Kaithal BAG News

Kaithal BAG News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kaithal BAG News, Social Media Agency, Kaithal.
(4)

कैथल शहर, गांव और देहात की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले...
🏙️ कैथल की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दे
🌾 गांव-देहात की जमीनी रिपोर्ट
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ और जनहित की खबरें
🎥 वीडियो रिपोर्ट और ग्राउंड कवरेज

आपकी आवाज़, आपका प्लेटफॉर्म
- Kaithal BAG News

24/08/2026

रामप्रताप गुप्ता अब कैथल में लेकर आए हैं पहली गवर्नमेंट अप्रूव्ड प्रीमियम फार्म सोसाइटी!
संपर्क करें: 90530-03645

24/08/2026

बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर कैथल पुलिस की नजर

24/08/2026

बालू में बच्चों ने खोली सरकारी स्कूल की पोल

#कैथल #बालू #सरकारीस्कूल #स्कूलकीबदहाली #गंदापानी #पीनेकापानी #शिक्षाविभाग #हरियाणान्यूज

23/08/2026

बालू के सरकारी स्कूल में बच्चों के पीने के पानी में मिले कीड़े!

कैथल जिले के गांव बालू की बिढ़ान पट्टी स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों के पीने के पानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बच्चों ने वाटर कूलर से गंदा पानी आने की शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर पानी की टंकी की जांच की, तो उसमें गंदा पानी दिखाई दिया और पानी में कीड़े भी मिले।

परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब सवाल यह है कि आखिर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के लिए ऐसा पानी क्यों मिल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे?

23/08/2026

गांव कसान में बनेगा भव्य स्वागत द्वार

#गांवकसान #भव्यस्वागतद्वार #अमरजीतकसान #जिलापार्षद #वार्ड6 #शिलान्यास #कसान #गांवकाविकास #ग्रामीणविकास #विकासकार्य

कैथल में हिसार से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ सीटीयू की रोडवेज की सवारियों से भरी बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज...
23/08/2026

कैथल में हिसार से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ सीटीयू की रोडवेज की सवारियों से भरी बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा।

इस हादसे में युवक का सिर फट गया। बस का ड्राइवर उस युवक को बस में सवारियों समेत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे हुआ, जब युवक गुलमोहर सिटी के पास पहुंचा था। बस चंडीगढ़ से सिरसा जा रही थी।

मृतक युवक की पहचान गांव सेगा के रहने वाले जयदेव के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई जसविंद्र ने बताया कि जसवीर गुलमोहर सिटी में सफाई कर्मचारी का काम करता है। वह सुबह करीब सवा 7 बजे गुलमोहर सिटी के पास अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही वह सिटी के पास पहुंचा तो इसी दौरान तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद बस ड्राइवर ने न केवल बस नहीं रोकी, बल्कि घायल जयदेव को बस में ही बैठाकर कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई।

बस में सवार यात्रियों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय बस की रफ्तार तेज थी। हालांकि बस की वास्तविक रफ्तार और हादसे के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि जसवीर की अभी शादी नहीं हुई थी।

नागरिक अस्पताल के डॉ. आकाश सोलंकी ने बताया कि सुबह उनके पास बस ड्राइवर मरीज को लेकर आया था। उसकी उपचार शुरू कर दिया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

22/08/2026

कलायत में "2 तरह की कांग्रेस" पर क्या बोले जयप्रकाश?

#कलायत #जयप्रकाश #कांग्रेस #दोतरहकीकांग्रेस #हरियाणा_राजनीति #राजनीति

22/08/2026

कैलरम में जलभराव से ग्रामीण परेशान... निकासी नहीं हुई तो बारिश में घरों में घुसेगा पानी!

#कैलरम #जलभराव #जलनिकासी #ग्रामीणसमस्या #मानसून #गांवकैलरम #कैथल #कैथलन्यूज #हरियाणा

22/08/2026

"बाइक जरा सी तेज होती तो चली जाती जान...

#बाइकहादसा #सड़कहादसा #बालबालबचे #सावधानी #जानलेवागति

22/08/2026

तुषार ढांडा के चैलेंज पर सांसद जेपी ने दिया जवाब

#तुषारढांडा #जेपी #सांसदजेपी #हरियाणा #कैथल #कलायत #सियासत #राजनीति

Address

Kaithal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal BAG News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share