26/08/2026
नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी ने अचानक ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि देखते ही देखते कई गाँव, बाज़ार और जलविद्युत परियोजनाएं मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं। तिब्बत की तरफ से बिना स्थानीय बारिश के अचानक आए इस विनाशकारी सैलाब में कई लोगों के बहने की आशंका है, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में नेपाल सेना ने हेलिकॉप्टरों और मेडिकल टीमों के साथ मोर्चा संभाल लिया है। कुदरत के इस खौफनाक मंज़र को देखकर हर कोई हैरान है।