03/09/2026
किराए के पैसे नहीं होने पर एक छात्र को रोडवेज बस से नीचे उतार दिया गया। आरोप है कि रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद उसे यात्रा की सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण वह समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सका और उसका एग्जाम छूट गया।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार विद्यार्थियों के लिए योजनाएं और नियम बना रही है, तो उनका सही तरीके से पालन क्यों नहीं हो रहा? आज एक छात्र का एग्जाम छूटा है, कल किसी और विद्यार्थी के साथ भी ऐसा हो सकता है।
मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।