03/09/2026
🌸 ध्रुव पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन 🌸
ध्रुव पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय का वातावरण नन्हे-मुन्ने कान्हा और राधा की मनमोहक वेशभूषा में सजे बच्चों से कृष्णमय हो उठा। प्यारे बच्चों की मासूमियत और सुंदर वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, प्रेम, भक्ति और आनंद से भरपूर मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा मटकी फोड़ कार्यक्रम, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। “गोविंदा आला रे!” के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती परवीन डिलों ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, मित्रता, सत्य, कर्म और सदाचार की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
✨ नन्हे कदम, प्यारी मुस्कान और कान्हा की मनमोहक छवि—
ध्रुव पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का यह उत्सव सचमुच यादगार बन गया। 🦚💙
जय श्री कृष्ण! 🙏🌸