Voice of jind news

Voice of jind news jind

*नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार*बहादुरगढ़। डीसीपी शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स स...
11/09/2026

*नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार*
बहादुरगढ़। डीसीपी शुभम सिंह के दिशा-निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में रोहतक जेल में बंद सह-आरोपी अमित उर्फ अन्नु निवासी नांगलोई, दिल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनाकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को नूना माजरा के पास आई-20 कार से आरोपी अनुज निवासी आसौंदा को 960 नशीले कैप्सूल और 75 शीशियां नशीली सिरप के साथ पकड़ा गया था। जांच में मनीष निवासी दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमें आगामी कार्रवाई करते हुए जांच में अमित की संलिप्तता सामने आई।अमित दूसरे मामले में रोहतक जेल में बंद था। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया और मुकदमे में गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जिला

*झज्जर विधायक्य गीता भुक्कल  ने गाँव गोरिया पहुँचकर ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की दादी *स्वर्गीय श्रीमती दया कौर* के निध...
11/09/2026

*झज्जर विधायक्य गीता भुक्कल ने गाँव गोरिया पहुँचकर ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की दादी *स्वर्गीय श्रीमती दया कौर* के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष ACP राजबीर सिंह जाखड़ जी, सचिव सुन्दर लाल जांगड़ा जी, सचिव रविन्द्र सेहरावत जी बिरोहड़ सरपंच, श्री रामनिवास नंबरदार जी, मनोज कुमार जी, सचिन कुमार जी अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

*निर्धारित स्थानों पर ही बैठकर एसआईआर प्रक्रिया करें बीएलओ : डीसी**प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, गलती या ना...
11/09/2026

*निर्धारित स्थानों पर ही बैठकर एसआईआर प्रक्रिया करें बीएलओ : डीसी*

*प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, गलती या नाम न होने पर 30 सितंबर तक भरें निर्धारित प्रपत्र*

*डीसी वर्षा खांगवाल का आह्वान-एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागरिक किसी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान*
*झज्जर, 11 सितंबर* डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत जिला के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से आह्वान किया कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम दर्ज न होने अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित समय सीमा में आवश्यक प्रपत्र भरकर जमा करवाएं। इसके साथ साथ सभी बीएलओ अपने अपने निर्धारित स्थानों पर ही बैठकर एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया को अमल में लाएं।
*पात्र मतदाता को अनावश्यक चिंता की जरूरत नहीं*
डीसी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संचालित की जा रही है। केवल पुराने मतदाता रिकॉर्ड अथवा संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने के आधार पर किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाने की कार्रवाई नहीं होगी।
*नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, संशोधन के लिए फार्म-8*
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या नाम, पता आदि में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वह प्रपत्र-6 अथवा प्रपत्र-8 भरकर 30 सितंबर 2026 तक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अथवा बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवा सकता है। इससे पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने अथवा स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-6 व प्रपत्र-8 के साथ घोषणा-पत्र भी जमा करना होगा। इसमें पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में स्वयं अथवा माता-पिता, दादा-दादी के विवरण की जानकारी उपलब्ध होने पर उसका उल्लेख किया जाना है।
*जन्म वर्ष के आधार पर मांगे जाएंगे दस्तावेज*
डीसी ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति के पास पिछली मतदाता सूची का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, तो जन्म वर्ष के अनुसार निर्धारित दस्तावेज प्रपत्र के साथ संलग्न किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति दस्तावेजों की सांकेतिक सूची में शामिल किसी भी दस्तावेज के माध्यम से अपनी पात्रता का प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्ति को अपना तथा माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। वहीं 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे व्यक्ति को स्वयं, अपने पिता तथा अपनी माता के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि माता-पिता भारतीय नागरिक नहीं हैं तो जन्म के समय उनका वैध वीजा एवं पासपोर्ट की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
*पहचान से लेकर निवास तक, ये दस्तावेज हो सकते हैं उपयोगी*
डीसी ने बताया कि दस्तावेजों की सांकेतिक सूची में सरकारी अथवा स्थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश, जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक अथवा शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी भूमि अथवा मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
*भ्रामक सूचनाओं से बचें, 1950 हेल्पलाइन एक्टिव*
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। मतदाता सूची अथवा दस्तावेजों से संबंधित किसी समस्या या शंका की स्थिति में अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

11/09/2026

लोहारू के गांव गोठड़ा में एक युवक की ह*त्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ ह*त्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविंदर कुमार को सौंपी गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा निवासी रणबीर सिंह पुत्र लालजी राम ने बताया कि वह आर्मी से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे उनका बड़ा बेटा प्रवीण कुमार उर्फ सीटू, उम्र करीब 41 वर्ष, उनके प्लाट में मौजूद था।

11/09/2026

कुरुक्षेत्र में कर्मचारी आज शुक्रवार को भी सुबह से ही धरने पर बैठ गए। वहीं कर्मचारी उस समय भड़क उठे जब उन्हें शहर के शास्त्री बाजार के समीप जेसीबी से कचरा उठाए जाने की सूचना मिली। कर्मचारी मौके पर ही पहुंच गए और थानेसर इकाई प्रधान सुनील लोहाट के नेतृत्व में जमकर रोष जताया। नगर प्रशासन की ओर से कचरा उठान कार्य रूकवा दिया गया तो वहीं जेसीबी भी वापस हटानी पड़ी। इसके बाद भी कर्मचारी कड़ा रोष जाहिर करते रहे। वहीं कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हाेंगी तब तक न ड्यूटी पर लौटेंगे और न ही प्रशासन के प्रयास सफल होने दिए जाएंगे। सुनील लोहाट ने बताया कि प्रशासन व सरकार कार्रवाई के नाम पर डराना चाहती है लेकिन कर्मचारी अपनी हड़ताल पर अडिग है।13 सितंबर को होने वाली महापंचायत के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। इस महापंचायत में प्रदेश भर से कर्मचारी जुटेंगे और बड़ा फैसला लिया जाएगा।

11/09/2026

दो करोड़ की रंग*दारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गो*लियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमा*शों से मुठ*भेड़
-नंदू गैं*गस्टर के नाम पर मांगी थी रंग*दारी, रकम न देने पर दी थी जान से मा*रने की धमकी
-हरसाना के पास एनएच-334बी पर हुई मुठ*भेड़ में दो आरोपी गो*ली लगने से घायल, तीन देशी पिस्*तौल बरामद
नंदू गैंग*स्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मा*रने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फाय*रिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने फायरिंग करने वाले संदिग्ध युवकों का पीछा किया।
-हरसाना गांव की सीमा में एनएच-334बी पर पुलिस और बदमाश आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से हुई फा*यरिंग में दो युवक गो*ली लगने से घा*यल हो गए। पुलिस ने दोनों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से तीन देशी पिस्तौ*ल बरामद हुई है।

10/09/2026

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने टैक्स चोरी के मामले का निपटान करने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने सीए को भिवानी रोड स्थित उसके कार्यालय और ईटीओ को लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय से पकड़ा है।

10/09/2026

भाई की मौत के बाद अस्पताल पहुंची बहन, अंतिम संस्कार से इनकार

-पिहोवा क्षेत्र में रिश्तों को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 71 वर्षीय जुगल किशोर की चार सितंबर को एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर उनकी बहन पुष्पा रानी अस्पताल पहुंचीं, लेकिन भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने समय नहीं होने और अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद बाबा फरीद अनाथ आश्रम की कमेटी के सदस्यों ने जुगल किशोर का पिहोवा के स्वर्ग धाम में अंतिम संस्कार किया। बाद में उनकी अस्थियां सरस्वती नदी में विसर्जित की गईं। ऐसे में यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

10/09/2026

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिन विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी, उनमें से कई पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। हुड्डा ने शायराना अंदाज में प्रशासनिक दावों पर तंज कसते हुए कहा,“सरकारी कागजों में धरातल का मिजाज गुलाबी है और यह दावा किताबी है, हकीकत जो है आपके सामने है।” उन्होंने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में विकास की तस्वीर अलग दिखाई जाती है जबकि जमीनी स्थिति कुछ और है। वह दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों और वहां किए जा रहे वादों को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा के लिए फुर्सत नहीं है। पहले वह बिहार जा रहे थे और अब पंजाब जा रहे हैं और इसके बाद हिमाचल में चुनाव है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब का चुनाव खत्म होते ही मुख्यमंत्री हिमाचल की टोपी पहनकर भाजपा के प्रचार में जुट जाएंगे। हुड्डा ने कहा कि पंजाब में जाकर मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं और कहते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर बदमाशों और गैंगस्टरों का सफाया होगा जबकि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनके कहने से चपरासी का भी तबादला नहीं हो रहा। किसानों के मुद्दे पर भी हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के किसानों को एमएसपी देने का दावा करते हैं, लेकिन हरियाणा में किसानों की धान की खरीद को लेकर अब तक स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से तीन साल पहले किए गए वादे पूरे नहीं हुए और 3100 रुपये के भाव पर धान खरीद का भरोसा भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा। सांसद ने मुख्यमंत्री से हरियाणा की ओर ध्यान देने की मांग की।

09/09/2026

हांसी में फाय*रिंग की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। महज एक घंटे के अंदर CIA1 हांसी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्*टल और 7 जिंदा का*रतूस भी बरामद किए हैं। आपको बता दे कि हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद के चलते शुरू हुआ विवाद उस वक्त खू*नी संघर्ष में बदल गया, जब एक जीजा ने अपने दो सालों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि दोनों भाई मौके से भाग निकले और उनकी जान बच गई। मामला खरक पूनिया गांव निवासी जसबीर और मनदीप से जुड़ा है। दोनों की बहन सरोज की शादी वर्ष 2010 में बास गांव निवासी बारू के साथ हुई थी। सरोज फिलहाल हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में रह रही थी। डीएसपी अक्षय कुमार के मुताबिक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं।फिलहाल आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की आगामी जांच जारी है।

Address

Jind

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice of jind news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share