Sun City News

Sun City News जोधाणा की ताजी खबरें देखने के लिए पेज को फोलो करें

बार्सिलोना में रेफरी की भूमिका निभाकर लौटीं पूजा राठौड़ का ग्रामीणों ने किया स्वागतखारी बेरी। ग्राम पंचायत खारी बेरी की ...
27/09/2026

बार्सिलोना में रेफरी की भूमिका निभाकर लौटीं पूजा राठौड़ का ग्रामीणों ने किया स्वागत

खारी बेरी। ग्राम पंचायत खारी बेरी की निवासी पूजा राठौड़ के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्हीलचेयर हैंडबॉल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाकर लौटने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। गांव पहुंचने पर खेल प्रेमियों, परिवारजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया।

युगल सिंह भाटी ने बताया कि पूजा राठौड़ पत्नी सुरेंद्र सिंह भाटी महात्मा गांधी विद्यालय बीजेएस में पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए रेफरी के रूप में हुआ था। बार्सिलोना, स्पेन में 16 से 20 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।

प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। खुली गाड़ी में बैठाकर गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ पूजा राठौड़ का स्वागत किया तथा उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

स्वागत कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य भगवान सिंह राठौड़ तेना, कैप्टन अमर सिंह इंदा बालेसर सहित कई ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। लोगों ने कहा कि पूजा राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी भूमिका निभाकर गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

जोधपुर में 374 किलो डोडा पोस्त बरामद, पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हुए तस्करजोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्...
25/09/2026

जोधपुर में 374 किलो डोडा पोस्त बरामद, पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हुए तस्कर

जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कॉर्पियो से 373.91 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान तस्करों ने चेतक जीप को सामने से टक्कर मार दी और वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से स्कॉर्पियो में डोडा पोस्त की खेप आने की सूचना मिल रही थी। बुधवार रात गश्त के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। बाईपास टोल पर नाकाबंदी देखकर चालक ने करीब 500 मीटर पहले गाड़ी को डोलिया की तरफ मोड़ दिया।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो टोल के पास तस्करों ने चेतक जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान एयरबैग खुलने से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए।

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 19 प्लास्टिक कट्टों में भरा 373.91 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। जांच में वाहन पर लगी 26 BH 5885G नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो 21 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के केशवपुरम से चोरी की गई थी।

डांगियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ और स्कॉर्पियो को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

बिराई-संगावड़ा सड़क किनारे 5-6 माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंपबिराई से संगावड़ा जाने वाली सड़क के पास मंगलवार सुबह करीब...
22/09/2026

बिराई-संगावड़ा सड़क किनारे 5-6 माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

बिराई से संगावड़ा जाने वाली सड़क के पास मंगलवार सुबह करीब 5 से 6 माह का भ्रूण पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे भ्रूण मिलने की सूचना आसपास के ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भ्रूण सड़क किनारे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर भ्रूण को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी है।

भोपालगढ़ में बड़ा उलटफेर, भाजपा के देवेश चोटिया बने पहले नगर पालिका अध्यक्षभोपालगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भ...
21/09/2026

भोपालगढ़ में बड़ा उलटफेर, भाजपा के देवेश चोटिया बने पहले नगर पालिका अध्यक्ष

भोपालगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा के **देवेश चोटिया** नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नगर पालिका में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 11 पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

तिलवाड़िया फांटे पर ड्यूटी के दौरान हादसा, ट्रैफिक कांस्टेबल को कैंपर ने कुचला, अस्पताल में मौतजोधपुर | चौपासनी क्षेत्र ...
18/09/2026

तिलवाड़िया फांटे पर ड्यूटी के दौरान हादसा, ट्रैफिक कांस्टेबल को कैंपर ने कुचला, अस्पताल में मौत

जोधपुर | चौपासनी क्षेत्र के तिलवाड़िया फांटे पर गुरुवार सुबह ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल को कैंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल कांस्टेबल को साथी पुलिसकर्मी तत्काल एम्स जोधपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, नागौर जिले के जारोड़ा निवासी कांस्टेबल सुरेश मुंडेल सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। तिलवाड़िया फांटे पर ड्यूटी के दौरान जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रही कैंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल एम्स जोधपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कैंपर को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

2015 बैच में हुए थे भर्ती

सुरेश मुंडेल वर्ष 2015 बैच में कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वे करीब सवा दो साल से ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। उनके परिवार में 13 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायलबाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर गांव लौट रहे थे दोनों युवक, पुलिस ने दोन...
15/09/2026

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर गांव लौट रहे थे दोनों युवक, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए

देचू। देचू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर गुमानपुरा के पास बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गुजरात निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेश भाई पुत्र अरविंद भाई के रूप में हुई है। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार अल्पेश भाई पुत्र जेकब भाई हादसे में गंभीर घायल हो गए। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से देचू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई चंपालाल मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक का शव देचू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल सवार बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान गुमानपुरा के पास यह हादसा हो गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पाली में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक जिंदा जलापाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रांसपोर्ट ...
13/09/2026

पाली में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला

पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने मंगलवार को दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। हादसे में केबिन में फंसे चालक की जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टोंक जिले के मालपुरा तहसील क्षेत्र के अक्हताड़ी गांव निवासी 33 वर्षीय कानाराम पुत्र रामकरण के रूप में हुई।

ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि कानाराम गुजरात क्षेत्र से टाइल्स से भरा ट्रेलर लेकर जयपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने आगे चल रहा ट्रेलर तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गया। पीछे से आ रहा कानाराम का ट्रेलर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और चालक उसमें फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर में आग लग गई और केबिन में फंसा चालक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को ठीक करवाकर चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड से वाहनों को निकाला गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाने के बाद ओवरब्रिज पर यातायात सुचारू कराया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत, ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया, कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्रसिंह खिंची और सदर थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो चालक को बचाया जा सकता था।

रानीखेत एक्सप्रेस में जेवर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तारजोधपुर। जीआरपी जोधपुर ने ट्रेनों और भीड़भाड...
11/09/2026

रानीखेत एक्सप्रेस में जेवर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

जोधपुर। जीआरपी जोधपुर ने ट्रेनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के बैग से जेवरात और नकदी चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 तोला वजन के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी एसपी केवल राम ने बताया कि 3 सितंबर 2026 को प्रियंका राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर के बीच रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाश उनके हैंड बैग से सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में रखड़ी, चार लेडीज अंगूठियां, कान की बालियां, सिरपट्टी भाक्करपारा डिजाइन और गले का चिक हार शामिल था।

मामला दर्ज होने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल दीपेन्द्रपाल सिंह की मदद से तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने मीराबेन (39) और मायाबेन (39), निवासी पालिताना, भावनगर, गुजरात को चिन्हित किया। इसके बाद दोनों को दिल्ली के नांगलोई-मंगोलपुरी क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ियों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाएं 2-3 महिलाओं के समूह में वारदात को अंजाम देती थीं। यह गिरोह रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और बसों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाता था। भीड़ के बीच मौका मिलते ही महिलाओं के बैग से जेवरात और नकदी पार कर दी जाती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी मीराबेन के खिलाफ चोरी के सात से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें दिल्ली के बुराड़ी, लाल किला और भजनपुरा के अलावा जयपुर के चांदपोल, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और जीआरपी जयपुर से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई में सीआई मुक्ता पारीक, एएसआई हुकमसिंह, हेड कॉन्स्टेबल दीपेन्द्रपाल सिंह, कॉन्स्टेबल रिड़मल सिंह, मोहनलाल, राजूराम, मनोहर कंवर, संतोष कुमारी और अभय कमांड सेंटर के दामोदर गौड़ शामिल रहे।

रामदेवरा जाते समय काल ने छीना काका-भतीजे का साथ, सड़क हादसे में दोनों की मौतजोधपुर-पोकरण NH-125 पर बुधवार देर शाम हुए दर...
03/09/2026

रामदेवरा जाते समय काल ने छीना काका-भतीजे का साथ, सड़क हादसे में दोनों की मौत

जोधपुर-पोकरण NH-125 पर बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में काका-भतीजे की जान चली गई। खनौड़ी तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिरोही जिले के गरड़ (पिंडवाड़ा) निवासी कानाराम और उनके 20 वर्षीय भतीजे जयंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार चेताराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान खनौड़ी तिराहा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कानाराम व जयंती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर सेतरावा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चेताराम को अस्पताल पहुंचाया। उनका सेतरावा अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों मृतकों के शव सेतरावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

एक साल पहले हुई थी जयंती की शादी

हादसे में जान गंवाने वाले जयंती की उम्र महज 20 साल थी। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। जयंती के पिता पैर से दिव्यांग हैं और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे को लेकर पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है।

9 साल की अंजलि का अंगदान, तीन मरीजों को मिलेगी जिंदगी की नई उम्मीदजोधपुर। पचपदरा की 9 वर्षीय अंजलि सड़क हादसे में जिंदगी...
29/08/2026

9 साल की अंजलि का अंगदान, तीन मरीजों को मिलेगी जिंदगी की नई उम्मीद

जोधपुर। पचपदरा की 9 वर्षीय अंजलि सड़क हादसे में जिंदगी की जंग हार गई, लेकिन जाते-जाते वह तीन लोगों के लिए जीवन की उम्मीद छोड़ गई। 19 अगस्त को स्कूल जाते समय सड़क पार करने के दौरान डंपर की चपेट में आने से अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद उसे जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 27 अगस्त को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

बेटी की मौत के गम के बीच परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए उसके अंगदान की सहमति दी। अंजलि की दोनों किडनी और लीवर डोनेट किए गए। एक किडनी और लीवर को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरी किडनी जोधपुर एम्स में ही जरूरतमंद मरीज को ट्रांसप्लांट की जाएगी।

अंजलि के पिता अशोक दास ने बताया कि शुरुआत में परिवार अंगदान के लिए तैयार नहीं था, लेकिन डॉक्टरों और विशेषज्ञों के समझाने के बाद उन्होंने सहमति दी। उन्होंने बताया कि अंजलि के अलावा परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है।

एम्स जोधपुर में मार्च 2024 में मृतक अंगदान कार्यक्रम शुरू किया गया था। अंजलि का अंगदान एम्स जोधपुर का 12वां कैडैवरिक डोनेशन है। खास बात यह है कि यहां किसी बच्चे द्वारा किया गया यह तीसरा अंगदान है। अब तक एम्स जोधपुर में 37 अंग डोनेट किए जा चुके हैं।

अंजलि की असमय मौत ने परिवार को गहरा दुख दिया है, लेकिन उसके अंगदान से तीन जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद है। दुख की इस घड़ी में परिवार का यह फैसला समाज के लिए भी अंगदान की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

Address

Mahadev Nagar, Cherai
Jodhpur District
342306

Telephone

+17023906859

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sun City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sun City News:

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Jodhpur district.