Bharat Darshan Yatra-Sunil Singh

Bharat Darshan Yatra-Sunil Singh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Darshan Yatra-Sunil Singh, Digital creator, Patel Nagar, Kadipur.

सभी फेसबुक मित्रों का इस "Bharat Darshan Yatra -Sunil Singh" पेज पर हार्दिक स्वागत है।सभी लोग इस पेज को फॉलो और लाईक करके इस पेज से जुड़कर अपना समर्थन प्रदान करें।इस यात्रा पेज की विभिन्न यात्राओं को देखते हुए लाईक कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

🚩¥¥¥-केदारनाथ यात्रा भाग-3-¥¥¥🚩🚩 केदारनाथ एवं भैरव नाथ मंदिर में दर्शन 🚩सभी को हर-हर महादेव।भगवान केदारेश्वर सभी का कल्य...
30/05/2026

🚩¥¥¥-केदारनाथ यात्रा भाग-3-¥¥¥🚩
🚩 केदारनाथ एवं भैरव नाथ मंदिर में दर्शन 🚩
सभी को हर-हर महादेव।भगवान केदारेश्वर सभी का कल्याण करें।केदारनाथ में टेंट में अगले दिन 21 अक्टूबर 2025 को सुबह 4:00 बजे उठकर उदय सिंह को जगाते हैं।शौचक्रिया से निवृत्त होकर 100 रुपए में 1 बाल्टी (10 लीटर) गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा और पानी मिला कर दोनों लोग स्नान करके टेंट में आ जाते हैं।रात्रि में माइनस में तापमान होने से सुबह पूजन के बाद अत्यधिक ठंड से हाथ पैर सुन्न हो जाते हैं।थोड़ी देर ब्लोवर में तापने के बाद तैयार होकर उदय सिंह के साथ वहां से निकलकर टोकन काउंटर पर पहुंचते हैं तो टोकन काउंटर बंद रहता है।पूछने पर बताया जाता है कि बिना टोकन के दर्शन हो रहे हैं। वहां से आगे बढ़ कर प्रसाद की दुकान से थैले में बेलपत्र, गंगा जल और प्रसाद लेकर वहां से जाकर सुबह 6:30 बजे दर्शन की लाइन में लग जाते हैं।
लाइन बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रही थी।समय धीरे-धीरे लाइन में ही बीतता जा रहा था और लाइन में ही हम महादेव की स्तुति, भजन और कीर्तन करते जा रहे थे। कुछ श्रद्धालु लाइन में घुसने का प्रयास करते हुए घुस भी जाते हैं।हम इन सब पर ध्यान न देते हुए महादेव के ही ध्यान में लगे रहते हैं।उस दिन उत्तराखंड के राज्यपाल के आने से लगभग डेढ़ घंटे तक दर्शन की लाइन को रोका जाता है। फिर धीरे-धीरे लाइन में आगे बढ़ते हुए लगभग दोपहर 12:00 बजे जैसे ही मंदिर के गेट के पास पहुंचते हैं वैसे ही मंदिर बंद हो जाता है और बताया जाता है कि दोपहर 2:00 बजे फिर आरती के बाद मंदिर खुलेगा तथा गर्भगृह के द्वार से ही श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जायेगा।जबकि दोपहर 12 बजे तक मंदिर में गर्भगृह के अन्दर स्पर्श दर्शन होते हैं।महादेव जी के द्वार पर कुछ देर और बैठने एवं उनके भजन करने का समय मिलने से उन्हें धन्यवाद देते हैं।थैले में से थोड़ा सा गंगा जल निकाल कर गणेश जी और नन्दी पर छिड़क कर अर्पित करते हैं।फिर मंदिर में आरती के बाद दोपहर 2:15 बजे मंदिर में प्रवेश करके आगे बढ़ते हुए गर्भगृह के द्वार पर पहुंचकर माता पार्वती जी सहित महादेव जी को मत्था टेककर प्रणाम करते हैं।थैले में से गंगा जल निकाल कर महादेव जी का ध्यान करते हुए अर्घ की तरह द्वार के अन्दर चढ़ा देते हैं।बेलपत्र और थोड़ा सा प्रसाद महादेव जी को दिखा कर वहीं पर रख देते हैं।फिर महादेव जी, माता पार्वती जी और देवगणों एवं शिवगणों को प्रणाम करते हुए गर्भगृह से बाहर आ जाते हैं।मंदिर परिसर की कुछ फोटोग्राफी करते हुए प्रसाद खाकर पानी पीकर वहां पर कुछ देर बैठते हैं।
केदारेश्वर महादेव जी का केदारनाथ धाम केदारघाटी में स्थित है।जिसके एक तरफ 22769 फीट ऊंची केदारनाथ चोटी, दूसरी तरफ 21693 फीट ऊंची खर्चकुंड चोटी और तीसरी तरफ 22411 फीट ऊंची केदारडोम चोटी है।इन तीन पर्वतों से होकर बहने वाली पांच नदियां मंदाकिनी, मधुगंगा, चिरगंगा, सरस्वती और स्वरंदरी जो पुराणों में बताई गई हैं। लेकिन अब यह क्षेत्र मंदाकिनी नदी का एकमात्र जलसंग्रहण क्षेत्र है जिसका उद्गम स्थल चोराबाड़ी ग्लेशियर है।केदारनाथ मदिर के गर्भ गृह में भगवान शिव का स्वयंभू ज्योतिर्लिंग एक वृहद् शिला के रूप में विद्यमान है।केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के चारों ओर विशालकाय चार स्तंभ विद्यमान है जिनको चारों वेदों का द्योतक माना जाता है।जिन पर विशालकाय कमलनुमा मन्दिर की छत टिकी हुई है।गर्भ-गृह के बाहर मां पार्वती जी की पाषाणमूर्ति है तथा सभामण्डप में पंच पांडव, श्री कृष्ण जी एवं मां कुन्ती की मूर्तियां हैं।मुख्य द्वार पर गणेश जी और सामने नन्दी जी की पाषाण मूर्तियाँ हैं। श्री केदारनाथ मन्दिर में भगवान के ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना दोपहर 12 बजे तक सभी यात्री स्वयं अपने हाथों से स्पर्श करके कर सकते हैं।भगवान की नित्य नियम पूजा हेतु वीर शैव जंगम सम्प्रदाय के पुजारी नियुक्त है।श्री केदारनाथ जी की पूजा शैव पद्धति से की जाती है।सुबह-सुबह शिवलिंग को स्नान कराया जाता है।घी का लेपन किया जाता है। इसके बाद धूप-दीप आदि पूजन सामग्रियों के साथ भगवान की आरती की जाती है।शाम के समय भगवान केदारेश्वर का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर के पीछे अमृत कुण्ड है जिसका जल श्रद्धालु पीते हैं और घर भी ले जाते हैं। थोड़ा और पीछे भीम शिला है जिसका पूजन श्रद्धालु करते हैं। मंदिर से थोड़ी दूर पर शंकराचार्य जी की समाधि है।जहां पर वर्ष 2021 में शंकराचार्य की नई मूर्ति प्रतिस्थापित की गई है।मन्दिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर केदार क्षेत्र के रक्षक भगवान भैरवनाथ जी की पाषाण मूर्ति एक नव्यशिला पर प्रतिष्ठित है।भगवान नर और नारायण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव जी ने यहां पर रहना स्वीकार किया था। केदारनाथ मंदिर में भगवान केदारेश्वर का छ: माह तक मनुष्य पूजन करते हैं और कपाट बंद होने के बाद छः माह तक वहां देवता पूजन करते हैं।
हम वहां पर कुछ देर बैठने के बाद दुकान से प्रसाद लेकर वहां से थोड़ा चढ़ाई करते हुए केदार क्षेत्र के रक्षक देवता भैरवनाथ जी के मंदिर में पहुंचकर नल पर हाथ-पैर धोते हैं।फिर भैरवनाथ जी के मंदिर में पहुंच कर उन्हें मत्था टेककर प्रणाम करके उन्हें थोड़ा प्रसाद और जल अर्पित करते हैं।फिर उन्हें प्रणाम करते हुए बाहर आकर उस स्थान की कुछ फोटोग्राफी करके वापस उतरते हुए भोजनालय में आकर भोजन करते हैं।वहां से वापस टेंट में आकर अपना बैग और सामान निकाल कर टेंट वाले से विदा लेते हैं।फिर महादेव जी, माता पार्वती जी और उस स्थान के अन्य देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए शाम 5:00 बजे वहां से उतरना शुरू करते हैं। वापसी में जगह-जगह देर तक रुक कर आराम करते हुए सुबह 4:30 बजे शौचालय में शौच क्रिया करते हुए गौरीकुंड पहुंच जाते हैं। गौरीकुंड के गर्म जल में स्नान पूजन करके गौरी माता के मंदिर में जाकर मत्था टेकते हैं और उमापति महादेव के मंदिर में भगवान शंकर का शिला रूप में दर्शन करते हैं। फिर माता गौरी को प्रणाम करके वहां से टैक्सी स्टैंड पर आकर टैक्सी द्वारा सोनप्रयाग और सोनप्रयाग से बस द्वारा ऋषिकेश पहुंच जाते हैं।फिर ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहां से ट्रेन द्वारा मुरादाबाद, लखनऊ होते हुए सुल्तानपुर आ जाते हैं। फिर सुल्तानपुर से बस द्वारा कादीपुर घर पर पहुंच जाते हैं। दीपावली के अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम की यह यात्रा भी काफी सुखदायक रही है।यात्रा की यादें और वहां पर बिताए गए पल हमेशा याद आते रहेंगे।
सभी को हर-हर महादेव।
महादेव सभी का कल्याण करें।
🇮🇳 सुनील सिंह 🇮🇳
कादीपुर सुलतानपुर
--------------------------------------------------
🚩¥¥¥-Kedarnath Yatra Part 3 - ¥¥¥🚩
🚩Darshan at Kedarnath
and Bhairav Nath Temples 🚩
Har Har Mahadev to everyone! May Lord Kedareshwar bestow well-being upon all. The next day—October 21, 2025—while staying in our tent at Kedarnath, I woke up at 4:00 AM and roused Uday Singh. After attending to our morning ablutions, we purchased a bucket (10 liters) of hot water for 100 rupees; after mixing in a little extra water to adjust the temperature, we both bathed and returned to the tent. Since the temperature had dropped into the negatives during the night, the extreme cold caused our hands and feet to go numb following our morning prayers. After warming ourselves by a blower for a short while, we got ready and left with Uday Singh; upon reaching the token counter, however, we found it closed. Upon inquiring, we were informed that *darshan* (viewing of the deity) was currently being allowed without tokens. Moving forward from there, we stopped at a *prasad* shop to purchase a bag containing *Belpatra* (Bilva leaves), *Gangajal* (holy water from the Ganges), and *prasad*, and then proceeded to join the queue for *darshan* at 6:30 AM. The line was moving forward at a very slow pace. Time passed gradually as we waited in the queue, and throughout that wait, we continued to offer praises, sing *bhajans*, and chant *kirtans* in honor of Lord Mahadev. Some devotees attempted to cut into the line—and in some cases, even succeeded in doing so. Paying no heed to any of this, we remained fully immersed in our meditation upon Lord Mahadev. On that particular day, due to the arrival of the Governor of Uttarakhand, the queue for *darshan* was halted for approximately one and a half hours. Then, slowly inching forward in the queue, we reached the temple gates around 12:00 PM—only to find that the temple had just closed. We were informed that the temple would reopen at 2:00 PM, following the *Aarti* ceremony, and that devotees would then be granted *Darshan* (sacred viewing) from the doorway of the *Garbhagriha* (sanctum sanctorum) itself. This was in contrast to the usual practice, where "touch *Darshan*"—allowing devotees to physically touch the deity—is permitted inside the *Garbhagriha* until 12:00 PM. We offered our gratitude to Lord Mahadev for granting us the opportunity to sit a while longer at His doorstep and spend some time singing His *bhajans* (devotional hymns). Taking a small amount of holy Ganges water from our bag, we sprinkled it upon the idols of Lord Ganesha and Nandi as an offering. Subsequently, after the temple's *Aarti* concluded, we entered the premises at 2:15 PM; moving forward, we reached the entrance of the *Garbhagriha* and bowed our heads in reverence to Lord Mahadev and Goddess Parvati. Drawing more Ganges water from our bag, and while meditating upon Lord Mahadev, we offered it into the sanctum through the doorway as a sacred libation (*Arghya*). We then presented *Belpatra* (sacred wood apple leaves) and a small portion of *Prasad* (sacred food offering) to Lord Mahadev before placing them down right there. Finally, offering our salutations to Lord Mahadev, Goddess Parvati, and the celestial deities and attendants (*Ganas*), we exited the *Garbhagriha*. After taking a few photographs of the temple complex, we partook of the *Prasad*, drank some water, and sat there for a while.
The sacred shrine of Lord Kedareswar Mahadev is situated in Kedarnath Dham, located within the Kedarnath Valley. Flanking the site are three majestic peaks: the 22,769-foot-high Kedarnath Peak on one side, the 21,693-foot-high Kharchkund Peak on the other, and the 22,411-foot-high Kedardome Peak on the third. Flowing through these three mountains are five rivers—the Mandakini, Madhuganga, Chirganga, Saraswati, and Swarandari—all of which are revered in the ancient *Puranas*. However, this region now serves as the sole catchment area for the Mandakini River, which originates from the Chorabari Glacier. Within the *Garbha Griha* (sanctum sanctorum) of the Kedarnath Temple, Lord Shiva's *Swayambhu* (self-manifested) Jyotirlinga is enshrined in the form of a massive rock. Surrounding the Kedareshwar Jyotirlinga stand four colossal pillars, which are regarded as symbolic representations of the four Vedas. Upon these pillars rests the temple's massive, lotus-shaped roof. Outside the sanctum sanctorum stands a stone idol of Goddess Parvati, while the *Sabhamandap* (assembly hall) houses idols of the five Pandavas, Lord Krishna, and Goddess Kunti. At the main entrance, stone idols of Lord Ganesha and, directly opposite him, Lord Nandi are situated. At the Shri Kedarnath Temple, devotees are permitted to personally perform *puja* (worship) of the Lord's Jyotirlinga—even touching it with their own hands—until 12:00 PM. Priests belonging to the Veer Shaiva Jangam sect have been appointed to conduct the Lord's daily rituals and worship. The worship of Shri Kedarnath Ji is performed according to Shaivite traditions. Early in the morning, the Shivling is given a ritual bath, followed by the application of a coating of *ghee* (clarified butter). Subsequently, the *Aarti* (ritual lamp ceremony) of the Lord is performed using various worship materials, such as incense and lamps. In the evening, a special adornment (*Shringar*) ceremony is performed for Lord Kedareshwar. Behind the temple lies the *Amrit Kund* (Nectar Pool), the water of which devotees drink and also carry back home with them. A little further behind stands the *Bhim Shila* (Bhim's Rock), which is also worshipped by devotees. A short distance from the temple lies the *Samadhi* (memorial shrine) of Adi Shankaracharya, where a new statue of the sage was consecrated in the year 2021. Approximately 500 meters from the temple, a stone idol of Lord Bhairavnath—the guardian deity of the Kedarnath region—is enshrined upon a newly consecrated pedestal. Pleased by the penance performed by the divine sages Nara and Narayana, Lord Shiva consented to reside at this very site. At the Kedarnath Temple, human beings perform the worship of Lord Kedareshwar for a period of six months; thereafter, once the temple portals are closed for the season, the deities themselves are believed to perform the worship for the subsequent six months. After sitting there for a while, we purchased *prasad* from a shop and began a short uphill trek to reach the temple of Lord Bhairavnath—the guardian deity of the Kedarnath region—where we washed our hands and feet at a water tap. Upon entering Lord Bhairavnath's temple, we bowed our heads in reverence, offered our salutations, and presented him with a small offering of *prasad* and water. After offering our final respects, we stepped outside, took a few photographs of the surroundings, and then descended back down to a dining hall to have our meal. From there, we returned to our tent, retrieved our bags and belongings, and bade farewell to the tent operator. Then, offering our salutations to Lord Mahadev, Goddess Parvati, and the other deities of the region, we began our descent at 5:00 PM. On our return journey, we made frequent stops along the way to rest; finally, at 4:30 AM, after using the restroom facilities, we arrived at Gaurikund.After taking bath and worshipping in the hot water of Gaurikund, people go to the temple of Gauri Mata and pay obeisance and visit the temple of Umapati Mahadev to have darshan of Lord Shankar in the form of a rock. After paying my respects to Mother Gauri, I proceeded to the taxi stand; from there, I took a taxi to Sonprayag, and subsequently, a bus from Sonprayag to Rishikesh. Upon reaching the Rishikesh railway station, I boarded a train that took me via Moradabad and Lucknow to Sultanpur. Finally, I took a bus from Sultanpur to reach my home in Kadipur. Undertaken during the auspicious occasion of Diwali, this pilgrimage to Baba Kedarnath Dham proved to be a truly blissful experience. The memories of this journey and the moments spent there will remain etched in my mind forever. Har Har Mahadev to one and all.
May Lord Mahadev bestow his blessings and well-being upon everyone.
🇮🇳 Sunil Singh 🇮🇳
Kadipur, Sultanpur

🚩¥¥¥-केदारनाथ यात्रा भाग-2-¥¥¥🚩🚩गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचकर दीपदान करना 🚩सभी को हर-हर महादेव।भगवान केदारेश्वर महादेव सभ...
27/05/2026

🚩¥¥¥-केदारनाथ यात्रा भाग-2-¥¥¥🚩
🚩गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचकर दीपदान करना 🚩
सभी को हर-हर महादेव।भगवान केदारेश्वर महादेव सभी का कल्याण करें।हम अगले दिन 20 अक्टूबर 2025 को सोनप्रयाग में सुबह 3:00 बजे उठकर नित्य क्रिया करके उदय सिंह के साथ कमरे से निकल कर वासुकी गंगा पर बने हुए पुल को पार करके शटल जीप में बैठकर प्रति यात्री 50 रुपये किराया देकर गौरीकुंड पहुंच जाते हैं।वहां पर पवित्र तप्तकुंड के जल में स्नान पूजन करके गौरी माता और महादेव जी को प्रणाम करके वहां से 4:35 बजे अपनी चढ़ाई शुरू कर देते हैं। वहां से 3.5किमी चलने पर जंगल चट्टी आता है और 5.5 किमी चलने पर भीमबली आता है। हम भीमबली में रुककर भोजन करके आगे बढ़ जाते हैं।रास्ते में गौरीकुंड से रामबाड़ा तक लगातार चढ़ाई मिलती जाती है।राम बड़ा पुल के पास थोड़ी ढलान है लेकिन पुल से आगे फिर लगातार चढ़ाई मिलती रहती है।सन 2013 की आपदा में पुल सहित पूरा रामबाड़ा कस्बा बह गया था।हम रामबाड़ा पुल पार करके छोटी लिनचोली होते हुए बड़ी लिनचोली पहुंचते हैं।रास्ते में दुकानों पर थोड़ा-थोड़ा बैठते हुए आगे बढ़ते जाते हैं।रास्ते में कई जगह झरने मिलते हैं लेकिन अप्रैल-मई में मिलने वाली बर्फ गायब रहती है। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट होते हुए बेस कैंप पहुंचते हैं। वहां पर पर थोड़ी देर सुस्ताने के बाद आगे बढ़ते हुए केदारनाथ धाम में पहुंचकर प्रति यात्री 500 रुपये के किराये पर एक टेंट लेते हैं।टेंट में रजाइयां, बल्ब, इलेक्ट्रिक बोर्ड, पीने हेतु बोतल में गर्म पानी और सर्दी में तापने हेतु एक ब्लोवर मिलता है।हम टेंट में अपना बैग और सामान रखकर उदय सिंह के साथ वहां से निकलकर दुकान से प्रसाद, घी और मिट्टी के दीपक खरीद कर आगे बढ़ते हुए बाबा केदारनाथ जी के मंदिर पर पहुंच जाते हैं। वहां पर महादेव जी, माता पार्वती जी, गणेश जी, नंदी जी और उस स्थान के अन्य देवी देवताओं को मत्था टेककर श्रद्धापूर्वक प्रणाम करते हैं। फिर लाये हुए दीपकों को जलाते हुए महादेव जी को दिखाकर अर्पित करते हैं और थैले में से थोड़ा सा प्रसाद निकाल कर महादेव जी को अर्पित करके उन्हें प्रणाम करते हैं।फिर माता पार्वती जी, गणेश जी, नंदी जी और उस स्थान के अन्य देवी देवताओं को प्रणाम करते हैं।दीपावली की उस रात को उस स्थान की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां के तीर्थ पुरोहितों द्वारा श्रद्धालुओं से पटाखे न छुड़ाने की अपील भी की जा रही थी और श्रद्धालु उसका पालन भी कर रहे थे।हम भी कुछ देर वहां पर बैठते हैं और दूसरे राज्यों से आये हुए श्रद्धालुओं से बातचीत करते हैं।
बाबा केदारनाथ जी का यह मंदिर उत्तराखण्ड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के उत्तरी भाग में मंदाकिनी नदी के तट पर हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य समुद्र तल से 11755 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल यह मन्दिर उत्तराखंड में चार धाम और पंच केदार का एक हिस्सा है तथा हिमालय में स्थित होने से सभी ज्योतिर्लिंगों में सर्वोपरि है।भगवान शिवजी के इस धाम का इतिहास भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण, पांडवों और आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़ा हुआ है।शिवपुराण की कोटिरुद्र संहिता में लिखा है कि पुराने समय में बद्रीवन में भगवान विष्णु के अंश नर और नारायण ने धर्मदेव और माता मूर्ति के पुत्र के रूप में अवतार लिया था।नर और नारायण बचपन में ही अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर तपस्या हेतु वन में चले आए और पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का रोज पूजन किया करते थे।भगवान शिव रोज उनके पूजन में आकर उनके चढ़ाये हुए नैवेद्य को ग्रहण किया करते थे।लेकिन महादेव जी के ध्यान में लगे दोनों भक्त उन्हें देख नहीं पाते थे।नर-नारायण की प्रेमपूर्ण भक्ति और तपस्या से प्रसन्न होकर एक दिन भगवान शिव वहां पर प्रकट हो गये और नर-नारायण से वरदान मांगने के लिए कहा।तब नर-नारायण ने उनके चरण पकड़ कर कहा प्रभो आप हमारे लिए कष्ट उठाकर रोज नंगे पैर चलकर कैलाश से आते हैं।पथरीले रास्तों पर कंकड़-पत्थर आपके पैरों में चुभने से आपको कितना कष्ट होता होगा।अतः आपसे हमारी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा के लिए यहीं पर रहें।ताकि अन्य भक्तों को भी आपके दर्शन आसानी से हो सके।अपने भक्तों की प्रार्थना को सुनकर भगवान शिवजी ने कहा कि अब से मैं यहीं पर रहूंगा और ये क्षेत्र केदार क्षेत्र के नाम से प्रसिद्ध होगा।द्वापर युग में महाभारत युद्ध के बाद केदार क्षेत्र में शिव जी ने पांडवों को बैल के रूप में दर्शन दिए थे।बाद में पांडवों के पौत्र राजा जनमेजय ने यहां पर केदारनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था। फिर 8वीं-9वीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य जी यहां पर आये और उन्होंने केदारनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।लगभग 80 फीट ऊँचे इस विशाल मन्दिर का स्वरूप चतुष्कोणात्मक है।इसे विशाल ग्रेनाइट पत्थरों को इंटरलॉक करके बिना सीमेंट के बनाया गया है।यह तकनीक आज भी भूकंप एवं भारी बर्फबारी को झेलने में सक्षम है और वास्तुकला की एक सुन्दर कृति है।यहां के स्थानीय लोगों और पुजारियों के अनुसार जब सर्दियों में‌ भारी बर्फबारी के कारण मंदिर को 6 महीने के लिए बंद कर दिया जाता है और तापमान शून्य से नीचे चला जाता है।तब भी वहां अखंड ज्योति जलती रहती है।सन 2013 में प्राकृतिक आपदा की तबाही में ऊपर से बहकर आई मंदिर की रक्षा करने वाली उस दैवीय चट्टान को अब भीमशिला के नाम से पूजा जाता है।
हम कुछ देर तक वहां पर बैठने के बाद वहां से उठ कर मंदिर परिसर की कुछ फोटोग्राफी करते हैं।फिर उदय सिंह के साथ भोजनालय में जाकर भोजन करते हैं।भोजन करके वापस टेंट के पास आकर टेंट वाले से गर्म पानी की बोतल लेकर थोड़ा जल पीते हैं।रात्रि में समय बीतने के साथ ही वहां पर ठंडक बढ़ती ही जा रही थी और तापमान माइनस में चला गया था।इसीलिए ब्लोवर चला कर कुछ देर तापते हैं। फिर ब्लोवर बंद करके सो जाते हैं।अगली सुबह हमें जल्दी उठकर बाबा केदारनाथ जी का दर्शन करना था।
🇮🇳 सुनील सिंह 🇮🇳
कादीपुर सुलतानपुर
--------------------------------------------------
🚩¥¥¥—Kedarnath Pilgrimage: Part 2—¥¥¥🚩
🚩Reaching Kedarnath from Gaurikund
and Offering Lamps (Deepdan)🚩
Har Har Mahadev to everyone! May Lord Kedareshwar Mahadev bestow well-being upon all. On the following day—October 20, 2025—we woke up at 3:00 AM in Sonprayag. After completing our morning ablutions, Uday Singh and I left our room, crossed the bridge over the Vasuki Ganga, boarded a shuttle jeep (paying a fare of ₹50 per passenger), and reached Gaurikund. There, we bathed in the sacred waters of the *Tapt Kund* (hot spring), performed our prayers, paid our obeisance to Mother Gauri and Lord Mahadev, and commenced our uphill trek from that spot at 4:35 AM. After walking 3.5 km from there, we reached Jangal Chatti, and after covering 5.5 km, we arrived at Bhimbali. We paused at Bhimbali to have a meal before continuing our journey forward. Along the route from Gaurikund to Rambara, the path consists of a continuous uphill climb. Near the Rambara bridge, there is a slight descent; however, beyond the bridge, the path once again becomes a continuous ascent. During the disaster of 2013, the entire town of Rambara—including the bridge—was washed away. We crossed the Rambara bridge and, passing through Chhoti Lincholi, eventually reached Badi Lincholi. As we made our way forward, we would occasionally pause to rest briefly at the shops situated along the route. We encountered several waterfalls along the way, though the snow—typically present during the months of April and May—was nowhere to be seen. Moving forward gradually, we passed through Chhani Camp and Rudra Point before finally arriving at the Base Camp. After resting there for a short while, we continued our journey to Kedarnath Dham, where we rented a tent at a cost of 500 rupees per person. The tent was equipped with quilts, a light bulb, an electrical outlet, bottled hot water for drinking, and a blower heater to provide warmth during the cold weather. After depositing our bags and luggage inside the tent, we stepped out with Uday Singh; we stopped at a shop to purchase *prasad*, ghee, and earthen lamps, and then proceeded onward to reach the temple of Baba Kedarnath.
There, we bow our heads and pay our respects to Mahadev Ji, Mata Parvati Ji, Ganesh Ji, Nandi Ji and other deities of that place. Then, lighting the lamps brought, we offer them to Mahadev Ji by showing them to him and taking out some prasad from the bag and offering it to Mahadev Ji, we pay our respects to him. Then we pay our respects to Mata Parvati Ji, Ganesh Ji, Nandi Ji and other deities of that place. On that night of Diwali, keeping in view the sensitivity of that place, the pilgrimage priests there were appealing to the devotees not to burst crackers and the devotees were also following it. We also sit there for some time and talk to the devotees who have come from other states.
This temple of Baba Kedarnath Ji is situated in the northern part of the Rudraprayag district in the state of Uttarakhand, nestled amidst snow-capped mountain ranges on the banks of the Mandakini River, at an elevation of 11,755 feet above sea level. Included among the twelve Jyotirlingas of Lord Shiva, this temple forms an integral part of both the Char Dham and Panch Kedar circuits in Uttarakhand; moreover, by virtue of its location in the Himalayas, it holds a preeminent position among all the Jyotirlingas. The history of this sacred shrine of Lord Shiva is deeply intertwined with the legends of Nar-Narayan (avatars of Lord Vishnu), the Pandavas, and Adi Guru Shankaracharya. The *Kotirudra Samhita* of the *Shiva Purana* recounts that, in ancient times, within the sacred Badrivan (forest of Badri), Nar and Narayan—manifestations of Lord Vishnu—incarnated as the sons of Dharma Deva and his consort, Mata Murti. In their very childhood, having obtained permission from their parents, Nar and Narayan retired to the forest to undertake penance; there, they fashioned an earthen *Shivalinga* and worshipped Lord Shiva daily. Lord Shiva would personally appear during their daily rituals to accept the *Naivedya* (sacred food offerings) presented by them. However, being deeply immersed in their meditation upon Lord Shiva, the two devotees were unable to perceive His divine presence. Pleased by the loving devotion and rigorous penance of Nar and Narayan, Lord Shiva one day manifested Himself before them and bade them ask for a boon. Embracing His feet, Nar and Narayan humbly submitted, "O Lord, You endure great hardship to visit us daily, walking barefoot all the way from Mount Kailash. How immense must be the pain You suffer as pebbles and stones on these rugged paths pierce Your feet! Therefore, our only prayer to You is that You reside here permanently, so that other devotees, too, may easily attain Your divine *Darshan* (vision)." Heeding the earnest plea of His devotees, Lord Shiva declared, "From this day forth, I shall reside right here, and this region shall henceforth be renowned as the 'Kedar Kshetra' (the Realm of Kedar)." Later, during the *Dvapara Yuga*—following the epic war of the Mahabharata—Lord Shiva appeared before the Pandavas in the Kedar Kshetra in the form of a bull. Subsequently, the Pandavas' grandson, King Janamejaya, commissioned the construction of the Kedarnath Temple at this very site. Later, in the 8th or 9th century, Adi Guru Shankaracharya visited this site and undertook the renovation of the Kedarnath Temple. Standing approximately 80 feet tall, this magnificent temple features a quadrangular structure. It was constructed using massive granite stones that were interlocked without the use of any cement. This technique remains capable of withstanding earthquakes and heavy snowfall to this day, standing as a beautiful masterpiece of architecture. According to the local residents and priests, even during the winter months—when the temple is closed for six months due to heavy snowfall and temperatures plummet below freezing—an eternal flame continues to burn within. During the devastating natural calamity of 2013, a divine rock—which had been swept down from the heights above and served to shield the temple—is now worshipped as the 'Bhimshila.'
After sitting there for a while, we rose and took some photographs of the temple complex. We then proceeded to a dining hall with Uday Singh to have our meal. Upon finishing our food, we returned to our tent; there, we obtained a bottle of hot water from the tent attendant and drank some of it. As the night wore on, the cold intensified steadily, and the temperature dropped into the negative range. Consequently, we switched on a blower heater to warm ourselves for a while. We then turned off the blower and went to sleep, knowing that we would have to wake up early the next morning to seek the *darshan* (sacred sight) of Baba Kedarnath.
🇮🇳 Sunil Singh 🇮🇳
Kadipur, Sultanpur

🚩¥¥¥-केदारनाथ यात्रा भाग-1-¥¥¥🚩🚩त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शन 🚩अब हम वर्ष 2025 में भगवान शिव के प्रमुख धाम केदारनाथ धाम...
22/05/2026

🚩¥¥¥-केदारनाथ यात्रा भाग-1-¥¥¥🚩
🚩त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शन 🚩
अब हम वर्ष 2025 में भगवान शिव के प्रमुख धाम केदारनाथ धाम और भगवान शिव और माता पार्वती जी के वैवाहिक स्थल त्रियुगीनारायण धाम हेतु की गई यात्रा का वर्णन कर रहे हैं।वैसे तो उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के क्रम में हमने 2019 में बाबा केदारनाथ जी के दर्शन कर लिए थे।वर्ष 2025 में हमारी महादेव जी एवं माता पार्वती जी के वैवाहिक स्थल त्रियुगीनारायण को देखने और वहां पर पूजन करने की तीव्र इच्छा उत्पन्न हुई।इसी के साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले दीपावली पर्व पर वहां पहुंच कर दीपदान करके उत्सव मनाने एवं महादेव जी का दर्शन करने की प्रबल इच्छा हुई।अपनी इच्छा की पूर्ति हेतु हम उदय सिंह के साथ वहां की यात्रा का कार्यक्रम बनाकर पहले से ही शाहगंज से ऋषिकेश तक दोनों तरफ का रेलवे का रिजर्वेशन टिकट निकाल लेते हैं।फिर निर्धारित तारीख 18 अक्टूबर 2025 को कादीपुर से बस द्वारा शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहां से दून एक्सप्रेस में बैठकर अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए 19 अक्टूबर को सुबह 5:25 बजे हरिद्वार जंक्शन पर उतर जाते हैं।हरिद्वार जंक्शन से बाहर निकल कर उदय सिंह के साथ बस स्टैंड के पास हरिद्वार से सोनप्रयाग जाने वाली बस में बैठ जाते हैं।बस सुबह 6:00 बजे हरिद्वार से चलकर दोपहर 2:00 बजे सोनप्रयाग पहुंचा देती है।सोनप्रयाग बस स्टैंड से निकलकर पहले भोजनालय में जाकर भोजन करते हैं।हम उदय सिंह के साथ भोजनालय से निकल कर सोनप्रयाग से 12 किमी दूर त्रियुगीनारायण जाने हेतु एक टैक्सी में बैठ जाते हैं।उस समय सवारियां कम मिलने से आने-जाने दोनों तरफ का प्रति सवारी 200 रुपये किराया सभी से लिया जाता है।हम टैक्सी द्वारा फाटा होते हुए त्रियुगीनारायण मंदिर पर पहुंचकर नलों पर अपने हाथ पैर धोकर दुकान से प्रसाद और पूजन सामग्री लेते हैं।फिर उदय सिंह के साथ मंदिर परिसर में पहुंच कर तीर्थ पुरोहितों के अनुसार सरस्वती कुण्ड के बगल भगवान महादेव एवं माता पार्वती जी की मूर्ति के सामने बैठते हैं।वहां के तीर्थ पुरोहित के द्वारा वहां पर हमसे भगवान शिव एवं माता पार्वती जी की वैवाहिक पूजा सम्पन्न करवायी जाती है। पूजा करते समय दुकान से लायी गई भेंट समग्री भगवान महादेव एवं माता पार्वती जी को अर्पित करके उन्हें प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेते हैं।फिर तीर्थ पुरोहित को भी पूजा की दक्षिणा देकर उन्हें प्रणाम करते हैं।फिर वहां से चलकर त्रियुगीनारायण मंदिर के गर्भगृह में पहुंच कर भगवान विष्णु जी एवं अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन करते हैं।विष्णु जी के सामने अग्नि कुण्ड में जल रही पवित्र अग्नि को प्रणाम करके उसकी एक परिक्रमा करते हैं।परिजनों एवं वैवाहिक जीवन की सुख-शांति के लिए पुजारी जी उसमें से थोड़ी सी भस्म निकाल कर हमें घर ले जाने के लिए देते हैं।हम भगवान विष्णु जी को प्रणाम करके मंदिर से बाहर आकर मंदिर परिसर के अन्य देवस्थलों में मत्था टेकते हैं।मंदिर परिसर में स्थित चार जलकुण्डों (ब्रह्म कुण्ड, रुद्र कुण्ड, विष्णु कुण्ड ओर सरस्वती कुण्ड) की जलधाराओं को प्रणाम करके उनसे थोड़ा जल निकाल कर पीते हैं।फिर मंदिर परिसर में घूमकर कुछ फोटोग्राफी करके वहां पर कुछ देर बैठते हैं।
त्रियुगीनारायण का यह मंदिर उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से लगभग 6496 फीट की ऊंचाई पर सोनप्रयाग से 12 किमी दूर त्रियुगीनारायण गांव में स्थित है।मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की लगभग 2 फीट ऊँची चांदी की मूर्ति स्थापित है।भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी, सरस्वती और भूदेवी की प्रतिमा भी स्थापित है।हिंदू पौराणिक कथाओं में यह स्थान शिव-पार्वती के विवाह स्थल के रूप में और भगवान विष्णु के वामन अवतार द्वारा राजा बलि के यज्ञ को भंग करने के रूप में वर्णित है।पौराणिक कथाओं के अनुसार मंदाकिनी और वासुकी गंगा के संगम तट (सोनप्रयाग) के पास स्थित त्रियुगीनारायण गांव को हिमालय के साक्षात स्वरूप हिमवत (हिमवान) की राजधानी माना जाता था।दक्ष यज्ञ में भगवान शिव के अपमान के कारण माता सती ने देह त्याग के पश्चात माता पार्वती के रूप में हिमवत के यहां जन्म लिया था।माता पार्वती ने इस जन्म में भी भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए यहां से थोड़ी दूर गौरीकुंड में भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी।तपस्या से भगवान शिव प्रकट होकर उनका विवाह प्रस्ताव स्वीकार किये थे।माना जाता है कि सतयुग में इसी मंदिर में शिव-पार्वती का दिव्य विवाह सम्पन्न हुआ था।भगवान विष्णु ने माता पार्वती के भ्राता होने का कर्तव्य निभाते हुए उनका विवाह संपन्न करवाया था। ब्रह्मा जी इस विवाह में पुरोहित बने थे।इस मंदिर के सामने अग्निकुंड में शाश्वत रूप से जलती हुई पवित्र अग्नि के ही फेरे लेकर शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।उस अग्निकुंड में आज भी लौ जलती रहती है।यह लौ शिव-पार्वती विवाह की प्रतीक मानी जाती है।इसमें समय-समय पर लकड़ियां डालते रहते हैं।इस मंदिर में आने वाले तीर्थयात्री अग्नि कुण्ड में जलती हुई अग्नि की राख को पवित्र मानते हैं और अपने साथ घर लेकर जाते हैं।ताकि उनके वैवाहिक जीवन मे सदा सुख-शांति बनी रहे।इसलिए इस मंदिर को अखंड धूनी मंदिर भी कहा जाता है।मंदिर के सामने ब्रह्मशिला नामक एक शिला को दिव्य विवाह का सटीक स्थान माना जाता है।इस विवाह के साक्षी उस समय के सभी ऋषि और देवता थे।मंदिर परिसर में तीन जलकुण्ड (ब्रह्म कुण्ड, रुद्र कुण्ड और विष्णु कुण्ड) भी हैं जिनमें विवाह से पहले सभी देवी-देवताओं ने स्नान किया था।इन सभी कुण्डों में जल का स्रोत सरस्वती कुण्ड को बताया गया है।सरस्वती कुण्ड का निर्माण विष्णु जी की नासिका से हुआ है। माना जाता है कि उन सभी कुण्डों में स्नान करने से संतानहीनता से मुक्ति मिलती है व मनुष्य को संतान की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि विवाह के समय भगवान शिव को एक गाय भी भेंट की गई थी, उस गाय को मंदिर में ही एक स्तम्भ पर बांधा गया था। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार यहीं पर राजा बलि ने इन्द्रासन पाने की इच्छा से सौ यज्ञ करने का निश्चय किया था।निन्यानबे यज्ञ पूर्ण होने के पश्चात भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण करके राजा बलि का अंतिम यज्ञ भंग कर दिया था ।तब से इस स्थान पर भगवान विष्णु की वामन अवतार के रूप में भी पूजा-अर्चना की जाती है।
हम मंदिर परिसर में कुछ देर तक बैठने के बाद वहां से बाहर आकर टैक्सी में बैठ कर वापस सोनप्रयाग आ जाते हैं।सोनप्रयाग में प्रति यात्री 200 रुपये में डोरमेट्री बेड लेकर वहां पर रात्रि में जल्दी ही सो जाते हैं।अगली सुबह हमें जल्दी उठकर गौरीकुंड पहुंच कर स्नान पूजन करके केदारनाथ जी के धाम हेतु चढ़ाई करनी थी।
🇮🇳 सुनील सिंह 🇮🇳
कादीपुर सुलतानपुर
---------------------------------------------------
¥¥¥-Kedarnath Yatra Part 1-¥¥¥
🚩 Darshan at Triyuginarayan Temple 🚩
We now recount the details of our pilgrimage undertaken in the year 2025 to Kedarnath Dham—one of the principal abodes of Lord Shiva—and to Triyuginarayan Dham, the sacred site marking the divine marriage of Lord Shiva and Goddess Parvati. Although we had already paid our respects to Baba Kedarnath during our Char Dham Yatra of Uttarakhand back in 2019, in 2025, a fervent desire arose within us to visit Triyuginarayan—the very site of the divine union of Mahadev and Goddess Parvati—and to perform worship there. Concurrently, we felt a strong urge to reach Kedarnath Dham during the festival of Diwali—before the temple portals (Kapat) closed for the season—to celebrate the occasion by offering *Deepdan* (the lighting of lamps) and to seek the blessings of Mahadev once again. To fulfill these aspirations, we—along with Uday Singh—planned our itinerary and secured round-trip railway reservations from Shahganj to Rishikesh well in advance. Subsequently, on the scheduled date of October 18, 2025, we traveled by bus from Kadipur to the Shahganj Railway Station. From there, we boarded the Doon Express; traveling via Ayodhya, Lucknow, and Moradabad, we disembarked at Haridwar Junction at 5:25 AM on October 19. Upon exiting Haridwar Junction, Uday Singh and I proceeded to the nearby bus stand and boarded a bus bound for Sonprayag. The bus departed from Haridwar at 6:00 AM and dropped us off at Sonprayag by 2:00 PM. After leaving the Sonprayag bus stand, we first stopped at an eatery to have our lunch. Following our meal, Uday Singh and I left the eatery and boarded a taxi to travel to Triyuginarayan, located 12 kilometers away from Sonprayag. As there were few passengers available at that time, a fare of ₹200 per person—covering the round trip—was collected from everyone on board. Traveling by taxi via Fata, we arrived at the Triyuginarayan Temple; there, we washed our hands and feet at the water taps and purchased *Prasad* (sacred offerings) and worship materials from a nearby shop. Then, accompanied by Uday Singh, we entered the temple complex... According to the *Tirth Purohits* (pilgrimage priests), we take our seats beside the Saraswati Kund, directly in front of the idols of Lord Mahadev and Goddess Parvati. There, the local priest guides us through the performance of the matrimonial worship ceremony dedicated to Lord Shiva and Goddess Parvati. During the ritual, we offer the devotional items purchased from the market to Lord Mahadev and Goddess Parvati; thereafter, we bow before them to seek their blessings. Subsequently, we present the *Dakshina* (ritual offering) to the priest and pay our respects to him as well. From there, we proceed to the *Garbhagriha* (sanctum sanctorum) of the Triyuginarayan Temple to have *Darshan* (sacred viewing) and offer worship to Lord Vishnu and the other deities enshrined there. Standing before Lord Vishnu, we bow in reverence to the sacred fire burning within the *Agni Kund* (fire pit) and perform a single circumambulation around it. For the peace and harmony of our family and married life, the priest extracts a small amount of sacred ash from the fire pit and gives it to us to take home. After bowing once more to Lord Vishnu, we exit the main temple and pay our respects at the other shrines located within the temple complex. We offer our salutations to the water currents flowing into the four sacred pools situated within the complex—the Brahma Kund, Rudra Kund, Vishnu Kund, and Saraswati Kund—and partake of a small amount of water from them. Finally, we stroll around the temple premises, take a few photographs, and sit there for a while before departing. This temple of Triyuginarayan is situated in the village of Triyuginarayan, located in the Rudraprayag district of the state of Uttarakhand, approximately 12 km from Sonprayag and at an altitude of about 6,496 feet above sea level. Installed within the temple's sanctum sanctorum is a silver idol of Lord Vishnu, standing approximately 2 feet tall. Alongside Lord Vishnu, idols of Goddesses Lakshmi, Saraswati, and Bhudevi are also enshrined. In Hindu mythology, this site is described as the venue of the divine marriage of Lord Shiva and Goddess Parvati, as well as the place where Lord Vishnu, in his Vamana avatar, disrupted the sacrificial ritual (Yajna) of King Bali. According to mythological legends, the village of Triyuginarayan—situated near the confluence of the Mandakini and Vasuki Ganga rivers (at Sonprayag)—was considered to be the capital of Himavat (or Himavan), the personification of the Himalayas. Following her self-immolation in protest against the insult inflicted upon Lord Shiva during the Daksha Yajna, Goddess Sati was reborn as Goddess Parvati in the household of Himavat. In this incarnation as well, in her quest to attain Lord Shiva as her husband, Goddess Parvati performed rigorous penance for him at Gauri Kund, a site located a short distance from here. Pleased by her penance, Lord Shiva appeared before her and accepted her proposal of marriage. It is believed that the divine marriage of Lord Shiva and Goddess Parvati was solemnized within this very temple during the Satya Yuga. Fulfilling his duty as the brother of Goddess Parvati, Lord Vishnu officiated the wedding ceremony. Lord Brahma served as the priest for this wedding ceremony. The marriage of Shiva and Parvati was solemnized by circling the sacred fire that burns eternally within the *Agnikund* (fire pit) situated in front of this temple. A flame continues to burn in that very fire pit to this day. This flame is revered as a symbol of the divine union of Shiva and Parvati. Wood is periodically added to the pit to keep the fire burning. Pilgrims visiting this temple regard the ash from the burning fire in the *Agnikund* as sacred and take it home with them, believing it ensures that peace and happiness will forever prevail in their marital lives. For this reason, the temple is also known as the *Akhand Dhuni* (Eternal Flame) Temple. A rock slab located in front of the temple, known as the *Brahma Shila*, is believed to mark the exact spot where this divine wedding took place. All the sages and deities of that era bore witness to this celestial marriage. The temple complex also houses three water tanks—the *Brahma Kund*, *Rudra Kund*, and *Vishnu Kund*—in which all the gods and goddesses bathed prior to the wedding ceremony. The *Saraswati Kund* is identified as the source of water for all these tanks. The *Saraswati Kund* is believed to have originated from the nose of Lord Vishnu.It is believed that bathing in all those ponds provides relief from childlessness and a person gets a child. It is believed that, at the time of his marriage, Lord Shiva was presented with a cow; this cow was tethered to a pillar located right within the temple premises. According to another mythological legend, it was at this very site that King Bali resolved to perform one hundred *Yajnas* (sacrificial rituals) with the aspiration of attaining the throne of Indra. Upon the completion of ninety-nine such rituals, Lord Vishnu assumed his *Vamana* avatar and disrupted King Bali's final *Yajna*. Since that time, Lord Vishnu is also worshipped at this site in his *Vamana* incarnation.
After spending some time sitting within the temple complex, we stepped out, boarded a taxi, and returned to Sonprayag. In Sonprayag, we secured dormitory beds at a cost of ₹200 per person and retired for the night early. The following morning, we had to rise early, reach Gaurikund to perform our ritual bath and prayers, and then commence the uphill trek toward the holy shrine of Kedarnath Ji.
🇮🇳 Sunil Singh 🇮🇳
Kadipur, Sultanpur

Address

Patel Nagar
Kadipur
228145

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Darshan Yatra-Sunil Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Darshan Yatra-Sunil Singh:

Shortcuts

Share