JIND LIVE

JIND LIVE We are showing a latest news of Haryana

26/08/2026

पटना के प्रोटेस्ट में इस छोटे बच्चे ने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे! 😱 वीडियो जरूर देखें

जींद पुलिस कि नशा मुक्ति टीम ने राजकीय मॉडल सस्कृंति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूंरा में विद्यार्थियों को नशे के दुषप्रभ...
25/08/2026

जींद पुलिस कि नशा मुक्ति टीम ने राजकीय मॉडल सस्कृंति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूंरा में विद्यार्थियों को नशे के दुषप्रभाव, साइबर ठगी से बचाव और डायल 112 का महत्व के बारे में बताया* ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जींद पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने राजकीय मॉडल सस्कृंति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूंरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर राजकीय मॉडल सस्कृंति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूंरा के प्रिंसिपल श्री महावीर सिंह अपने समस्त स्टॉफ सहित, नशा मुक्ति टीम के ईचांर्ज उप नि. नरेश कुमार अपनी टीम सहित व काफी सख्यां में विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति टीम के ईचांर्ज उप.नि. नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को बर्बाद कर सकता है । उन्होने विद्यार्थियों को नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
उप.नि. नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लिंक, OTP, बैंकिंग फ्रॉड एवं साइबर ठगी से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी साझा न करें। विद्यार्थियों को साइबर अपराध होने पर तुरंत इसकी सूचना संबंधित माध्यम से देने के लिए भी जागरूक किया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को डायल 112 सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 का उपयोग किया जा सकता है। टीम ने विद्यार्थियों को इस सेवा का सही एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ।
जींद पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में सकारात्मक सोच अपनाएं, शिक्षा एवं खेलकूद जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा नशे जैसी बुराई से हमेशा दूर रहें। विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने तथा साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

सीआईए स्टॉफ सफीदों कि सतर्क कार्रवाई* *30.20 ग्राम चिट्टा(समैक) सहित दो आऱोपी गिरफ्तार* ।    पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुल...
25/08/2026

सीआईए स्टॉफ सफीदों कि सतर्क कार्रवाई*
*30.20 ग्राम चिट्टा(समैक) सहित दो आऱोपी गिरफ्तार* ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ सफीदों ने 30.20 ग्राम चिट्टा(समैक) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
पकडे गए आरोपीयों की पहचान मोनु उर्फ तरुण व सोनु वासियान सिघांणा के रुप में हुई है ।

सीआईए स्टॉप सफीदों के प्रभारी उप नि. राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम दौराने गश्त पडताल बस अड्डा शीला खेडी मौजुद थी कि मुखबिर खास ने सुचना दी कि एक वरना गाडी बा रंग सफेद जो सिंघाणा से रामपुरा रोड पर सिघांणा में खडी है जिसमें मोनु व सोनु वासियान सिंघाणा बैठे है । जो नशा बेचने का काम करते है अगर फोरी रैड कि जावे तो आरोपियों को काबू किया जा सकता है । सीआईए सफिदों कि टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो दोनो आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर गाडी को स्टाट कर भगाने कि कोशिश की जिसे पुलिस टीम ने अपनी गाडी को उस वरना गाडी के आगे खडा करके तुरंत ड्राईवर सीट व साइड वाली सीट पर बैठे दोनो लडकों को काबू कर नाम-पता पूछा तो उन्होने अपना नाम मोनु व सोनु वासियान सिंघाणा बताया । नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से कुल 30.20 ग्राम चिट्टा (समैक) बरामद हुआ । दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सफिदों में धारा 21B/61/85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया । दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस कि आमजन से अपील है कि अगर आपके आस-पास कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सुचित करे आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।

सीआईए नरवाना की टीम द्वारा अवैध असला रखने वालों पर बड़ी कारवाई* ।*अवैध हथियार सहित एक आरोपी काबू* । पुलिस अधीक्षक जींद श्...
25/08/2026

सीआईए नरवाना की टीम द्वारा अवैध असला रखने वालों पर बड़ी कारवाई* ।

*अवैध हथियार सहित एक आरोपी काबू* ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व एवम् दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए लगातार अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए नरवाना की टीम ने अवैध असला रखने के आरोप में एक युवक को 12 बोर के लोडेड पिस्तौल सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पकडे गये आरोपी की पहचान चिराग उर्फ काना वासी मोर पत्ती नरवाना, जिला जींद के रुप में हुई है।

जानकारी देते हुए नरवाना सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की टीम अपराध रोकथाम ड्यूटी के संबंध में कैनाल रोड नरवाना पर मुख्य सिपाही हरदीप सिंह के नेतृत्व में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि चिराग उर्फ काना वासी मोर पत्ती नरवाना जिसके पास अवैध पिस्तौल है जो इस समय कैनाल रोड पर जैन धर्मार्थ हस्पताल के पास खड़ा है अगर फोरी रेड की जावे तो काबू किया जा सकता है पुलिस टीम ने मौका पर जाकर रेड की, पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा तो सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया । नियमानुसार उसकी तलाशी लेने पर उसकी दायीं डब से एक देशी पिस्तौल 12 बोर नाजायज बरामद हुआ जिसे खोलकर चैक करने पर एक कारतूस लोड मिला । पुलिस द्वारा पिस्तौल का लाइसेंस मांगने पर कोई वैध लाइसेंस पेश न कर सका । बरामद पिस्तौल को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर थाना शहर नरवाना में मुक्दमा नं 164 दिनांक 24.08.2025 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गये आरोपी को अदालत में पेश करके आगे की कार्यावाही अमल में लाई जाएगी।

*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई* ।*225 ग्राम चरस सहित बड़ बस्ती, नरवाना के 2 नशा तस्...
25/08/2026

*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई* ।

*225 ग्राम चरस सहित बड़ बस्ती, नरवाना के 2 नशा तस्कर काबू*।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोहाना मोड़ नरवाना से एक नशा तस्कर को 225 ग्राम चरस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।

पकड़े गए आरोपीयों की पहचान लकी उर्फ माया व रमन उर्फ डौला वासीयान बड़ बस्ती, टोहाना रोड, नरवाना के रुप में हुई है ।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम स.उप.नि. रणधीर सिंह के नेतृत्व में पुराना बस अड्डा नरवाना के नजदीक मौजूद थी कि टीम को मुखबरी मिली कि लकी व रमन वासीयान बड़ बस्ती नरवाना जो चरस की तस्करी का धंधा करते है और इस समय टोहाना मोड़ पर स्कूटी TVS जुपिटर पर चरस सप्लाई करने की फिराक में खडे है । सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए टोहाना मोड़ पर रेड करके दोनों आरोपीयों को स्कूटी सहित मौका पर ही काबू कर लिया । सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी की हाजरी दोनों आरोपीयों की नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपीयों के कब्जे से 225 ग्राम चरस बरामद हुई ।

जिस पर आरोपीयों के खिलाफ़ थाना शहर नरवाना में धारा 20B/61/85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

25/08/2026

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती पेसो के लालच ने अपराध कि दुनिया मे दकेला.... जींद डॉक्टर के असिस्टेंट को व्हाट्सप्प पर एक करोड़ कि मांगी फिरौती

🎀 रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत! 🚌2 दिन हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों का सफर FREE!...
25/08/2026

🎀 रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत! 🚌

2 दिन हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों का सफर FREE! ❤️

23/08/2026

जरा सोचो यह परिवार ऊपर शिफ्ट कैसे हुआ होगा....😂😂

जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश अत्री जूनागढ़ से गिरफ्तार!
23/08/2026

जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश अत्री जूनागढ़ से गिरफ्तार!

23/08/2026

लड़कियों को बोला गटर …’ कंगना के बयान पर खाप महिला प्रधान dr संतोष दहिया ने किए बड़े खुलासे सुनिए क्या कहा

Address

Jind

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JIND LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share