकर के निर्देश पर जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस संदीप यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभा ओबीसी वर्ग की शक्ति और कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

लोकेश राठौर ने कहा कि जांजगीर जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और अधिकारों की लड़ाई का मंच है। उन्होंने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री किशोर साव, जिला प्रवक्ता अनिल राठौर, नगर अध्यक्ष अविनाश राठौर, महामंत्री डिगम्बर यादव, पंकज राठौर, मुकेश कौशिक, गोविंद बिंझवार, संतोष, सहनदास, सचिन, सुजल, हिमांशु, अनुराग, रवि, प्रिंस, शिवम, डुशंक, सागर, नीलेश, सोनू सरखो, रिकेश, लक्ष्मण, राजू, भुवनेश्वर, दीपक, दिलीप, उमाकांत, रविशंकर, प्रभु, रामभरोस, खिलावन, अजय, संदीप, भोले, राजवीर, देवेंद्र, रामस्वरूप, महेश, राजा

लक्ष्य ने बढ़ाया जिले का मान दसवीं बोर्ड परीक्षा में अर्जित किए 97.6 प्रतिशत अंकजांजगीर-चाम्पा। पीएम श्री केंद्रीय विद्य...
14/05/2025

लक्ष्य ने बढ़ाया जिले का मान दसवीं बोर्ड परीक्षा में अर्जित किए 97.6 प्रतिशत अंक

जांजगीर-चाम्पा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के छात्र लक्ष्य देवांगन ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय का, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिजन, शिक्षक और मित्रमंडली में खुशी की लहर है।

लक्ष्य एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रमेश कुमार देवांगन एवं माता श्रीमती सरोजनी देवांगन ने हमेशा उन्हें नैतिक समर्थन एवं प्रेरणा प्रदान की। लक्ष्य का मानना है कि उनके इस सफलता के पीछे माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री के.के. चंद्रा एवं समस्त शिक्षकगण का अमूल्य योगदान है।
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपरांत लक्ष्य को उनके दादा-दादी, चाचा-बुआ, मामा-मामी एवं पूरे परिवार ने बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में भी लक्ष्य को सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है।

लक्ष्य ने बताया कि वे आगे चलकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनारी ने रचा कीर्तिमान कक्षा 12वीं में 98 और 10वीं में 79 प्रतिशत सफलताजांजगीर। शासकीय उच्चतर...
13/05/2025

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनारी ने रचा कीर्तिमान कक्षा 12वीं में 98 और 10वीं में 79 प्रतिशत सफलता

जांजगीर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में विद्यालय ने कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत और कक्षा 10वीं में 79 प्रतिशत सफलता दर हासिल कर पूरे क्षेत्र में गौरव का क्षण रचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं में कुल 42 विद्यार्थियों में से 41 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और एक छात्र पूरक में है। परीक्षा परिणाम की इस शानदार उपलब्धि का श्रेय प्रभारी प्राचार्य राहुल दिवाकर की कुशल नेतृत्व क्षमता और विद्यालय के सभी शिक्षकों की मेहनत को दिया जा रहा है।

12वीं के होनहार छात्र

विद्यालय के बिजेश कुमार ने 84.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंद्रिका 79.80%, सोनू धीवर 76.20%, राजेश 75.40%, मेद्या 72.80%, ओमेश्वरी राठौर 72.60%, मुस्कान यादव 71.60% के साथ सफल रहे। अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राओं में चेतना साहू, निखिल साहू, शिवा धीवर, पवन कुमार, भूपेंद्र राठौर, आदित्य तेंदुलकर, शालिनी यादव, अभय कुमार और पूनम कश्यप शामिल हैं।

10वीं के नन्हें सितारे

कक्षा 10वीं में दिप्ति धीवर ने 92% अंक अर्जित कर टॉपर रही। एस. हर्षिता रजक 91.60%, अनिरुद्ध पांडेय 89%, अनामिका 88%, अनुष्का साहू 87.60%, युवराज सूर्या 87.10%, प्रतिभा धीवर 86.80% अंक के साथ उत्तीर्ण हुए। अन्य छात्र-छात्राओं में निशांत साहू, डिडनेश्वरी राठौर, विद्या धीवर, प्रिया साहू, आयुष गढ़ेवाल, आयुष साहू, आयुषी साव, विक्रम पाटस्कर, ऋषिकेश और अंजली ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

नेतृत्व और टीमवर्क बना सफलता की कुंजी

प्रभारी प्राचार्य राहुल दिवाकर ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और समयबद्ध पढ़ाई का परिणाम है। विद्यालय में अनुशासन, नियमित मॉनिटरिंग और निरंतर मार्गदर्शन से शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक पांडेय, सरपंच देवनारायण सिदार, पूर्व सरपंच बोधराम राजवाड़े समेत समस्त स्टाफ जैसे सुनीता राठौर, राजेश कुमार तंबोली, निधि गुप्ता, अलका चंदेल, विवेक साव, मनीषा गुप्ता, गरिमा पांडेय, केशव साहू, आशीष देवांगन और अन्य कर्मचारियों ने सफल छात्रों को बधाई दी।

सम्मान और प्रेरणा

विद्यालय प्रशासन द्वारा 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बनारी गाँव के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रेरित होकर आगामी वर्षों में और भी बेहतर परिणाम की आशा की जा रही है।

सीबीएसई वाणिज्य संकाय में अदिति ने किया टॉप, 91 प्रतिशत अंक किए हासिल जांजगीर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणा...
13/05/2025

सीबीएसई वाणिज्य संकाय में अदिति ने किया टॉप, 91 प्रतिशत अंक किए हासिल

जांजगीर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में जांजगीर की अदिति सिंह ने वाणिज्य संकाय में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। अदिति पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर की छात्रा हैं और जिले के उपभोक्ता आयोग मध्यस्थता परिषद के सदस्य मनरमण सिंह की पुत्री हैं।

अदिति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में भी 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इस बार 12वीं की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत से ही प्रतिदिन 7 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई की, जिससे उन्हें सफलता मिली। अपनी उपलब्धि का श्रेय अदिति ने अपने बड़े भाई मनु राज सिंह एवं गुरुजनों को दिया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।

अदिति का सपना है कि वह आगे चलकर न्यायपालिका के क्षेत्र में सेवा करें और समाज में न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दें। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने अदिति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अदिति की सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।

Address

Janjgir

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janjgir times 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share