Kaithal Breaking News

Kaithal Breaking News कैथल की हर ख़बर से जुड़े रहे कैथल ब्रे?

09/08/2026

Hisar में फायरिंग मामले में बड़ी मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली....जवाबी कार्रवाई में राहुल उर्फ मुखिया और अंकित ढेर

08/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ :- उजैऱ बलोच के भाई जुबैर को भूना गया गोलियों से (मुख्य समाचार)

पलवल जिले के डबचिक में उस समय बड़े अधिकारियों के बीच हडकंप मच गया, जब हरियाणा सीएम नायब सैनी और उनकी पत्नी के सुमन सैनी क...
08/08/2026

पलवल जिले के डबचिक में उस समय बड़े अधिकारियों के बीच हडकंप मच गया, जब हरियाणा सीएम नायब सैनी और उनकी पत्नी के सुमन सैनी को परोसे जाने वाले घेवर के डिब्बे पर बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी की डेट नहीं लिखी हुई थी। आनन-फानन में अधिकारियों ने सीएम के मेन्यू से घेवक को गायब कर दिया। घेवर होडल के एक स्थानीय मिठाई विक्रेता से मंगवाया गया था। वहीं पलवल DC डॉ. जयेन्द्र कुमार छिल्लर ने फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को संबधित दुकानदार के सैंपल भरने के आदेश जारी किए।

08/08/2026

220 करोड़ खर्च कर इंसान बना ‘डॉग’, वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलक

08/08/2026

🟥 कैंथल ब्रेकिंग न्यूज़
🟨 सौरभ का बुखार उतार दिया
सौरभ द्विवेदी ने छात्र से कहा — “पूरा देश जानता है”
📍 छात्र से हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, लोगों के बीच चर्चा तेज।
📢 समाचार: सोशल मीडिया / कैंथल ब्रेकिंग न्यूज

07/08/2026

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Biru Valmiki Hatyakand Social Media Par Chidi Bahas)

कैथल ब्रेकिंग न्यूज़ (Kaithal Breaking News)

रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार दोपहर को सुसाइड कर लिय...
31/07/2026

रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार दोपहर को सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी मुस्कान का शव घर के अंदर ही है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

सुसाइड के कारणों को लेकर फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मुस्कान महम के फरमाना गांव की रहने वाली थीं। उनकी दिसंबर 2023 में शीलू के साथ शादी हुई थी। पिछले साल नवंबर में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ।

मुस्कान ने सुसाइड से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने 'ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रेहा कर बिल्लो थोड़ा बन-ठन के' पर एक रील अपलोड की थी।

एक पॉडकास्ट में शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर शीलू बल्हारा ने बताया था कि उनका जन्म 2003 में हुआ था। उनकी मां लंबे समय से बीमार रहती हैं और उनके पैरों व कमर में तकलीफ है। इसी वजह से परिवार ने उनकी कम उम्र में ही शादी कराने का फैसला लिया था, लेकिन मैं बेहद खुश हूं।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का यह विरोध प्रदर्शन किस बात को लेकर शुरू हुआ था? कैसे यह एक छोटे से प्रदर्शन से जंतर-मंतर प...
25/07/2026

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का यह विरोध प्रदर्शन किस बात को लेकर शुरू हुआ था? कैसे यह एक छोटे से प्रदर्शन से जंतर-मंतर पर अनशन और संसद चलो मार्च से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पहुंच गया? इसमें किसकी-क्या भूमिका रही है? इस दौरान का पूरा घटनाक्रम क्या रहा? आइये जानते हैं...

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) कार्य में ढिलाई और निर्देशों की अनदेखी करने वाले बूथ ...
23/07/2026

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) कार्य में ढिलाई और निर्देशों की अनदेखी करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मतदाता सूची को अद्यतन (update) करने और त्रुटियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रदेश भर में 28 से अधिक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 150 से अधिक बीएलओ को कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य न करने और ऐप पर डेटा अपडेट न करने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। समय-सीमा की अनदेखी: निर्धारित समय सीमा के बावजूद कई बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य काफी पिछड़ा हुआ पाया गया।डिजिटल एंट्री में देरी: चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार बीएलओ को मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता विवरण तुरंत अपलोड करना था, जिसमें कई अधिकारियों ने ढिलाई बरती। शिकायतों के मुताबिक, कई क्षेत्रों में बीएलओ ने घर-घर जाने के बजाय फॉर्म वितरण व सत्यापन का काम अधूरा छोड़ दिया।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी का कड़ा संदेश"

एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी अपने संवैधानिक दायित्वों को गंभीरता से नहीं लेंगे, उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

Address

Kaithal
Kaithal
136027

Telephone

+919151737000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kaithal Breaking News:

Shortcuts

Share