manoj arya

manoj arya upnewstoday

09/03/2026

रुद्रप्रिय मुस्तारिया

महामहिम राज्यपाल महोदया का अभिभाषणआदरणीय अध्यक्ष महोदय एवं सम्मानित सदन,आज मुझे सदन में महामहिम राज्यपाल महोदया के अभिभा...
22/02/2026

महामहिम राज्यपाल महोदया का अभिभाषण
आदरणीय अध्यक्ष महोदय एवं सम्मानित सदन,
आज मुझे सदन में महामहिम राज्यपाल महोदया के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। अध्यक्ष जी उत्तर प्रदेश की पावन धरा अपने सांस्कृतिक वैभवए गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है। पूर्व में आमजन के मन में यह धारणा थी कि प्रदेश का विकास संभव नहीं है तथा कानून.व्यवस्था में सुधार असंभव है। किंतु देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान को सुशासन का रूप दिया है।
प्रदेश कभी ष्बीमारू राज्यष् कहलाता थाए जहाँ हजारों करोड़ के घोटाले और अराजकता का वातावरण थाए वह आज सुशासन और गुड गवर्नेंस का मॉडल बन चुका है। तत्कालीन सरकार में प्रदेश अराजकताए गुंडागर्दीए लूटए हत्या और फिरौती के लिए कुख्यात थाए जबकि आज उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादनए दुग्ध उत्पादनए वृक्षारोपण अभियानए प्रधानमंत्री जनधन योजनाए स्टैंडअप इंडिया योजनाए प्रधानमंत्री आवास योजना ;ग्रामीण एवं शहरीद्धए अटल पेंशन योजनाए कृषि निवेश अनुदानए ग्रामीण स्वच्छ शौचालय निर्माण, ई-मार्केट प्लस योजनायें, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा कृषि वानिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है।
इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपने वक्तव्य का समापन करता हूँ और अभिभाषण का पूर्ण समर्थन करता हूँ।
धन्यवाद।
राजीव सिंह पारीछा
विधायक 222 बबीना
माननीय अध्यक्ष महोदय,
मैं इस सदन में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026.2027 के बजट के समर्थन में खड़ा हूँ। प्रदेश के समावेशी विकास हेतु हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक 9.13 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है यह बजट प्रदेश के सर्वांगीणए समावेशी और संतुलित विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है। मुझे प्रसन्नता है कि यह बजट विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश @2047 परिकल्पना को साकार करने का दृढ़ संकल्प है।
यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रदेश की विकास दृष्टि को परिलक्षित करता है। सरकार ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार तथा कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है।
कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के प्रावधान स्वागत योग्य हैं।
बुंदेलखंड में पलायन बेरोजगारी रोकने के लिए बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर एवं बुंदेलखंड औद्योगिक विकास अधिकरण (बीड़ा) की स्वीकृति बुंदेलखंड के युवाओं के हित में दूरदर्शी कदम है।
बुनियादी ढांचा-सड़क, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, एयरपोर्ट एवं औद्योगिक कॉरिडोर-प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित, दिव्यांग एवं वृद्ध महिलाओं की पेंशन में की गई वृद्धि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय और संवेदनशील प्रयास है।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ा हुआ आवंटन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेगा।
यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ठोस आधार प्रदान करता है।
अंत में, मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी को इस जनोन्मुखी, विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देता हूँ तथा पूरे मनोयोग से इसका समर्थन करता हूँ।
धन्यवाद।

क्षेत्रीय मांग
मा. अध्यक्ष जी मैं आपके माध्यम से हमारी लोकप्रिय सरकार के समक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र के आमजन की समस्याओं का ध्यान आकृष्ट करना चाहूँगा।
सर्किल रेट
1. जनपद झाँसी में सरकार द्वारा भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। मेरी पीठ के माध्यम से सरकार से मांग है कि सर्किल रेट रिवाईज किये जाये।
एयरपोर्ट
2- जनपद झाँसी में बुन्देलखण्ड डिफेन्स कोरिडोर व बीडा की स्थापना करने से यहाँ एयरपोर्ट होना अति आवश्यक है, जिससे देश विदेश के निवेशकों व विशेषज्ञों की आवाजाही आसान होगी।
इण्टरनेशनल स्टेडियम
3. जनपद झाँसी में इण्टरनेशनल स्टेडियम की स्थापना आवश्यक है जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को इण्टर नेशनल स्तर की सुविधायें मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा साथ ही बुन्देलखण्ड में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
आर.ओ.बी. निर्माण
4- चिरगाँव नगर में स्थित चिरगाँव रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) का निर्माण आवश्यक है चूंकि यहां से प्रतिदिन मेरे विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों सहित मध्य प्रदेश के भिण्ड, मुरैना व इटावा, आगरा आदि क्षेत्र की जनता का हजारों की संख्या में आवागमन रहता है। इस रेल मार्ग पर रेलवे यातायात अधिक होने के कारण यह मार्ग प्रायः बंद रहता है।
बरूआसागर बाय-पास सम्पर्क मार्ग निर्माण
5- बरूआसागर नगर में यातायात अत्याधिक होने के कारण यहां प्रायः 24 घंटे जाम लगा रहता है जिसके समाधान हेतु बरूआसागर में साहू कृषि फार्म नहर से आरामशीन स्टेशन रोड़ तक बाय-पास सम्पर्क मार्ग लगभग 4.5 कि.मी. का नव निर्माण होना अति आवश्यक है।
बेतवा नदी पर सेतु निर्माण
6- झाँसी-गुरसरांय पुराने मार्ग पर बेतवा नदी पर सेतु निर्माण अति आवश्यक है इसके बनने से हमीरपुर महोबा सहित बुन्देलखण्ड डिफेंस कॉरीडोर आवागमन में दूरी काफी कम होगी व यातायात सुगम होगा।
बिठरी-GGIC निर्माण
7- जनपद झाँसी के ब्लॉक चिरगाँव के ग्राम मड़गुवां बिठरी में राजकीय इण्टर कॉलेज की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा काफी समय से की जा रही है इस क्षेत्र में इण्टर कॉलेज न होने के कारण छात्रायें इण्टर की शिक्षा से प्रायः वंचित रहती हैं।


माननीय अध्यक्ष महोदय,
तत्कालीन सरकारों द्वारा बुन्देलखण्ड की घोर उपेक्षा की गयी यशस्वी मुख्यमंत्री जी आपके नेतृत्व में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बनाया गया एवं बीडा से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे तक लिंक एक्सप्रेस-वे स्वीकृत किया गया साथ ही बुन्देलखण्ड के हर परिवार को “हर घर नल, हर घर जल” योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर इस समस्या को हमेशा के लिए समाप्त किया। जिससे यह प्रमाणित होता है कि बुन्देलखण्ड का प्रत्येक परिवार हमारी सरकार के लिये महत्वपूर्ण है।
बुन्देलखण्ड की बेरोजगारी, पलायन को रोकने एवं आर्थिक उन्नति के लिये बुंदेलखंड औद्योगिक विकास अधिकरण (बीडा) एवं बुन्देलखण्ड डिफेंस कॉरीडोर एक दूरदर्शी, ऐतिहासिक और समयोचित कदम है, जो इस क्षेत्र सहित सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड के समग्र विकास व आर्थिक उन्नति की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
बुंदेलखंड की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधन, खनिज संपदा और मेहनतकश मानव संसाधन को देखते हुए यह अधिकरण क्षेत्र को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का माध्यम बनेगा। इससे पलायन तो रुकेगा ही और आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।
मैं बीडा व डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना के लिए मा. प्रधानमंत्री जी व मा. मुख्यमंत्री जी एवं सरकार को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह पहल बुंदेलखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने के साथ ही आर्थिक उन्नति का सशक्त माध्यम बनेगी।

13/02/2026

झांसी का ट्रैफिक 50दिनों में होगा खत्म

25/01/2026

किसानों के बीमा तथा आपदा राशि में हुई गड़बड़ी में बंछित किसानों को कैसे लाभान्वित किया जाये।

19/01/2026

बहुत परेशान करती थी इसलिए उसको मारना पड़ा #

17/01/2026

एक साल के बच्चे को छोड़कर
प्रेमी संग फरार हुई मां

17/01/2026

डिजिटल रेप के आरोपी को बीस साल की सजा

झाँसी उत्तर प्रदेश साथ जी नहीं सके… तो साथ मरने का फैसला!”झाँसी में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक ही रस्सी से नीम के पे...
17/01/2026

झाँसी उत्तर प्रदेश
साथ जी नहीं सके… तो साथ मरने का फैसला!”
झाँसी में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक ही रस्सी से नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, मामला संदिग्ध

झाँसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
चिरगांव थाना क्षेत्र के कुम्हर्रा पट्टी गांव में एक युवक और एक युवती के शव नीम के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, लेकिन अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे।

मृतकों की पहचान युवक रियाजुल पुत्र राज मुहम्मद और युवती मुस्कान पुत्र हरिश्चन्द्र के रूप में हुई है। दोनों ही अविवाहित बताए जा रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि युवती की मांग में सिंदूर पाया गया है, जिसने इस पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजन सदमे में हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

बाईट, मृतकों के परिजनों की बाईट

16/01/2026

पत्नी प्रेमी संग फरार पति ने लगाई
गुहार घर आजाओ तुम्हारा बच्चा अकेला है

28/12/2025

हम नहीं मिटने देंगे अपनी झांसी की धरोहर रेलबे स्टेशन #

सनफ्रांन अशोक सिटी वेलफेयर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नझांसी। सनफ्रांन अशोक सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएट झांसी की नव निर्...
14/12/2025

सनफ्रांन अशोक सिटी वेलफेयर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
झांसी। सनफ्रांन अशोक सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएट झांसी की नव निर्वाचित पदाधिकारी कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हो गया।
रविवार को सनफ्रांन अशोक सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी ओर कार्यकारिणी सदस्य का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि परन तप शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा धर्म पत्नी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, महंत गोलवलकर विष्णु जी, का हार माला पहना कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष विनय उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अर्पित राय, सचिव हंसराज बौद्ध, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत, सदस्य सतीश चंद्र, सूरज सिंह, श्रीमती शिल्पी श्रीकांत को उनके पद एवं दायित्व का निर्भीक निष्पक्ष होकर निभाने की शपथ दिलाई। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने कहा क्विज हमेशा कॉलोनीवासियों के हित में निष्पक्षता से कार्य करेंगे। सुविधाओं के नाम पर आज तक जो कॉलोनी वासियों को ठगा गया है, वह अब नहीं होने दिया जाएगा। कॉलोनी वासियों को साफ स्वच्छ शांतिपूर्ण वातावरण दिलाने ओर समाज में सम्मान दिलाने के लिए वह ओर उनकी टीम हमेशा प्रयासरत रहेंगे। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी ओर कार्यकारिणी सदस्यों ने आए हुए अतिथि ओर गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ति पत्र ओर शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

Address

Jhansi Fort Area

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when manoj arya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category