Jaunpur Today

Jaunpur Today जौनपुर टुडे एक डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल हैं।‌
(1)

31/08/2026

जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में ग‌ई विवाहिता की जान, मायके वालों ने लगाया दहेज़ ह* त्या का आरोप

जौनपुर - लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज घटना सामने आया है। मृतका की पहचान पूनम गौतम (28) पत्नी संदीप कुमार सोनू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके पक्ष ने उसकी मौत को सामान्य न मानते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि विवाहिता के गले पर निशान पाए गए हैं। उनका आरोप है कि करीब 10 वर्ष पूर्व शादी होने के बाद से ही पूनम को पति द्वारा उसकी बहनों से मिलने-जुलने और मोबाइल पर बातचीत करने से रोका जाता था। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि महिला के ससुराल पक्ष की ओर से रुपये की मांग की जाती थी।

परिजनों के अनुसार, पूनम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि घटना की जानकारी मायके पक्ष को अस्पताल में मौजूद एक परिचित मरीज के माध्यम से मिली। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देखकर मामले की जानकारी ली।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पीछे तीन छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं, जिनके नाम अंशु (9), पीयूष (12) और वीर (10) बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#जौनपुर #विशेषरपुर #महिलाकीमौत #संदिग्धमौत #हत्या

पहले पति को शराब पिलाई, फिर गला दबा दिया,प्रेम संबंध के विरोध पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदमबुलंदशहर - बुलंदशहर से इस वक्त...
31/08/2026

पहले पति को शराब पिलाई, फिर गला दबा दिया,
प्रेम संबंध के विरोध पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

बुलंदशहर - बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में पति की जान लेने के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आरोप है कि पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई और उसके बाद कथित तौर पर गला दबाकर उसका जान ले लिया ।

उक्त मृतक की पहचान कृष्ण कुमार, उम्र करीब 43 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी प्रीति, करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दंपती के तीन बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला का किसी अन्य युवक से कथित प्रेम संबंध थे। पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन महिला ने पति को शराब पीने के लिए पैसे दिए और उसे नशे में कर दिया। इसके बाद मौका पाकर कथित रूप से तौलिए या गमछे से उसका गला दबा दिया।

पति की मौत के बाद परिजनों को मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने पोस्टमार्टम की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

पुलिस ने पूछताछ के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल कपड़ा भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला करीब 35 लाख रुपये का प्लॉट और भैंसें बेचकर कथित प्रेमी के साथ फरार होने की तैयारी में थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कथित प्रेम संबंध, संपत्ति बेचने और हत्या के पीछे की पूरी कहानी को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बहलीमपुरा की इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते और विश्वास को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जौनपुर - रक्षाबंधन की रात में चोरों ने खंगाला दुकान, मोटर पार्ट्स की दुकान नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया जौनपुर - रक्ष...
30/08/2026

जौनपुर - रक्षाबंधन की रात में चोरों ने खंगाला दुकान, मोटर पार्ट्स की दुकान नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया

जौनपुर - रक्षाबंधन की मध्य रात्रि में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान से लाखों की चोरी की घटना सामने आया था। जिस घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के पंचहटिया में स्थित पाठक पेट्रोल पंप के बगल में मौजूद एसके मोटर्स की दुकान से 28-29 अगस्त की रात्रि में चोरों ने शटर खोलकर नगदी समेत दुकान में क़ीमति सामानों पर भी हाथ साफ कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही दुकान के मालिक सागर अग्रहरि के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया और घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया तो चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपियों ने बीतें दिनों इस क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं।

सात चोरी की घटनाओं से जुड़ा कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 29 अगस्त को पचहटिया स्थित एसके मोटर्स और 28 अगस्त को विशेषरपुर स्थित संतोष मशीनरी एवं टाइल्स स्टेशनरी स्टोर/हुंडई एजेंसी में चोरी की थी। जांच के दौरान इनके तार गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कब्रूद्दीनपुर और बमैला गांव में हुई चोरी की घटनाओं से भी जुड़े मिले।

इसके अलावा आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी और मालपुर गांव में हुई चोरी की घटनाओं में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने कुल सात चोरी के मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।

दो आरोपियों से तमंचा, दो के पास चाकू

गिरफ्तार बाबर अली उर्फ सलमान के पास से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, 4,500 रुपये और सफेद धातु की दो जोड़ी पायल बरामद हुई।

प्रतिकेश उर्फ लकी विश्वकर्मा के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और 5,500 रुपये मिले।

वहीं हर्ष उर्फ बाबू विश्वकर्मा के पास से चाकू और 5,000 रुपये तथा मो. मासूम के कब्जे से चाकू और 3,500 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव और रामकेवल यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह व अखिलेश यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, विजय यादव, शिवांशु ओझा और रिजर्व कांस्टेबल साजन शामिल रहे।

घटना की विस्तृत जानकारी के लिए कमेंट में दिए गए लिंक पर क्लिक करें

30/08/2026

आया बारिश झूम के

29/08/2026

नेपाल त्रासदी में अब तक ग‌ई 587 लोगों की जान, अभी भी 2500 लोग लापता

तिब्बत में फंसे 400 भारतीयों से संपर्क हो गया है और नेपाल में 320 भारतीय के 100 भारतीय मूल के नागरिक अभी भी है लापता

आप सभी को रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं
28/08/2026

आप सभी को रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं

28/08/2026

पिता की डांट से नाराज किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

थानागद्दी (जौनपुर) पिता की डांट से नाराज एक किशोर ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर से करीब एक किलोमीटर दूर सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास किशोर ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि थानागद्दी गांव निवासी विजय बहादुर विश्वकर्मा के छह बेटों में सबसे छोटे कल्लू विश्वकर्मा की संगत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। परिजनों के मुताबिक, वह छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने लगा था। गुरुवार को किसी बात को लेकर पिता ने उसे फटकार लगाई थी। डांट से नाराज होकर वह घर से निकल गया।

इसके बाद उसने बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लिया और सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप पहुंच गया। वहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे किशोर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल थानागद्दी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से झुलसे किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कन्नौजिया के अनुसार, किशोर करीब 20 से 25 प्रतिशत तक झुलसा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कल्लू अपने छह भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता विजय बहादुर विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इस घटना को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सोना सस्ता दिलाने का झांसा पड़ा महंगा, युवक से 3 लाख की लूटजौनपुर - डिस्काउंट पर सोना दिलाने का झांसा देकर युवक को बुलान...
27/08/2026

सोना सस्ता दिलाने का झांसा पड़ा महंगा, युवक से 3 लाख की लूट

जौनपुर - डिस्काउंट पर सोना दिलाने का झांसा देकर युवक को बुलाने और उसके साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित की शिकायत पर वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर निवासी आकाश सेठ के मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने डिस्काउंट पर सोना दिलाने की बात कहते हुए उन्हें इजरी गांव बुलाया। आकाश अपने साथी सौरभ प्रताप के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए।

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अजय सिंह, शुभम सिंह, इंद्रजीत सरोज और विशाल सिंह ने दोनों के साथ मारपीट की और करीब तीन लाख रुपये छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

खबर को विस्तृत रुप से देखने के लिए कमेंट बॉक्स में दिए लिंक पर क्लिक करें

#जौनपुर #लूट #इजरी

जमीन विवाद में हत्या का मामला, सांसद प्रतिनिधि समेत 4 को उम्रकैदजौनपुर - जिले के बहुचर्चित आशीष मौर्या हत्याकांड में करी...
27/08/2026

जमीन विवाद में हत्या का मामला, सांसद प्रतिनिधि समेत 4 को उम्रकैद

जौनपुर - जिले के बहुचर्चित आशीष मौर्या हत्याकांड में करीब 22 साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। एडीजे प्रथम की अदालत ने सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि व सपा नेता मनोज मौर्या सहित चार सगे भाइयों को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। फैसला आने के बाद सभी दोषियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

जमीन विवाद में दिनदहाड़े हुई थी हत्या

मामला वर्ष 2004 का है। 16 अगस्त को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियापुर मोहल्ले में कलेक्ट्रेट तिराहे के पास जमीन को लेकर विवाद के दौरान आशीष मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

घटना के बाद लाइन बाजार थाने में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोजन के मुताबिक राम सेवक मौर्या, अश्वनी मौर्या, आशीष मौर्या, पवन मौर्या, मनोज मौर्या समेत सात लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया था।

लंबी सुनवाई के बाद आया फैसला

करीब दो दशक से अधिक समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया में गवाहों के बयान दर्ज किए गए और अदालत ने पेश किए गए साक्ष्यों का परीक्षण किया। सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे प्रथम की अदालत ने चार आरोपियों को हत्या का दोषी माना और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।

फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में हलचल बढ़ गई। न्यायालय के आदेश पर चारों दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव और विजय नाथ सिंह ने मुकदमे में पैरवी की। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और दलीलों के आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
#जौनपुर #हत्या #हत्याकांड #उम्रकैद #आशीषमौर्या

27/08/2026

नेपाल में बाढ ने मचाया तांडव, यूपी-बिहार में भी बाढ़ का खतरा

Address

Jaunpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaunpur Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share