07/05/2026
जशपुर:- नाबालिक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.26 को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी जो कि पीड़ित बालिका के पिता हैं ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 03.05.26 को उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को रात्रि करीबन 08.00 बजे, आरोपियों में से एक आकाश कुजूर उम्र 18 वर्ष, जो कि पड़ोस गांव का था, व पूर्व परिचित था, प्रार्थी की नाबालिक बेटी को किसी काम से, गांव के एक जगह में मिलने के लिए बुलाया था, परंतु उस दौरान प्रार्थी की नाबालिक बेटी, वहां नहीं गई, फिर करीबन एक घंटे पश्चात प्रार्थी की नाबालिक बेटी, रात्रि लगभग 09.00 बजे, दैनिक शंका हेतु खेत बाड़ी की ओर गई थी कि तभी वहां आरोपी आकाश कुजूर आ पहुंचा, उसके साथ अन्य आरोपी नितेश कुजूर उम्र 22 वर्ष भी था, जिनके द्वारा प्रार्थी की नाबालिक बेटी को, जबरन खींचकर, धमकी देते हुए, खेत के पास एक सूनसान जगह में ले जाया गया, फिर दोनों के द्वारा प्रार्थी की बेटी के साथ बारी बारी जबरन दुष्कर्म किया गया, उसकी नाबालिक बेटी किसी तरह वहां से भागकर घर आई तथा घटना के संबंध में मुझ प्रार्थी व अपनी मां को अवगत कराई।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना फरसाबहार में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बी एन एस की धारा 137(2),65(1),70 (2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिक पीड़िता स्वास्थ्य उपचार भी कराया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक मनधनी पैंकरा, लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, घनश्याम प्रजापति, वमहिला आरक्षक शांति लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा। #बल्तकार 🤝👮♂️🚔💯👏😊
🌐ऐसे ही ख़बरो के लिए Update jashpur को follow करें 👇
~Youtube Link
https://www.youtube.com/.00
~Instagram profile link 👇
https://www.instagram.com/update.jsp?igsh=cTh2aXRwejltMjVl
~Fecebook peg👇
https://www.facebook.com/share/1Fa5ycW98f/
🫴हमारे youtube channel, fecebook peg, instagram profile को फोलो करें ...📰