Parvesh Sharma Reports

Parvesh Sharma Reports मानवता की सेवा मानव जीवन का प्रथम और अंतिम उद्देश्य होना चाहिए

16/08/2026

#हिमाचल में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कहां मनाया जाता है?

16/08/2026

#कांगड़ा धर्मशाला जेल में कैदियों और पुलिस के बीच मारपीट, 8 घायल

16/08/2026

#कांगड़ा शाहपुर रेहलू खड्ड में बहा श,व युवक का नहीं, महिला का निकला। लंज के पास श.व बरामद होने के बाद पुलिस ने कब्जे में लिया।

16/08/2026

#कांगड़ा शाहपुर रिहलू स्थित खोली खड्ड में बहती हुई दिखी एक व्यक्ति की,,,,, वीडियो हो रहा वायरल,,, शेयर करें 👈

16/08/2026

#हिमाचल मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

दुःखद समाचार  #नगरोटा बगवां ग्राम पंचायत सुनेहड़ से समाजसेवी विद्यासागर उर्फ़ लिखू जी आज हमारे बीच नहीं रहे भगवान उनकी आत्...
15/08/2026

दुःखद समाचार
#नगरोटा बगवां ग्राम पंचायत सुनेहड़ से समाजसेवी विद्यासागर उर्फ़ लिखू जी आज हमारे बीच नहीं रहे भगवान उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे, ॐ शांति

 #नगरोटा बगवां (कांगड़ा) के ऐतिहासिक गांधी ग्राउंड में RS Bali  ने किया ध्वजारोहण, भव्य परेड की ली सलामी, 156 फीट ऊंचा हि...
15/08/2026

#नगरोटा बगवां (कांगड़ा) के ऐतिहासिक गांधी ग्राउंड में RS Bali ने किया ध्वजारोहण, भव्य परेड की ली सलामी, 156 फीट ऊंचा हिमाचल का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र को किया समर्पित.

नगरोटा बगवां, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक आर.एस. बाली ने नगरोटा बगवां के ऐतिहासिक गांधी ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने नगरोटा बगवां में 156 फीट ऊंचे हिमाचल के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से अपने विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगा फहराने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष गौरव और भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गौरव का विषय रहा है, लेकिन अपने क्षेत्र की जनता के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

गांधी ग्राउंड में आयोजित समारोह में पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। आर.एस. बाली ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस और आजादी की थीम पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अपने संबोधन में आर.एस. बाली ने कहा कि देश को लंबे संघर्ष और असंख्य महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। आजादी के 80वें वर्ष में प्रत्येक नागरिक का दायित्व और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का जागरूक, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। इन समस्याओं से मुक्ति किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता और जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और समाज के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

आर.एस. बाली ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना, खेलों को बढ़ावा देना, बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और गांवों का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं का सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए रियायती ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए CBSE शिक्षा पहल महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों और बच्चों के कल्याण के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना तथा मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना जैसी पहलें संवेदनशील शासन का उदाहरण हैं। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा परिस्थितियों के कारण अपने सपनों और बेहतर भविष्य से वंचित न रहे।

नशे के विरुद्ध सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता, रोकथाम और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेशवासियों को आधुनिक उपचार की सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रीन पंचायत और हरित ऊर्जा की पहल, सौर ऊर्जा तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास हिमाचल को स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन को आम नागरिक के और करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याएं उनके घर-द्वार पर सुनी जाएं और उनका समाधान सुनिश्चित हो।

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि ‘नगरोटा मॉडल’ को विकास के एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि इसे देश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उदाहरण बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक ओर सौंदर्यीकरण और बड़ी विकास परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है, वहीं दूसरी ओर गांवों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों का मूल उद्देश्य समावेशी विकास, बेहतर अवसर और जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से ऐसे हिमाचल के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया जो समृद्ध, आत्मनिर्भर, शिक्षित, स्वस्थ, नशामुक्त और हरित हो।

आर.एस. बाली ने नगरोटा बगवां सहित पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

15/08/2026

#नगरोटा बगवां (कांगड़ा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में विधायक श्री RS Bali जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हजारों देशभक्तों की मौजूदगी में तिरंगा शान से लहराया 🇮🇳*
*जय हिन्द | वन्दे मातरम्*

Address

Kangra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parvesh Sharma Reports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Parvesh Sharma Reports:

Shortcuts

Share