Kaithal Coverage

Kaithal  Coverage Kaithal Coverage

08/07/2025
03/07/2025

भगत सिंह चौक मार्केट बंद में जिला प्रशासन द्वारा रात में तोड़े गए दुकानों के आगे बने हुए चौंतरे दुकानदारों में भारी गुस्सा.... क्या प्रशासन का फैसला सही था क्या ऐसी सक्त कार्रवाई करनी चाहिए .... जैसे बहुत सारे दुकानदार सड़कों पर कब्जा किए हुए हैं जिससे कि जाम की स्थिति बनी रहती है क्या कार्रवाई सही की कमेंट जरुर करें

अशोक मित्तल पत्रकार

DIPRO Kaithal Haryana News Atal Hind India coverage Rajesh Pundri कैथल समाचार उपडेट अपना कैथल न्यूज Apna Kaithal News Kaithal Coverage Kaithal Breaking TV Police_kaithal Kaithal live tv Kaithal Update कैथल शहर हरियाणा Kaithal Coverage News Hand Target power Randeep Singh Surjewala

29/06/2025

कैथल में क्या नहीं और क्या है

20/06/2025

बर्खास्त महिला सिपाही ने खाया जहर

कैथल 20 जून /अटल हिन्द ब्यूरो
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक पूर्व महिला सिपाही ने वीरवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया।संबंधित युवती पहले कैथल के एक थाने में महिला सिपाही के रूप में कार्यरत थी,उक्त युवती ने 5 जून 2025 को संजय नामक युवक के खिलाफ महिला थाना कैथल में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। संजय ने उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर याैन शोषण किया। दोनों बीते तीन वर्षों से सहमति संबंध में थे। महिला थाना पुलिस ने 11 जून को आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन तीन माह पूर्व उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। सूचना पर पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। त्वरित मदद मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

17/06/2025

राधे राधे

कैथल की पुरानी सब्जी मंडी 6 से 8 फीट किया अतिक्रमण
16/06/2025

कैथल की पुरानी सब्जी मंडी 6 से 8 फीट किया अतिक्रमण

कविश मिड्ढा  बने कैथल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष....
16/06/2025

कविश मिड्ढा बने कैथल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष....

07/06/2025

*उकलाना के बुढ़ाखेड़ा गांव में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई:*

पशु मेले पर छापा, 178 पशु मिले मेले में, 14.95 लाख रुपये पाए गए*

*प्रदेश में सरकार द्वारा पिछले कई सालों से पशु मेले बन्द करवाये हुए हैं लेकिन उकलाना में चल रहा था अवैध पशु मेला*

उकलाना, 7 जून(कैथल कवरेज): उकलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से आयोजित हो रहे पशु मेले पर शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 14 लाख 95 हजार रुपये की नकद राशि मेले से जुड़े आयोजकों के पास से बरामद हुई।

सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजेश गर्ग, वेटरनरी सर्जन डॉ. संदीप मलिक, एसआई जितेंद्र, एएसई सुरेंद्र, एचसी विजय व पुलिस बल मौजूद था। टीम के पहुंचते ही मेला स्थल पर मौजूद सैकड़ों पशुपालकों, व्यापारियों और आयोजकों में हड़कंप मच गया।

*मेले में 178 पशु पाए गए, 6 स्थानों पर अलग-अलग आयोजन*

सीएम फ्लाइंग इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने देखा कि मेला मैदान के भीतर 6 स्थानों पर अलग-अलग समूहों द्वारा पशु मेले का आयोजन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान 134 भैंस और 44 गोवंश पाए गए, जो बिना किसी सरकारी अनुमति के बेचे-खरीदे जा रहे थे। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई सालों से पशु मेलों को बन्द करवाया हुआ है।

*बिना लाइसेंस चला रहे थे मेला, 6 आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया*

सीएम फ्लाइंग टीम की पूछताछ के दौरान आयोजकों – जगदीश, रामकुमार, भाल सिंह, प्यारेलाल, हवा सिंह व बिरुराम सभी निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा – ने स्वीकार किया कि उनके पास पशु मेले के आयोजन हेतु कोई वैध लाइसेंस या सरकारी अनुमति नहीं है। वे हर बुधवार और शनिवार को यह मेला लगाते थे, जिसमें पशुओं की खरीद-फरोख्त पर 2% तक का कमीशन वसूला जाता था। छापेमारी में टीम को कमीशन की रसीदें भी मिली हैं। मेला स्थल की जगह 4 एकड़ जमीन प्रति माह 12 हजार रुपये किराया पर बिसम्बर दास से ली हुई है। जिसका लिखित में कोई एग्रीमेंट भी नहीं किया गया है। मेले के दौरान भैंस का जो दूध निकाला जाता है उसे भी मेला आयोजक रखते हैं और 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बेच देते हैं।

*पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन, बीमार पशु भी मिले*

पशु चिकित्सक डॉ. संदीप मलिक द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कई पशु बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। पशुओं के लिए न तो छाया की व्यवस्था थी और न ही समुचित चारा या पानी उपलब्ध था। आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की पशु चिकित्सा सुविधा भी मौके पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन सामने आया।

*मेला स्थल बन्द करवाया, उकलाना पुलिस थाने में 6 के खिलाफ केस दर्ज*

सीएम फ्लाइंग टीम ने कार्रवाई के दौरान मेला स्थल के मुख्य गेट को बंद करवा दिया ताकि कोई भी व्यक्ति भाग न सके। छानबीन के बाद उपरोक्त छह आयोजकों के खिलाफ उकलाना थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने उपरोक्त 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस छापेमारी से पिछले कई वर्षों से खुलेआम संचालित हो रहे इस अवैध पशु मेले पर रोक लगी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई है और इससे अवैध गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद की जा रही है।

सीएम फ्लाइंग इन्चार्ज सुनैना ने कहा कि अवैध रूप से चलाई जा रही गतिविधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कदम उठा रही है। जहां ओर भी कोई भी गैर कानूनी कार्य चलता मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Address

KAITHAL
Kaithal
136027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal Coverage posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share