Sun City News

Sun City News जोधाणा की ताजी खबरें देखने के लिए पेज को फोलो करें

9 साल की अंजलि का अंगदान, तीन मरीजों को मिलेगी जिंदगी की नई उम्मीदजोधपुर। पचपदरा की 9 वर्षीय अंजलि सड़क हादसे में जिंदगी...
29/08/2026

9 साल की अंजलि का अंगदान, तीन मरीजों को मिलेगी जिंदगी की नई उम्मीद

जोधपुर। पचपदरा की 9 वर्षीय अंजलि सड़क हादसे में जिंदगी की जंग हार गई, लेकिन जाते-जाते वह तीन लोगों के लिए जीवन की उम्मीद छोड़ गई। 19 अगस्त को स्कूल जाते समय सड़क पार करने के दौरान डंपर की चपेट में आने से अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद उसे जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 27 अगस्त को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

बेटी की मौत के गम के बीच परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए उसके अंगदान की सहमति दी। अंजलि की दोनों किडनी और लीवर डोनेट किए गए। एक किडनी और लीवर को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरी किडनी जोधपुर एम्स में ही जरूरतमंद मरीज को ट्रांसप्लांट की जाएगी।

अंजलि के पिता अशोक दास ने बताया कि शुरुआत में परिवार अंगदान के लिए तैयार नहीं था, लेकिन डॉक्टरों और विशेषज्ञों के समझाने के बाद उन्होंने सहमति दी। उन्होंने बताया कि अंजलि के अलावा परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है।

एम्स जोधपुर में मार्च 2024 में मृतक अंगदान कार्यक्रम शुरू किया गया था। अंजलि का अंगदान एम्स जोधपुर का 12वां कैडैवरिक डोनेशन है। खास बात यह है कि यहां किसी बच्चे द्वारा किया गया यह तीसरा अंगदान है। अब तक एम्स जोधपुर में 37 अंग डोनेट किए जा चुके हैं।

अंजलि की असमय मौत ने परिवार को गहरा दुख दिया है, लेकिन उसके अंगदान से तीन जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद है। दुख की इस घड़ी में परिवार का यह फैसला समाज के लिए भी अंगदान की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

खोखरिया गांव के पास 71 किलो डोडा पोस्त बरामद, स्विफ्ट कार छोड़ तस्कर फरारजोधपुर ग्रामीण जिले में अवैध मादक पदार्थों की त...
28/08/2026

खोखरिया गांव के पास 71 किलो डोडा पोस्त बरामद, स्विफ्ट कार छोड़ तस्कर फरार

जोधपुर ग्रामीण जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 71.110 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार से एक ही नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर स्पेशल सेल की टीम ने खोखरिया गांव के पास नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति कार से उतरकर भाग गया। वहीं चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। चालक ने कार को तेज गति से बैक गियर में दौड़ाया, लेकिन कार खेत की तारबंदी और पत्थर के खंभों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे खेत में जाकर रुक गई।

कार चालक भी वाहन को मौके पर लावारिस छोड़कर अंधेरे और बड़ी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।

पुलिस ने स्विफ्ट कार की तलाशी ली तो उसमें छह काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में कुल 71.110 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इसके अलावा एक ही नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस ने कार और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।

मामले में पुलिस थाना कापरड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण संख्या 99/26 में आगे की जांच बिलाड़ा थानाधिकारी द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में स्पेशल सेल के मनफूल सहायक उपनिरीक्षक, झूमरराम हेड कांस्टेबल, सेठाराम कांस्टेबल, किशोर दुकतावा कांस्टेबल, सुरेश डूडी कांस्टेबल, संजय चालक कांस्टेबल सहित कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता डूडी, भवानी चौधरी सहायक उपनिरीक्षक, हेमंत कुमार हेड कांस्टेबल, रामप्रकाश कांस्टेबल और पवन कुमार कांस्टेबल की मुख्य भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

खेड़ापा पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा ट्रेलर, मिट्टी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 550 कार्टूनजोधपुर ग्रामीण। खेड़ापा थाना पु...
26/08/2026

खेड़ापा पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा ट्रेलर, मिट्टी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 550 कार्टून

जोधपुर ग्रामीण। खेड़ापा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 550 कार्टून अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। शराब को चाईना क्ले मिट्टी के नीचे छिपाकर गुजरात के मोरबी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को खेड़ापा थाना पुलिस की टीम थाना परिसर के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नागौर की ओर से आ रहे 22 चक्का ट्रेलर में मिट्टी के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रेलर को रुकवाकर जांच शुरू की।

ट्रेलर चालक ने अपना नाम रामचन्द्र पुत्र दलाराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी निम्बलकोट, जिला बालोतरा बताया। पूछताछ में चालक ने पहले ट्रेलर में मिट्टी होने की बात कही, लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ के बाद मिट्टी के नीचे शराब छिपाकर ले जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मिट्टी हटाकर तलाशी ली तो प्लास्टिक मैटिंग और शीट के नीचे अंग्रेजी शराब एवं बीयर के 550 कार्टून मिले।

शराब के परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र चालक के पास नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर चालक रामचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर भी जब्त कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब मनीष चौधरी पुत्र मानाराम, निवासी चूरू ने ट्रेलर में भरवाई थी और उसे गुजरात के मोरबी पहुंचाने के लिए कहा गया था। पुलिस अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

कार्रवाई महानिरीक्षक जोधपुर रेंज सत्येंद्र सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल, वृताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबराम, थानाधिकारी खेड़ापा लाखाराम सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सास की हत्या के मामले में बेटा-बहू गिरफ्तार, पुलिस ने किया वारदात का खुलासाफलोदी। सांवरिज गांव में मांगीदेवी की हत्या के...
24/08/2026

सास की हत्या के मामले में बेटा-बहू गिरफ्तार, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

फलोदी। सांवरिज गांव में मांगीदेवी की हत्या के मामले में फलोदी थाना पुलिस ने उसके बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सास-बहू के बीच आपसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि गंभीर अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने यह कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा के निर्देशन में थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

बेटी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार रामदेवनगर एका भाटियान निवासी पुष्पा पत्नी गवराराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने आरोप लगाया कि उसकी मां मांगीदेवी की हत्या उसके भाई मुकेश और उसकी पत्नी सदू ने मिलकर की है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी एवं मानवीय सूचना जुटाई। जांच के बाद पुलिस ने सांवरिज निवासी मुकेश पुत्र बंशीलाल (32) और उसकी पत्नी सदामी उर्फ सदू (27) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के मामले में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है।

27 दिन बाद रामज्योति लौटीं, धरने में बैठकर मां के लिए मांगा न्यायभंवरी देवी की घटना में घायल उनकी बेटी रामज्योति 27 दिन ...
23/08/2026

27 दिन बाद रामज्योति लौटीं, धरने में बैठकर मां के लिए मांगा न्याय

भंवरी देवी की घटना में घायल उनकी बेटी रामज्योति 27 दिन बाद सकुशल लौटीं। उन्होंने धरने में पहुंचकर अपनी मां को न्याय दिलाने की मांग उठाई। परिवार ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित का पाली तबादलालोहावट। लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित का पाली स्थानांतरण किया ...
20/08/2026

लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित का पाली तबादला

लोहावट। लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित का पाली स्थानांतरण किया गया है। जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह ने बुधवार को स्थानांतरण आदेश जारी किए। आदेश के तहत राजपुरोहित को लोहावट से जिला पाली में पदस्थापित किया गया है।

18/08/2026

भंवरी देवी को न्याय दिलाने लाखों लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा

17/08/2026

भंवरी देवी विश्नोई लोहावट धरना स्थल पर पहुंची नोखा विधायक

तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत घर से खेलने निकले थे, जेडीए की कॉलोनी में भरे पानी में तैरते मिले श!वधवा। जोधपुर ...
17/08/2026

तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत घर से खेलने निकले थे, जेडीए की कॉलोनी में भरे पानी में तैरते मिले श!व

धवा। जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में रविवार को घर से खेलने निकले दो नाबालिग बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव सोमवार सुबह गांव के श्मशान के पास जेडीए की ओर से काटी गई कॉलोनी में भरे पानी में तैरते मिले। घटना की सूचना मिलते ही करवड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मृतकों की पहचान विष्णु पटेल (13) पुत्र सोहनराम और नीतेश (11) पुत्र ओमाराम निवासी लोरड़ी पंडितजी के रूप में हुई है। दोनों रविवार को घर से खेलने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह दोनों के शव गांव के श्मशान के पास जेडीए की ओर से विकसित की जा रही कॉलोनी में भरे पानी में मिले।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर चिकनी मिट्टी होने के कारण प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि पैर फिसलने से दोनों बच्चे पानी में गिर गए और डूब गए। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जेडीए की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि जेडीए की ओर से काटी गई कॉलोनी में बरसात का पानी जमा है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो इस तरह की दर्दनाक घटना को टाला जा सकता था।
दोनों मृतक बच्चों के माता-पिता किसान हैं। हादसे की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई।

15/08/2026

भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड को लेकर फलोदी में विरोध, चिकित्सा मंत्री को दिखाए काले झंडे

Address

Mahadev Nagar, Cherai
Jodhpur District
342306

Telephone

+17023906859

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sun City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sun City News:

Shortcuts

Share