Md Ahmad

Md Ahmad “Ishq-e-Naat Official — Naat, Hamd aur durood ki meethi awaaz ke saath ek roohani tajurba. Allah aur Rasool ﷺ ki mohabbat ko dilon tak pahunchane ka zariya.”

अमरोहा से लोकसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने योगी के ‘बंगाल को काबा की धरती नहीं बनने देंगे’ वाले...
20/04/2026

अमरोहा से लोकसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने योगी के ‘बंगाल को काबा की धरती नहीं बनने देंगे’ वाले विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस्लाम के सबसे मुकद्दस मकाम को भीड़ भड़काने का ज़रिया बनाना राजनीति का सबसे निचला स्तर है। योगी की नफरत आरएसएस की विचारधारा का विस्तार है। काबा को चुनावी अखाड़े में घसीटना इंसानियत, धर्म और देश का अपमान है। इस पर मोदी जी आप की चुप्पी को क्या सहमति समझा जाए?

यह ख़बर देखी क्या! यूपी के कुशीनगर में एक बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वाला सुरेंद्र था। जिसने स्कूल से लौटते ...
20/04/2026

यह ख़बर देखी क्या! यूपी के कुशीनगर में एक बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वाला सुरेंद्र था। जिसने स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को अपने पास बुलाया और फिर दरिंदगी के बाद बेहोश करके छोड़ दिया। लेकिन इस बीच परिजनों ने स्कूल के प्रिंसपल नईमुद्दीन अंसारी पर आरोप लगा दिया। बस फिर क्या था हिंदूवादियों को मौका मिल गया, उन्होंने खूब हंगामा काटा, नईमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। और हर बार की तरह बेगुनाह साबित होने से पहले ही नईमुद्दीन को गुनहगार मान लिया गया।

नईमुद्दीन को यातनाएँ दी गईं, उनका बहिष्कार किया गया। हिन्दुवादी संगठनों के लिए तो ऐसे किसी मामले में ‘नईमुद्दीन’ का आरोपी हो जाना ही काफी होता है। उन्होंने जितना कर सकते थे, उतना हंगामा किया। जांच शुरू हुई, जांच में पता चला कि नईमुद्दीन तो बेगुनाह है। असली गुनहगार तो पीड़ित बच्ची का पड़ोसी सुरेंद्र है। पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

अब सवाल यह है कि जो हिन्दुवादी संगठन बच्ची को इंसाफ दिलाने के नाम पर हंगामा कर रहे थे, वो अब क्यों खामोश हैं? जिन्होंने नईमुद्दीन का बहिष्कार किया, वो अब नईमुद्दीन से माफी क्यों नहीं मांगते? अब सुरेंद्र का विरोध करके दिखाएं, उसका बहिष्कार करके दिखाएं!

केरल के कोझिकोड जिले में मदरसा छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, छ...
19/04/2026

केरल के कोझिकोड जिले में मदरसा छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, छात्र पोस्टर लगाने की अनुमति मांगने गए थे, लेकिन यह बात कुछ हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को नागवार गुजरी। आरोप है कि उन्होंने छात्रों पर हमला किया, उन्हें “आतंकवादी” कहकर अपमानित किया और सांप्रदायिक टिप्पणियां कीं। पीड़ित छात्रों का कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

हज का मुबारक सफर शुरू हो चुका है और देशभर से आज़मीन-ए-हज की तैयारियाँ तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। इस मौके पर केंद्रीय म...
19/04/2026

हज का मुबारक सफर शुरू हो चुका है और देशभर से आज़मीन-ए-हज की तैयारियाँ तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सभी हज यात्रियों को दिल से मुबारकबाद दी और उनके लिए नेक दुआएँ कीं। इस साल करीब 1,75,025 भारतीय आज़मीन के हज पर जाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे इस रूहानी सफर की रौनक और बढ़ गई है। यात्रियों की सहूलियत के लिए सरकार ने एक खास हज ऐप भी लॉन्च किया है, जिसमें जरूरी जानकारी और सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि सफर आसान और बेहतर बन सके।

फैक्ट चेकर Mohammed Zubair ने एक ट्वीट में बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि टीवी एंकर Anjana Om Kashyap ने निधा खान को ...
18/04/2026

फैक्ट चेकर Mohammed Zubair ने एक ट्वीट में बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि टीवी एंकर Anjana Om Kashyap ने निधा खान को गलत तरीके से “मास्टरमाइंड” और HR मैनेजर बताया। ज़ुबैर के मुताबिक, Nida Khan सिर्फ एक कर्मचारी थीं, जबकि कंपनी की असली HR हेड और ऑपरेशंस मैनेजर Ashwini Chainani थीं, जिन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि चेनानी ने पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने से रोका। अब सवाल उठ रहा है कि क्या Anjana Om Kashyap अपने दर्शकों से माफी मांगेंगी और क्या Aroon Purie अपने एंकरों से ऑन-एयर माफी दिलवाएंगे?

महाराष्ट्र: नासिक TCS मामले में निदा खान का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील बाबा सय्यद ने कहा की अगर आप FIR देखें, तो उसमें ज़ब...
18/04/2026

महाराष्ट्र: नासिक TCS मामले में निदा खान का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील बाबा सय्यद ने कहा की अगर आप FIR देखें, तो उसमें ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन का कोई ज़िक्र नहीं है। मुझे नहीं पता कि उसे मास्टरमाइंड के तौर पर क्यों दिखाया जा रहा है, जबकि उसका नाम सिर्फ एक CR में आया है। उस पर सिर्फ एक ही आरोप है कि उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अगर वह सामने आती है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह कभी HR नहीं थी। कंपनी की तरफ से भेजे गए सस्पेंशन लेटर में भी उसे ‘प्रोसेस एसोसिएट’ ही बताया गया था।

लखनऊ में लगी भीषण आग में नाजमा नाम की महिला का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने घर बनाने के लिए करीब 1.5 लाख रुपये ब...
17/04/2026

लखनऊ में लगी भीषण आग में नाजमा नाम की महिला का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने घर बनाने के लिए करीब 1.5 लाख रुपये बक्से में जमा करके रखे थे, जो आग में खत्म हो गए।
नाजमा का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से बार-बार कहा कि उन्हें अपना बक्सा निकालने दिया जाए, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। शादी में मिले गहने भी जल गए, जिनका अब कोई पता नहीं है।
नाजमा गर्भवती हैं और अपने शौहर के साथ रहती हैं। अब उनका सवाल है—क्या सरकार उनकी कोई मदद करेगी?

अफगानिस्तान में Taliban सरकार ने बैंकिंग सिस्टम से ब्याज (रिबा) खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। Da Afghanistan Bank के ...
17/04/2026

अफगानिस्तान में Taliban सरकार ने बैंकिंग सिस्टम से ब्याज (रिबा) खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। Da Afghanistan Bank के अनुसार देश अब पूरी तरह इस्लामी बैंकिंग मॉडल की ओर बढ़ रहा है। इस कदम को कई मुस्लिम देशों और उलेमा ने इस्लामी सिद्धांतों के मुताबिक अहम और साहसिक बताया है। समर्थकों का कहना है कि इससे आर्थिक सिस्टम ज्यादा न्यायपूर्ण और शरीअत के अनुरूप बनेगा। हालांकि कुछ विशेषज्ञ चुनौतियों की बात कर रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसे एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से सबसे उच्च स्तर की Z+ सुरक्षा प्रदान की गई थी। अब रा...
16/04/2026

पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से सबसे उच्च स्तर की Z+ सुरक्षा प्रदान की गई थी। अब राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने Z+ कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली है, वहीं केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज़ स्ट्रैट को स्थायी रूप से खोल रहा हूँ। मैं यह...
15/04/2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज़ स्ट्रैट को स्थायी रूप से खोल रहा हूँ। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूँ। और दुनिया के लिए भी। यह स्थिति अब फिर कभी नहीं होगी। उन्होंने सहमति दी है कि वे ईरान को हथियार नहीं भेजेंगे। राष्ट्रपति शी कुछ हफ्तों में जब मैं वहां पहुँचूंगा तो मुझे एक बड़ा, गर्मजोशी भरा गले लगाकर स्वागत करेंगे। हम समझदारी से और बहुत अच्छे तरीके से साथ काम कर रहे हैं! क्या यह लड़ाई से बेहतर नहीं है? लेकिन याद रखिए, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ाई में भी बहुत अच्छे हैं किसी से भी बेहतर.

2020 से 2026 के बीच दुनियाभर में मजहबी हिंसा का सबसे ज्यादा असर मुस्लिम समुदाय पर पड़ा है, खासकर ग़ज़ा, अफ्रीका और भारत ...
14/04/2026

2020 से 2026 के बीच दुनियाभर में मजहबी हिंसा का सबसे ज्यादा असर मुस्लिम समुदाय पर पड़ा है, खासकर ग़ज़ा, अफ्रीका और भारत जैसे इलाकों में। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध, आतंकी हमलों और सांप्रदायिक टकरावों में मुसलमान सबसे ज्यादा शिकार बने। दूसरी तरफ, यहूदी समुदाय के खिलाफ हमलों में भी हाल के वर्षों में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि आंकड़ों के हिसाब से कुल नुकसान और जान-माल की हानि मुस्लिम समुदाय में ज्यादा रही। कुछ एक्सपर्ट्स का दावा है कि ग़ज़ा युद्ध के बाद “एंटीसेमिटिक हेट क्राइम” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा उभारा गया,

Address

Jaunpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Md Ahmad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share