27/02/2026
बालोतरा में हुए सड़क हादसे में सांचौर निवासी दो और लोगों की मौत हो गई। सांचौर निवासी अनुषा (22) पुत्री भगवाना राम दाता जोधपुर में रहकर कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उसके पिता किसान हैं। वहीं नरपत (30) पुत्र सदराम जोधपुर में वाणिज्य कर विभाग में एलडीसी के पद पर तैनात थे। दोनों की होली की छुट्टियों में गांव आ रहे थे।