SMBC BIHAR

SMBC BIHAR your thoughts past vision future review

इस पेज पर आप अपनें आस-आस पास के समाचार और लेख लिखें, इसे हम पत्रिका के रुप में प्रकाशन करना चाहते है । आप सभी लोगों का सहयोग जरुरी है ।

जिंदगी विश्वास का दुसरा नाम है।
06/02/2025

जिंदगी विश्वास का दुसरा नाम है।

23/07/2022
11/04/2017

“ सर पुरस्कार तो ई-गवर्नेस का भी प्राप्त किया था, लेकिन अब तक का सफर के दौरान कितने CSC वसुधा केंद्र बरबर्बाद हो गए फिर भी”

14/10/2016

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना सिटी स्थित तख्त हरमंदिर साहिब से जागृति यात्रा की शुरुआत की। गुरु गोविंद सिंहजी के 350वें प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं को जानकारी देने के लिए यह जागृति यात्रा निकाली गयी है जो कई राज्यों

23/09/2016

सुविधा. अब दफ्तरों में डिजिटल फाइल दौड़ेगी ट्रैक पर, नहीं होगा काम कागजों पर आपदा प्रबंधन विभाग व सदर अंचल कार्यालय मॉडल के रूप में चयनित छपरा (सारण) : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के काम काज को पेपर लेस करने की प्रक्रिया शुरू

19/08/2016

बिगुल बज रहा आजादी का, गगन गूंजता नारों से
मिला रही है आज हिंद की मिट्टी नजर सितारों से

एक बात कहनी है लेकिन, आज देश के प्यारो से
जनता से, नेताओ से, फौजों की खड़ी कतारों से

कहनी है इक बात हमें इस देश के पहरोदारों से
संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से

झांक रहे हैं अपने दुश्मन अपनी ही दीवारों से
संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से

ए भारत माता के बेटों, सुनो समय की बोली को
फैलाती जो फूट यहाँ पर, दूर करो उस टोली को

कभी न जलने देना फिर से, भेद भाव की होली को
जो गांधी को चीर गयी थी, याद करो उस गोली को
सारी बस्ती जल जाती है, मुट्ठी भर अंगारों से
संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से

जागो तुमको बापू की जागीर की रक्षा करनी है
जागो लाखों लोगों की तक़दीर की रक्षा करनी है

अभी बनी है जो उस तस्वीर की रक्षा करनी है
होशियार तुमको अपने, कश्मीर की रक्षा करनी है
आती है आवाज यही, मंदिर मस्जिद गुरुद्वारों से
संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से

02/08/2016

अजीबो-गरीब यूआरएल वाली वेबसाइट
वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने से पहले आप यूआरएल को दाएं से बाएं तक अच्छे से देखें। यदि उसके अंत में .edu, net., com आदि नहीं लिखा और उसकी जगह दो अक्षर लिखें हैं तो इससे पता चल जाएगा कि वह किस देश की साइट है। वहीं आपको यूआरएल की शुरूआत में दिए गए www पर भी नजर रखनी होगी क्योंकि www कंपनी के नाम को बताती है और सही वेबसाइट है। वहीं यदि आपको किसी वेबसाइट में www की जगह सिर्फ कंपनी का नाम लिखा हुआ है तो वह हैकर्स की साइट हो सकती है। तो गलती से भी उस साइट पर क्लिक कर उसे ओपेन न करें।

27/07/2016
26/07/2016

मुंगेर। बिहार के 15 वर्षीय बाल वैज्ञानिक प्रभाकर जयसवाल ने अपने प्रोजेक्ट से सबको चौंका दिया। पूरी दुनिया के वैज्ञानिक उसे शाबाशी दे रहे हैं। उसने सोलर वेपन तकनीक विकसित की है। यह तकनीक सफल हो गई, तो भारत को मिसाइल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल होगी।

05/01/2016

एक तरफ टिकट काउंटर पर लंबी लाइन और दूसरी ओर प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन। टिकट लेना भी जरूरी है मगर इस फेर में ट्रेन छूटने की टेंशन भी है। ऐसी दुविधा लगभग हर यात्री के सामने अक्सर आती है। अब ये दिन गए, ऐसे दिन आ रहे हैं जो यात्रियों के लिए टिकट के मामले में बेहद राहत भरे हैं। उन्हें टिकट विंडो पर लंबा इंतजार नहीं करना होगा। ट्रेन का टिकट ट्रेन में ही मिल जाएगा।
फिलहाल, सुपरफास्ट ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जल्द ही बाकी ट्रेनों में भी यही व्यवस्था होगी। इसके लिए टीटीई को टिकट शीन (हैंड-हेल्ड) मिलनी शुरू हो चुकीं हैं।
रेलवे ने प्रथम चरण में सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ मेल, गरीब रथ, अर्चना सुपरफास्ट, राजधानी सुपरफास्ट आदि के टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दी है। मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से कनेक्ट रहेगी। इससे ट्रेन के हर कोच में खाली बर्थ और किस स्टेशन पर मुसाफिर उतरेगा, इसकी जानकारी मिलती रहेगी।बिना टिकट लिए ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री सीधे टीटीई से मिलेंगे। तय किराये से दस रुपये अतिरिक्त लेकर टीटीई इसी मशीन से टिकट देंगे। इसके अलावा मशीन के जरिये ही वेटिंग टिकट वाले मुसाफिरों को बर्थ खाली होते ही मिल जाएगी। टीटीई की मनमानी होगी खत्म ट्रेन छूटने की जल्दी में सवार होने वाले मुसाफिरों से टीटीई और स्क्वायड के सिपाही मनमाना जुर्माना एवं रुपयों की वसूली करते हैं। इसके साथ ही वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ न होने की बात कहकर बर्थ नहीं देते थे। मगर हैंड-हेल्ड मशीन से यात्री भी अपनी बर्थ की पोजीशन देख सकेंगे। ट्रेन में चढ़ते ही टीटीई को बताना होगा~~यात्री को ट्रेन में सवार होते ही टीटीई को बताना होगा कि उसने टिकट नहीं लिया है। मशीन से टिकट बनवाना है। चेकिंग के दौरान यदि टीटीई ने बिना टिकट पकड़ा तो जुर्माना पड़ेगा। इसीलिए टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दी जा रही हैं। सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्री सवार होने के बाद भी टीटीई से टिकट ले सकेंगे।

Address

Ahiasa
Jehanabad
804420

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SMBC BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SMBC BIHAR:

Share

Category