Morning INDIA Daily News

Morning INDIA Daily News RAJKUMAR PRAJAPATI (RAJU)
(1)

 # #खबर  # #उत्तर प्रदेश
12/08/2026

# #खबर
# #उत्तर प्रदेश

 # #वायरल ख़बर  # #उत्तर प्रदेश  # #मॉर्निंग इंडिया न्यूज़
08/08/2026

# #वायरल ख़बर
# #उत्तर प्रदेश
# #मॉर्निंग इंडिया न्यूज़

 # #ख़बर  # #उत्तर प्रदेश  # #वायरल ख़बर
06/08/2026

# #ख़बर
# #उत्तर प्रदेश
# #वायरल ख़बर

05/08/2026
05/08/2026

पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बकेवर पुलिस द्वारा 4/5 अगस्त की रात संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विजौली पुल के पास आमहार मोड़ से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत (19 वर्ष) पुत्र सुनील निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है तथा पहचान छिपाने के लिए उसने आगे की नंबर प्लेट हटा दी और पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी।इस मामले में थाना बकेवर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। इस सफलता में थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, उपनिरीक्षक शोभित कुमार प्रजापति सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 # #ख़बर  # #उत्तर प्रदेश
05/08/2026

# #ख़बर
# #उत्तर प्रदेश

04/08/2026

ट्रक से भिड़ी अनियंत्रित डीसीएम, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल

इटावा/इकदिल। थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर नहर के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डीसीएम पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने जा रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर जनपद निवासी अभिषेक सिंह (20) पुत्र उमेश सिंह डीसीएम लेकर आगरा की ओर जा रहे थे। पिलखर नहर के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। डीसीएम पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना इकदिल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल चालक का उपचार शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

04/08/2026

चार दिन से लापता मजदूर का तालाब में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इकदिल/भरथना। भरथना ब्लॉक के ग्राम नगला मोती में चार दिन से लापता 40 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार सुबह गांव के तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान प्रदीप चंद्र (40) पुत्र नाथूराम के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप चंद्र 30 जुलाई की रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके भाई प्रेमचंद्र ने थाना इकदिल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रदीप चंद्र के रूप में की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
प्रदीप चंद्र की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व साक्षी देवी के साथ हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक के परिजनों ने प्रदीप की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप का अपनी मौसी के बेटे विनय से मोबाइल को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Address

Kanpur Cantonment

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Morning INDIA Daily News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Morning INDIA Daily News:

Shortcuts

Share