Apno Jhansi Official

Apno Jhansi Official Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apno Jhansi Official, Digital creator, Jhansi.

 #झांसी में सोमवार को दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वजह थी कि उसने गुटखा लेने पर पांच रुपए मांगे थे। इस बात पर ...
27/02/2024

#झांसी में सोमवार को दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वजह थी कि उसने गुटखा लेने पर पांच रुपए मांगे थे। इस बात पर युवक को गुस्सा आ गया। वो घर गया और राइफल लेकर आ गया। फिर दुकानदार की पीठ में गोली मारी। इससे दुकानदार ठेले के पास जमीन में लेट गया।

शोर सुनकर लोग आने लगे, तो युवक भाग गया। डर से पड़ोस के दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। ये मामला सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव का है।

दो साल से बूढ़ा में लगा रहा था ठेला
मृतक का नाम नरेश कुशवाहा (45) पुत्र बाबूलाल था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहंदीबाग में कैलाश डीजे वाली गली का रहने वाला था। भतीजे सौरभ ने बताया, "बड़े पापा नरेश कुशवाहा बूढ़ा पुल के पास मुरारी पाल के मकान में बनी एक दुकान किराए पर लिए थे। वह दुकान के बाहर गुटखा-बीड़ी आदि का ठेला लगाते थे। रात को सामान दुकान में रखकर घर आ जाते थे।"

"रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह दुकान पर गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे दुकान के पास रहने वाले युवक से विवाद हो गया। वह घर गया और पिता की राइफल लाकर नरेश की गोली मारकर हत्या कर दी।"

सीपी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम मोहित पाल है, जिनके नाम दादा कैलाश नारायण पाल वो PSC में सब इंस्पेक्टर हैं। मोहित ने पिछले साल ही 10वीं कक्षा के पेपर दिए थे। पुलिस मोहित की तलाश कर रही है।

पीछे से मारी दो गोली, बैठे रह गए नरेश
आरोपी घर से राइफल लेकर आया और दुकानदार को धमकाने लगा। तब उसने राइफल तान दी और दुकानदार विरोध करने लगा। इस पर आरोपी ने गोली चला दी। इस पर दुकानदार ने भागना चाहा, लेकिन उससे पहले आरोपी ने पीठ पर दूसरी गोली चला दी।

दोनों गोली आर-पार हो गई। इसके बाद दुकानदार ठेले के पास ही बैठकर रह गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल नरेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भतीजे ने बताया कि गोलीकांड के बाद कुछ लोग घर पहुंचे और बताया कि बूढ़ा में नरेश को गोली मार दी। तब नरेश की पत्नी रानी और बेटी रश्मि मौके पर पहुंच गई। पीछे से आने परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। हत्या के बाद एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, आईपीएस अंतरिक्ष जैन, सीओ सिटी राजेश राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Source- दैनिक भास्क
Follow .jhansi for more news

झांसी में चोर सरकारी टीचर के घर से 20 लाख के गहने और दो लाख कैश चोरी कर ले गए।झांसी में चोरों ने सरकारी अध्यापक के घर मे...
08/01/2024

झांसी में चोर सरकारी टीचर के घर से 20 लाख के गहने और दो लाख कैश चोरी कर ले गए।

झांसी में चोरों ने सरकारी अध्यापक के घर में उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब वह अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने वाराणसी गए हुए थे। घर में घुसकर चोरों ने बेखौफ होकर एक के बाद
एक 5 अलमारियों के ताले तोड़े और उसमें रखे करीब 20 लाख के जेवरात और 2 लाख नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र पिछोर की है।

**शादी के लिए लॉकर से निकाले थे जेवरात **
पिछोर निवासी संतोष नामदेव अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ रहते हैं। वे सरकारी स्कूल में टीचर हैं। संतोष ने बताया कि उनकी रिश्तेदारीमें शादी है। 20 जनवरी को शादी में जाना था। शादी के लिए वह लॉकर से जेवरात निकालकर लाए और घर में रखे लिए। इसी बीच उनके बच्चों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जाहिर की। जिस पर संतोष नामदेव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 3 जनवरी को वाराणसी गए थे।

आज लौटकर घर आए तो घर के अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुए पड़े थे। यह देख वह घबरा गए । जैसे ही कमरों के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और कमरों में रखी अलमारी और उनके लॉकर टूटे पड़े हुए थे। संतोष के अनुसार चोर उनके घर से करीब 20 लाख रुपए कीमत के जेवरात और 2 लाख रुपए कैश चोरी करके ले गए। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।

*"पुलिस ने जांच शुरू की**

चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कररही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 #झांसी में हाड़ कंपाने वाली भीषण ठंड पड़ रही है। पिछले 7 दिनों से धूप नहीं निकली और कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन पूरी...
07/01/2024

#झांसी में हाड़ कंपाने वाली भीषण ठंड पड़ रही है। पिछले 7 दिनों से धूप नहीं निकली और कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शीतलहर में लोग ठिठुर रहे हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव वहीटर का सहारा ले रहे हैं।

शनिवार सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने आज बारिश होने का अनुमान जताया है। शाम तक 7 एमएम बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखी गई और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

**9 और 10 जनवरी को बारिश का अलर्ट **

अक्टूबर से दिसंबर तक सर्दी का असर कम दिखा। लेकिन नए साल का स्वागत भीषण ठंड से हुआ। अब ऐसी ठंड पड़ रही है कि सात दिन से धूप नहीं निकली और कोहरा छाया हुआ है। 7 दिन से अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इस भीषण ठंड में लोग बेहाल है। आगे भी ठंड और बढ़ जाएगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आज हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 9 और 10 जनवरी को बारिश हो सकती है। 9 जनवरी को 8 एमएम बारिश और 10 जनवरी को 6 एमएम बारिश होने का अनुमान है। अगले 4 से 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और सर्द हवाएं चलने से तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है।

Source :- Dainik Bhaskar

  जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ।झांसी में शुक्रवार को विकास भवन ...
06/01/2024

जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ।

झांसी में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों एवं अभिभावकों की भी होगी। इसलिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। 18 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा टू-व्हीलर नहीं चलाए। इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।

कोई भी बच्चा वाहन चलाते मिला तो अभिभावकों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे गांव जहां के जानवर सड़क पर आ जाते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं, वहां सुरक्षित ड्राइविंग के लिए साइन बोर्ड लगाया जाए ताकि होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके। डीएम ने हाइवे पर बने अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए, ताकि हादसों को रोका जा सके।

**टीचर हेलमेट लगाकर स्कूल जाए**

डीएम ने कहा कि स्कूलों में अध्यापक दोपहिया वाहनों की सवारी के दौरान हेलमेट लगाए। ताकि बच्चों को प्रेरित किया जा सके।एनफोर्समेंट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रोड सेफ्टी पॉलिसी में पिछले माह में ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड, ओवरलोडिंग आदि के विरुद्ध किए गए चलानो की समीक्षा करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न अपराधों में किए गए लाइसेंस निलंबित की भी कार्यवाही किए जाने की निर्देश दिए।

मीटिंग में एसएसपी राजेश एस, सीडीओ जुनैद अहमद, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा, एआरटीओ एसके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Source :- Dainik Bhaskar, DM OFFICE JHANSI

 #झांसी  में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का ज...
05/01/2024

#झांसी में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नहीं देने पर 3 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह महत्वपूर्ण फैसला गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव तृतीय की अदालत ने सुनाया है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि जीवनशाह मजार के पीछे निवासी जाविद अली ने नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 19 फरवरी 2019 की शाम करीब 5 बजे उसकी साली न्यू टौरिया निवासी जहूर शाह की बेटी चांदनी (19) बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान क्षेत्र में ही रहने वाले निजाम खां (28) ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था। चांदनी की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त निजाम खां को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
Source :- Dainik Bhaskar

Address

Jhansi
284001-2-3-4

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apno Jhansi Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share