Journalist Dayal Sankhla

Journalist Dayal Sankhla journalist

14/09/2026

नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश शर्मा जीत के बाद

13/09/2026

देखिए live वीडियो A N T F का एक और बड़ा धमाका
* ऑपरेशन झाड़डांग सफल
* ⁠१२५० km दूर झारखंड के हजारीबाग जिले के तत्कालीन नक्सल गढ़ में जाकर बड़ा इनामी सूत्रधार तस्कर दबोचा
* ⁠विवरण शीघ्र

12/09/2026

#जोधपुर बाबा बालक नाथ की समाधि जोधपुर #मसूरिया में आज बाबा रामदेव की आरती की live दर्शन

10/09/2026

#जोधपुर
जोधपुर #नगर निगम चुनाव-2026 - मतदान दलों की रवानगी,आज
# ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री का चल रहा है वितरण
#पॉलिटेक्निकल कॉलेज में चल रहा है पोलिंग पार्टी का अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम
जोधपुर नगर निगम की 100 वार्डों के729 बूथों बनाए गए है
पूर्ण सुरक्षा साथ कल सुबह 7बजे शाम 6बजे तक होगा से मतदान,

सभी सामग्री साथ पोलिंग पार्टी आज 10:00 बजे के बाद पोलिंग बूथ क़े निकलेगी पोलिंग पार्टीये

09/09/2026

#जोधपुर देखिए live वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा कार्यकर्ताओं से कैसे गिर गए जोधपुर के घंटाघर के बाहर और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अभिवादन कर निकले अपनी राह पर

09/09/2026

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

05/09/2026

वार्ड नंबर 93 में निर्दलीय प्रत्याशी रुक्मण सिंह गहलोत ने ठोकी ताल
कांग्रेस-बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय!

#वार्ड93 #रुक्मणसिंहगहलोत #निर्दलीयप्रत्याशी #जोधपुरनगरनिगमचुनाव2026 #नगरनिगमचुनाव #जोधपुरचुनाव #कांग्रेस #बीजेपी #चुनावीमुकाबला #राजस्थानचुनाव

04/09/2026

जोधपुर आज झालामंड चौराहा के पास एक बजरी के दम पर ने महिला को टक्कर मार जैसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई उसके बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने डंपर में आग लगा दी पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए दमकल को सूचना दी उसके बाद गुस्सा ही भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ा और उसको पुलिस के सामने ही मारना शुरू कर दिया देखिए लाइव वीडियो

04/09/2026

जोधपुर नगर निकाय चुनाव में आज निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे थे ऐसे में जोधपुर नगर निगम की वार्ड नं 91से निर्दलीय प्रत्याशी सीता देवी सांसी ने चुनाव चिन्ह के लिए दण्डवत करते हुए सहायक चुनाव अधिकारी कार्यालय तक पहुचे और निर्वाचन अधिकारी से बेंच आवंटित किया गया और वहां मौजूद मीडिया ने उन्हें ऐसे दंडवत करते देखा तो उनका वीडियो बनाया

04/09/2026

बागियों के बाद अब विरोधियों का संकट, वार्ड 12 में भाजपा के खिलाफ बगावत के सुर
टिकट वितरण से नाराज पुराने कार्यकर्ता धनराज विश्नोई ने खोला मोर्चा, समर्थकों के साथ लिया भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने का संकल्प
जोधपुर। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सामने बागी उम्मीदवारों के बाद अब पार्टी के भीतर से उठ रहे विरोध के स्वर नई चिंता का कारण बनते दिखाई दे रहे हैं। दोनों दलों ने अधिकांश बागी उम्मीदवारों की समझाइश कर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है, लेकिन अब कई स्थानों पर टिकट वितरण से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध सामने आने लगा है।
ऐसा ही मामला वार्ड संख्या 12 से सामने आया है, जहां भाजपा ने प्रियंका बाहेती को प्रत्याशी बनाया है। टिकट वितरण से नाराज भाजपा के पुराने कार्यकर्ता धनराज विश्नोई ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विश्नोई का आरोप है कि भाजपा ने वार्ड में स्थानीय कार्यकर्ताओं की दावेदारी को नजरअंदाज कर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया है। उनका कहना है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया था कि कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड से ही टिकट की दावेदारी करेंगे, इसके बावजूद वार्ड संख्या 12 में इस नीति के विपरीत टिकट दिया गया।
धनराज विश्नोई के अनुसार वार्ड से करीब 11 लोगों ने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन सभी दावेदारों को दरकिनार कर प्रियंका बाहेती को प्रत्याशी बना दिया गया। इसे उन्होंने वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बताया।
समर्थकों के साथ प्रदर्शन, भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने की शपथ
टिकट वितरण से नाराज धनराज विश्नोई ने गुरुवार को अपने वार्ड में समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि वे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि उनका लक्ष्य भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाना है।
विश्नोई ने कहा कि उनके पिता पिछले 46 वर्षों से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं और वे स्वयं भी लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्वयं भी पांच बार टिकट की दावेदारी की, लेकिन हर बार पार्टी ने उनकी दावेदारी को नजरअंदाज किया। इस बार भी स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर बाहरी प्रत्याशी को टिकट देना कार्यकर्ताओं के सम्मान पर सवाल खड़ा करता है।
वार्ड 12 में सामने आए इस विरोध ने भाजपा के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी नेतृत्व नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में सफल होता है या फिर यह विरोध चुनाव मैदान में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के लिए मुश्किलें बढ़ाता है।
जोधपुर नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के बाद बगावत को शांत करने के प्रयासों के बीच वार्ड 12 का यह घटनाक्रम भाजपा के लिए डैमेज कंट्रोल की अगली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

Address

Bhadrva Bera Chopasni Chokha Road Jeslmer Baypass
Jodhpur
34001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Dayal Sankhla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share