Jaynagar Live

Jaynagar Live आसपास की क्षेत्रीय खबर

20/08/2026

आज दिनांक 20/08/26 को आधुनिक भारत के निर्माता, डिजिटल क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के 82 वा जयंती समारोह जयनगर प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री गुडडू साह जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई l सभी उपस्थित साथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया, साथ ही उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया l
इसके बाद वहां मौजूद सभी साथियों को मुँह मीठा कराया l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री रामचन्द्र साह ( चन्दर जी ), वरिष्ठ कांग्रेसी मो चांद साहब , दुल्लीपट्टी पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता अमित सिंह , मो किताबुद्दीन , मो अकबर अवधेश सिंह, अरुण सिंह, मो असलम, जमीर मास्टर , मो अनबारुल हक ,सतनारायण साह, रामाशीष कामत,कन्हैया साफी, दीपक कसेरा, रामबिलास साह , गणेश कसेरा, किसन साफी , मो शमशाद , मो इबरान सहित कई कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया l
गुडडू साह
कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष
कांग्रेस कमिटी जयनगर

नहीं रहे रामपुर, मधवापुर निवासी अवकाश प्राप्त पूर्व अर्धसैनिक डिपो इंचार्ज छेदु मिश्रमधुबनी: रामपुर, मधवापुर निवासी एवं ...
20/08/2026

नहीं रहे रामपुर, मधवापुर निवासी अवकाश प्राप्त पूर्व अर्धसैनिक डिपो इंचार्ज छेदु मिश्र

मधुबनी: रामपुर, मधवापुर निवासी एवं अवकाश प्राप्त पूर्व अर्धसैनिक डिपो इंचार्ज (गुवाहाटी) श्री छेदु मिश्र (पिता–स्वर्गीय बिल्लू मिश्र) का करीब 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

परिजनों के अनुसार, श्री मिश्र पिछले करीब 10 दिनों से सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन के बाद परिजनों द्वारा गाजियाबाद में यमुना नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन की खबर से रामपुर एवं मधवापुर क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

श्री छेदु मिश्र अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। वे आदर्श व्यवहार, मिलनसार स्वभाव एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। गांव-समाज में उनकी विशिष्ट छवि थी और वे स्थानीय स्तर पर एक चर्चित एवं सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

उनके निधन से क्षेत्र ने एक मिलनसार, व्यवहार-कुशल और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

15/08/2026

Address

Shahid Chauk Jaynagar
Jaynagar
847226

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaynagar Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaynagar Live:

Shortcuts

Share