Rozana Himachal

Rozana Himachal हमारा लक्ष्य उन खबरों को तथ्यों के साथ आप तक पहुंचाने का है, जो आप के लिए जानना जरूरी हैं।
(3)

01/06/2026

चुनाव चाहे कोई भी हो, लगातार किसी को जिताकर कुर्सी पर बिठाना उचित या अनुचित ?

01/06/2026

Manali में ईमानदारी और इंसानियत की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली।अहमदाबाद से आए एक पर्यटक का ₹50,000 से भरा बैग ऑटो में छूट गया था। ऑटो चालक संजय शर्मा ने बिना किसी हिचकिचाहट के बैग उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने संजय शर्मा की ईमानदारी की जमकर सराहना की। ऐसी कहानियां एक बार फिर हिमाचल की सादगी, भरोसे और मानवीय मूल्यों को दर्शाती हैं।

01/06/2026

चुनाव परिणाम 43 वोटों के अंतर से घोषित होने के बाद एक प्रत्याशी ने मतों की पुनर्गणना (Recounting) की मांग की।हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने यह कहते हुए मांग को अस्वीकार कर दिया कि पुनर्गणना के लिए कोई वैध आधार या ठोस कारण प्रस्तुत नहीं किया गया है।

01/06/2026

Kasol में कथित गोलीबारी की एक घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ पर्यटकों द्वारा गोली चलाने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक स्थानीय युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

01/06/2026

छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन

#जय #जयमातादी #जयमांचिंतपूर्णी

हमीरपुर की 77 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान चुनाव परिणाम जारी 🗳️🏆
01/06/2026

हमीरपुर की 77 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान चुनाव परिणाम जारी 🗳️🏆

मंडी जिला परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? 🗳️🔥पूरे नतीजे देखिए और जानिए किस उम्मीदवार ने दर्ज की बड़ी जीत!              ...
01/06/2026

मंडी जिला परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? 🗳️🔥
पूरे नतीजे देखिए और जानिए किस उम्मीदवार ने दर्ज की बड़ी जीत!

01/06/2026

क्या हिमाचल के युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलने चाहिए?
👉 अपनी राय कमेंट में जरूर दें

31/05/2026

* हलेड़ कलां पंचायत से जिला परिषद प्रत्याशी इशांत चौधरी भारी मतों से हुए विजयी

* कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कंधों पर बिठाकर निकाली रैली

* डीजे की धुनों पर नाचते गाते पहुंचे अपने घर

* गांव में खुशी का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

With रजत महाशा

31/05/2026

सुंदर नगर के श्री गोपाल मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

1 जून को सजेगा विशाल भंडारा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदर नगर के ऐतिहासिक श्री गोपाल मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन हो गया। 25 मई से 31 मई तक चले इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस पावन कथा का रसपान सिद्ध योगी धाम के डॉ प्रवीण शर्मा द्वारा करवाया गया। उन्होंने अपनी सुमधुर वाणी और दिव्य प्रसंगों से कथा सुनने आए सभी श्रोताओं को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया। सात दिनों तक पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों और प्रभु के जयकारों से गूंजता रहा।

श्री गोपाल मंदिर समिति के प्रधान डॉ सी पी कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि मूर्ति स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर 1 जून को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ सी पी कौशल ने सुंदर नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर परिसर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागीदार बनें।

सुंदर नगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट

Address

Kangra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rozana Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rozana Himachal:

Share