JCN 24 News

JCN 24 News Media news company

छत्तीसगढ़ के साथ देश,विदेश की हर बड़ी खबरें हमारे पेज पर देख पढ़ सकते हैं..

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, निरीक्...
29/05/2026

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, SP विजय कुमार पाण्डेय ने जारी किया आदेश, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और ASI स्तर पर हुआ तबादला…
https://jcn24.in/major-reshuffle-in-janjgir-champa-police-department-transfer-of-many-police-station-in-charges/

29/05/2026

प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि मांगने के वायरल ऑडियो पर कार्रवाई, पचरी पंचायत के मामले में व्यायाम शिक्षक नलसाय दिवाकर को कारण बताओ नोटिस जारी...
Janjgir Chhattisgarh India

27/05/2026

भिलाई के मारुति सुजुकी शोरूम में हाईवोल्टेज ड्रामा: महिला कर्मचारी ने सरेआम CEO पर फेंकी काली स्याही, जड़े थप्पड़... अश्लील मैसेज और मानसिक प्रताड़ना का लगाया गंभीर आरोप!

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला थाना क्षेत्र के चौहान ऑटोमोबाइल्स (मारुति सुजुकी एरिना शोरूम) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने CEO अंकित आनंद पर कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सबके सामने विरोध प्रदर्शन कर दिया।

▪️ महिला कर्मचारी ने CEO पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया
▪️ अभद्र टिप्पणियां और मानसिक प्रताड़ना का भी लगाया आरोप
▪️ विरोध में महिला ने CEO के चेहरे पर फेंकी काली स्याही
▪️ सरेआम कई थप्पड़ भी मारे गए
▪️ घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई
▪️ शिकायत की जांच के लिए पुलिस CEO को लेकर शोरूम पहुंची थी
▪️ पूरा मामला CCTV और मोबाइल कैमरों में कैद
▪️ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
▪️ 3-4 अन्य महिला कर्मचारियों ने भी लगाए गंभीर आरोप
▪️ भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने जांच शुरू होने की पुष्टि की
▪️ मामले की जांच CSP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई

• फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

27/05/2026

🔥 हसौद में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक 🔥

हसौद के मंडी चौक स्थित सम्मेलाल खूंटे की कबाड़ी दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा प्लास्टिक, टायर, कॉपी और अन्य कबाड़ी सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

▪️ घटना हसौद के मंडी चौक की
▪️ सम्मेलाल खूंटे की कबाड़ी दुकान में लगी आग
▪️ दोपहर करीब 2 बजे भड़की आग
▪️ दुकान में रखा प्लास्टिक, टायर और अन्य सामान जलकर राख
▪️ खेत में पैरा जलाने के दौरान फैली आग बताई जा रही वजह
▪️ तेज गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैली
▪️ मोहल्लेवासियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
▪️ घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
▪️ लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
▪️ स्थानीय लोगों ने पैरा जलाने पर रोक के नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की

⚠️ गर्मी के मौसम में लापरवाही से आग तेजी से फैल सकती है। प्रशासन लगातार खुले में पैरा नहीं जलाने की अपील कर रहा है।

25/05/2026

गृहमंत्री विजय शर्मा ने सहायता के लिए डायल 112 कॉल किया, तुंरत पहुंची 112 की पुलिस टीम... CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh CG Dial 112

24/05/2026

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन: अब घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी FSL टीम, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान, फिंगरप्रिंट, डिजिटल डेटा और जैविक साक्ष्यों की तुरंत होगी जांच...

• पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग और SP विजय कुमार पाण्डेय विधायक ब्यास कश्यप ने हरी झंडी दिखाई।
• घटनास्थल पर अब तुरंत FSL टीम पहुंचेगी।
• वैज्ञानिक तरीके से मौके पर ही साक्ष्यों की जांच होगी।
• अपराध जांच में तेजी और सटीकता बढ़ेगी।
• आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।
• वैन में आधुनिक फॉरेंसिक उपकरण लगाए गए हैं।
• डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच मौके पर संभव होगी।
• फिंगरप्रिंट खोजने, डेवलप करने और तुलना की सुविधा उपलब्ध।
• हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा।
• जैविक नमूनों और संवेदनशील साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण किया जाएगा।
• साक्ष्यों की बारकोड स्कैनिंग, लेबलिंग औ

23/05/2026

🚨 करही गोलीकांड : 3 गिरफ्तारी के बाद मृतक के पिता का बड़ा बयान..

आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई जरूर की है, लेकिन इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता अब भी गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने मामले में गहराई से जांच और मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग की है..

▪️ सम्मेलाल कश्यप बोले – “मुख्य साजिशकर्ता अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर”
▪️ आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की मांग की
▪️ कहा – “पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश होना जरूरी”
▪️ लंबे समय से आयुष को परेशान किए जाने का लगाया आरोप
▪️ रेत घाट से जुड़े लोगों पर जताया संदेह
▪️ बोले – “निर्दोष लोगों को मरवाने की साजिश रची गई”
▪️ मामले में और लोगों की संलिप्तता होने का दावा
▪️ निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग
▪️ “सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, मास्टरमाइंड सलाखों के पीछे जाए” – सम्मेलाल
▪️ करही गोलीकांड में अब भी कई बड़े खुलासों की संभावना

23/05/2026

करही गोलीकांड का बड़ा खुलासा: 29 दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार “ऑपरेशन हंट” में पुलिस को बड़ी सफलता, लेकिन मास्टरमाइंड अब भी फरार, उधारी विवाद, रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में रची गई थी हत्या की साजिश...

• “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता
• 29 दिन बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
• 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी
▪️ 23-24 अप्रैल 2026 की रात ग्राम करही में हुई थी वारदात
▪️ आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
▪️ छोटे भाई आशुतोष कश्यप को भी लगी थी गोली
▪️ नकाबपोश बदमाश घर में घुसकर वारदात को दिए थे अंजाम
▪️ पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” चलाकर मामले का किया खुलासा
▪️ 07 राज्यों में दबिश देकर पुलिस ने जुटाए सबूत
▪️ 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए
▪️ साइबर और आसूचना टीम लगातार रही सक्रिय
▪️ उधारी विवाद, बढ़ता प्रभाव और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा हत्या की वजह
▪️ आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, मैगजीन और बाइक बरामद
▪️ मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगिय�

23/05/2026

“करही गोलीकांड का आज होगा बड़ा खुलासा… 30 दिन बाद पुलिस खोलेगी राज, रेत कारोबार से जुड़े तार आने की चर्चा!”

▪️ करही गांव में हुए चर्चित गोलीकांड मामले का आज पुलिस करेगी खुलासा।
▪️ घटना में आयुष साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
▪️ मृतक के भाई आशुतोष साहू के हाथ में भी गोली लगी थी।
▪️ कांग्रेसी नेता सम्मेलाल के घर में घुसकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
▪️ 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात हुई थी सनसनीखेज हत्या।
▪️ करीब 29 दिन बाद पुलिस मामले का करेगी खुलासा।
▪️ शुरुआती जांच में मामला रेत कारोबार और वर्चस्व से जुड़ा बताया जा रहा है।
▪️ आईजी राम गोपाल गर्ग खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे खुलासा।
▪️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में होगी प्रेसवार्ता।
▪️ पूरे जिले की नजर इस हाईप्रोफाइल मामले के खुलासे पर टिकी।

23/05/2026

PM आवास की पहली किस्त से मांगे 5 हजार! जांजगीर-चांपा के पचरी गांव में सरपंच पति पर कमीशनखोरी का आरोप, ऑडियो वायरल, हितग्राही ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है...
• वायरल ऑडियो पोस्ट की गई है, jcn24news के पेज में जाकर सुन सकते है.

•मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के पचरी गांव का
•सरपंच पति नलसाय पर PM आवास और पशु शेड योजना में कमीशन मांगने का आरोप
•आरोप है कि पहली किस्त आने पर 5 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया
•ग्रामीणों का दावा — 5 से 25 हजार रुपये तक की मांग की जाती है
•पैसा नहीं देने पर दूसरी किस्त रोकने और काम अटकाने की धमकी का आरोप
•दो ऑडियो रिकॉर्डिंग लेकर ग्रामीण और भीम रेजिमेंट पहुंचे कलेक्टर कार्यालय
•नलसाय नवागढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पद पर पदस्थ बताए जा रहे
•सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद पंचायत कार्यों में दखल का आरोप
•ग्रामीणों ने कहा — हर सरकारी योजना में कमीशनखोरी की जाती है
•अध�

Address

Janjgir
495668

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JCN 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share