The NewsDocs

The NewsDocs Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The NewsDocs, Media/News Company, Jaunpur.

27/08/2026

उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल। अक्टूबर-नवंबर में स्नातक की पढ़ाई कर रही 50,000 छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारी है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य के हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

25/08/2026

हरी-भरी वादियों और खूबसूरत पहाड़ों के बीच दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का शानदार नजारा कैमरे में कैद हुआ। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच तेज रफ्तार ट्रेन का यह दृश्य लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है।

19/08/2026

मुंबई में गुरु नानक डेयरी एंड स्वीट्स से जुड़े फूड पॉइजनिंग मामले पर FDA आयुक्त तुकाराम मुंडे ने कहा कि विभाग अपनी कार्रवाई पर कायम है। कोर्ट के आदेश की लिखित प्रति मिलने के बाद उसकी समीक्षा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

19/08/2026

गोरखपुर के ‘जनता दर्शन’ में महिला की शिकायत सुनते ही CM योगी सख्त नजर आए। रास्ते से जुड़ी समस्या पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी ह...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आइए उन वीरों के त्याग और बलिदान को नमन करें, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में गर्व से सांस ले रहे हैं।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

09/08/2026

परीक्षाओं का सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी का नहीं… क्योंकि जिंदगी अक्सर सिलेबस से बाहर ही सवाल पूछती है।

StudentLife Inspiration

09/08/2026

UP में Gen-Z छात्रों के लिए योगी सरकार की नई पहल।

अब इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा। हर महीने IAS, IPS और IFS अधिकारी स्कूलों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा व करियर विकल्पों की जानकारी साझा करेंगे।

29/07/2026

लोकसभा में गूंजा Gen-Z का वायरल स्लैंग ‘वस्तेगुना हुआ’।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में Gen-Z के बीच लोकप्रिय इस वायरल स्लैंग का जिक्र किया, जिसके बाद यह शब्द एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह ...
28/07/2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने गोल्ड मेडल विजेताओं को सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।

समारोह के दौरान सामने आया कि गोल्ड मेडल हासिल करने में छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि शोध के क्षेत्र में छात्रों की भागीदारी अधिक है। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों से एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर और अधिक मेहनत करने की अपील की।

25/07/2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, नारेबाजी और उत्साह के साथ मनाई खुशी।

Address

Jaunpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The NewsDocs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share