Kranti Bharat

Kranti Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kranti Bharat, News & Media Website, village nagala Jagan post dhanuan, Jaswantnagar.

रिपोर्टर | गाँव से शहर तक //गरीबों के हित में आबाज उठाना //Crime News News ||भ्रस्टाचार बिरोधी ||राष्ट्र हित #राजनीति में गलत कार्यों का बिरोध ||समाज में नई दिशा के लिए ||हर खबर को हर पल तैयार ||सिर्फ आपका Etawah Expres संपर्क करें ---9837151598

18/08/2026

भोलेनाथ की भक्ति या सड़कों पर हुड़दंग?शिकोहाबाद हादसे के बाद डाक कांवड़ पर उठे सवाल, कौन लेगा जिम्मेदारी?
#शिकोहाबाद
#फिरोजाबाद
#कांवड़यात्रा
#डाककांवड़
#कांवड़हादसा
#भक्तियाहुड़दंग
#डीजेवालीमैक #स्कूलछात्राएंघायल
#उत्तरप्रदेशसमाचार




#हरहरमहादेव
#भोलेनाथ
#सावन2026
#धर्मऔरमर्यादा
#सड़कसुरक्षा
#युवाजागृति
#समाजसुधार
#कड़वासच


18/08/2026

सैफई में प्रेमी युगल को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा,परिजनों ने युवक-युवती को पीटा

इटावा में स्कूल से निकला कक्षा 4 का छात्र लापताः CCTV में गेट से बाहर निकलते दिखा. दोस्तों और परिचितों से पुलिस ने की पू...
18/08/2026

इटावा में स्कूल से निकला कक्षा 4 का छात्र लापताः CCTV में गेट से बाहर निकलते दिखा. दोस्तों और परिचितों से पुलिस ने की पूछताछ
👉🏻 क्या खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे बच्चे की परिजनों को मदद मिल सके

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर से सोमवार को कृष्णकला किड्स एकेडमी में पढ़ने वाला कक्षा चार का 10 वर्षीय छात्र शिवांश उर्फ राघव रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर करीब सवा 12 बजे स्कूल से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें शिवांश स्कूल से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, इसके बाद वह किस दिशा में गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

दोस्तों और परिचितों से पूछताछ

छात्र की मां ज्योति सेंगर ने बताया कि शिवांश सोमवार सुबह स्कूल गया था। दोपहर सवा 12 बजे स्कूल से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसके दोस्तों और परिचितों से भी जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पूरा दिन बीतने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

अनहोनी की आशंका से परिवार परेशान

शिवांश के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। मां ज्योति सेंगर और नाना अजब सिंह समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और पुलिस से बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की तलाश

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई है। स्कूल से निकलने के बाद शिवांश किस रास्ते से गया और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग आए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित स्थानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

18/08/2026

रहस्यमयी अमरनाथ गुफा का राज़! 🕉️🔱
क्या आज भी अमरनाथ गुफा में भगवान शिव की अमर कथा के रहस्य छिपे हैं? जानिए अमरनाथ की अनसुनी और रहस्यमयी कथा, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 🙏❄️

#अमरनाथ #अमरनाथगुफा #भगवानशिव #महादेव #हरहरमहादेव #शिवरहस्य #अमरनाथकीकथा #सनातनधर्म

17/08/2026

#इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

सराहनीय कार्य
दिनांक 17.08.2026
मात्र 04 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
*कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस, 2,31,000/- नकदी एवं घटना में प्रयुक्त लाल स्कूटी की गयी बरामद ।
अ *पर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना भरथना पु‌लिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
नोटः- दिनांक 17.08.2026 को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्देठी में 02 महिलाओं के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुयी प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु *एसओजी/सर्विलान्स एवं थाना भरथना* से पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-*
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत हुयी घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 189/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की तरफ जा रहा है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना पर तत्काल सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान लाल स्कूटी आती दिखायी दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसके फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमन्चा, कारतूस एवं नकदी सहित गिरफ्तार किया गया ।
*पुलिस पूछताछः-*
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मुलाकात सत्येन्द्र उर्फ करिया से ( जो मेरा मौसेरा जीजा है) इटावा न्यायालय में तारीख पेशी के दौरान हुई थी।
सत्येन्द्र का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू पुत्री सुरेश (निवासी ग्राम चन्देठी, थाना भरथना) के साथ हुआ था। वैवाहिक विवाद के कारण मंजू अपने मायके ग्राम चिनैठी में रह रही थी तथा दोनों के मध्य विवाह-विच्छेद (तलाक) का मुकदमा माननीय न्यायालय इटावा में विचाराधीन था। हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा सत्येन्द्र को अपनी पत्नी मंजू को भरण-पोषण हेतु ₹7,000/- प्रतिमाह देने का आदेश पारित किया गया था। भरण-पोषण के आदेश से क्षुब्ध होकर सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी मंजू व सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 15.08.2026 को पूर्व योजना के अनुसार मैं और सत्येन्द्र ग्राम चन्देठी के बाहर मिले। मैं अपने साथ (कोल्ड ड्रिंक) की 03 छोटी बोतलें लेकर गया था, जिनमें से 02 खुली बोतलों में नशीला पदार्थ मिला हुआ था तथा 01 बोतल सीलबंद थी । योजना के तहत मैंने मंजू के घर जाकर दोनों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वे दोनों अचेत (बेहोश) हो गईं । अंधेरा होने पर सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर आया। वह अपने साथ एक चाकू व 4–5 दुपट्टे लाया था। हम दोनों ने दुपट्टे से सास के हाथ-पैर बांधे और मेरे द्वारा उसके पैर पकड़े जाने पर सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके उपरांत सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के पश्चात सत्येन्द्र ने मुझे फरारी काटने हेतु ₹2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) नकद दिए और मुझे वहां से भगा दिया एवं कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टा और सारे सामान को लेकर सत्येन्द्र भी वहाँ से भाग गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 42 वर्ष ।

*बरामदगीः-*
1. 01 लाल रंग की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त )
2. 2,31,000/- रूपये नकद (घटना कारित कर प्राप्त हुये )
3. 01 तमन्चा 315 बोर
4. 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. 02 खोखा कारतूस ।
*पुलिस टीमः-*
प्रथम टीमः- एसओजी/सर्विलान्स टीम
द्वितीय टीमः-* निरी0 श्री विक्रम सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।

17/08/2026

बटेश्वर नाथ पर कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं का हादसा, शिकोहाबाद रेलवे पुल पर छोटा हाथी पलटा, डीजे भी लगा था

बटेश्वर नाथ पर कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शिकोहाबाद रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक छोटा हाथी वाहन में डीजे सिस्टम भी लगा हुआ था, जिसमें कांवड़िए सवार थे। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय कांवड़ियों की हालत क्या थी और कितने लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।

स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या हादसा डीजे की तेज आवाज और भीड़भाड़ के कारण हुआ या फिर किसी प्रकार के नशे या लापरवाही की वजह से वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों से गुजरते हैं, ऐसे में संवेदनशील मार्गों और पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों पर नियंत्रण और सख्त निगरानी जरूरी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सबसे जरूरी बात यह है कि घायलों को बेहतर उपचार मिले और यदि किसी की लापरवाही या नशे की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एक परिवार और श्रद्धालुओं की जिंदगी इस हादसे के बाद संकट में है, अब सवाल यह है कि आखिर इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

17/08/2026

मां-बेटी की हत्या से दहला चनेठी गांव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने जताई आशंका
#इटावा #भरथना #डबलमर्डर #मांबेटीकीहत्या #चनेठी #इटावान्यूज #यूपी_न्यूज #क्राइम_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज #हत्या #मर्डरकेस #पुलिसजांच #क्राइम_न्यूज

17/08/2026

सरिता भदौरिया की अभद्र भाषा पर आदित्य यादव ने जताई चिंता, बोले—जनप्रतिनिधियों को मर्यादा का रखना चाहिए ध्यानSaritaBhadauria #इटावा #आदित्ययादव #सरिताभदौरिया

16/08/2026

एक गोली ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, मां की चीख और पिता का दर्द सुनकर रो पड़ेंगे आप

16/08/2026

डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा! यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

Address

Village Nagala Jagan Post Dhanuan
Jaswantnagar
206245

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kranti Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share