08/03/2026
सच कहूँ तो इतिहास की किताबों ने हमें हमेशा कंफ्यूज ही किया है। हमें रटाया गया कि वेद और हमारी सभ्यता 1500 ईसा पूर्व मुश्किल से 3500 साल पुरानी है। लेकिन जब आप किताबों को छोड़कर आसमान की तरफ देखते हैं, तो गणित कुछ और ही कहानी सुनाता है।
बात 1893 की है। हमारे लोकमान्य तिलक और एक जर्मन विद्वान हरमन जैकोबी, दोनों ने एक-दूसरे को जाने बिना एक ही समय पर एक जबरदस्त खोज की थी। उन्होंने वेदों की उम्र कागजों से नहीं, बल्कि तारों की पोजीशन से निकाली थी। हमारे शतपथ ब्राह्मण में एक लाइन आती है जहाँ लिखा है कि कृतिका नक्षत्र ठीक पूर्व दिशा में उगता है और वहां से कभी विचलित नहीं होता।
एता ह वै कृत्तिका प्राच्यै दिशो न च्यवन्ते...
पढ़ने में यह एक मामूली बात लग सकती है, लेकिन अगर आप खगोल विज्ञान को समझते हैं, तो यह बहुत बड़ा सबूत है।
आप आज रात खुद चेक कर सकते हैं या किसी ऐप पर देख सकते हैं आज की तारीख में कृतिका नक्षत्र पूर्व में नहीं उगता। अब यह खिसक कर उत्तर-पूर्व की तरफ चला गया है।
अब सवाल है कि यह अपनी जगह से इतना हिला कैसे?
दरअसल, हमारी पृथ्वी अपनी धुरी पर बहुत धीमे-धीमे एक लट्टू की तरह घूमती है, जिसे विज्ञान की भाषा में Precession कहते हैं। तारों की पोजीशन बदलने की यह रफ़्तार इतनी धीमी है कि एक डिग्री का अंतर आने में भी 72 साल लग जाते हैं।
विज्ञान का गणित कहता है कि कृतिका नक्षत्र को पूर्व से खिसक कर आज वाली उत्तर-पूर्व जगह तक आने में लगभग 4500 से 5000 साल का वक्त लगा है।
इसका सीधा मतलब यह है कि जिस ऋषि ने यह ग्रंथ लिखा, उन्होंने हवा में तीर नहीं चलाया था। उन्होंने उस समय अपनी आँखों से कृतिका को ठीक पूर्व में ही उगते हुए देखा होगा। और वो समय 1500 BC नहीं, बल्कि 2500 BC से 3000 BC यानी आज से करीब 4500-5000 साल पहले का रहा होगा।
सोचकर गर्व होता है कि जब बाकी दुनिया बोलना सीख रही थी, हमारे पूर्वज नक्षत्रों की सटीक चाल लिख रहे थे। हमारे वेद और हमारी संस्कृति उससे कहीं ज्यादा प्राचीन और वैज्ञानिक है जितना हमें बताया जाता है। तारे कभी झूठ नहीं बोलते! 🚩
आज भारत में कल के पैदा हुवे लोग अपने आप को भारतीय संस्कृति में खुद को सबसे प्राचीन बताने का दावा करते फिरते हैं यह बिना जाने की वेद और वैदिक संस्कृति ही भारत की मूल प्रारंभिक संस्कृति हैं।
यदि आप मानते है, हम हिंदू धर्म और अपनी संस्कृति को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं और हिंदुओं को गर्व महसूस करवा रहे हैं तो
हमारा 🙏 सपोर्ट जरूर करें।👇
UPI 👉 sunilbharti4681@ybl
हिंदू धर्म की रक्षा के लिए आपका छोटा सा योगदान भी धर्मरक्षा के लिए काम आयेगा 🙏