Kanpur bulletin 24

Kanpur bulletin 24 � Kanpur ki har choti-badi khabar
� Breaking • Crime • Politics • Local Updates
� Ground Report |

09/06/2026

कानपुर: क्राइम ब्रांच और पश्चिम ज़ोन पुलिस को बड़ी सफलता।

मादक पदार्थ से भरा ट्रक पुलिस ने किया बरामद।

तस्करों के गैंग तक पहुंची पुलिस, कई अहम सुराग हाथ लगे।

सूत्रों के अनुसार शहर व आसपास के जिलों में सप्लाई के लिए लाया गया बड़ी मात्रा में गांजा बरामद।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी।

पूरे मामले का जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा।

06/06/2026

कानपुर: रेलवे यात्रियों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार।

जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को दबोचा।

शातिर चोरों के कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद।

पूछताछ में ट्रेनों के धीमा होने पर यात्रियों के मोबाइल चोरी/छिनौती करने की बात कबूली।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी।
KanpurBreaking

05/06/2026

कानपुर/ लखनऊ दहेज हत्या मामले में पीड़ित परिवार का प्रदर्शन तेज।

इंफ्लूएंसर पति सागर की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

मृतका मानसी राजपूत की मां रानी वर्मा ने दी चेतावनी।

24 घंटे में कार्रवाई न होने पर पति के साथ आत्मदाह की धमकी।

तख्ती-बैनर लेकर परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन।

मुख्यमंत्री से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग।

30 मई को लखनऊ के शहादतगंज में मानसी राजपूत की मौत का मामला।

परिवार का आरोप ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर मानसी ने उठाया था आत्मघाती कदम।

मामले को लेकर लगातार न्याय की मांग कर रहा पीड़ित परिवार।

बाइट - रानी वर्मा, (मृतका मानसी की मां)

01/06/2026

"न्याय की मांग में बदली अंतिम यात्रा, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों का प्रदर्शन"

कानपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम यात्रा को ही विरोध प्रदर्शन का रूप दे दिया। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर निकले परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामला बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके का है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय मानसी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले लखनऊ निवासी सागर से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मानसी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन हालात नहीं बदले।

परिजनों के मुताबिक 30 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मानसी की मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने उन्हें आत्महत्या की सूचना दी, लेकिन परिवार का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसी को लेकर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

मृतका के परिजनों का दावा है कि शव पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। साथ ही उन्होंने मृतका के पति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने शव को बाबूपुरवा थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

मानसी अपने पीछे छह महीने के मासूम बेटे को छोड़ गई है। फिलहाल पूरा परिवार न्याय की मांग कर रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

बाइट — अविनाश राजपूत (मृतका के चाचा)

31/05/2026

कानपुर: किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजरनपुरवा इलाके में प्रेमी से विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर प्रेमी के ट्रंक (अलमारी) गोदाम में पहुंचकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

महिला को बचाने का प्रयास कर रहे कुछ लोग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट — परिजन

30/05/2026

कानपुर अपडेट: हलीम कॉलेज ग्राउंड स्थित बकरा मंडी विवाद का हुआ पटाक्षेप।

विवाद के बाद आमने-सामने आए दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गिले-शिकवे दूर किए।

27/05/2026

कानपुर: बकरा बाज़ार प्रकरण में बड़ा अपडेट।

थाना चमनगंज में सपा के पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं विधायक नसीम सोलंकी के सरकारी गनर की ओर से भी मंडी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

बकरा मंडी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, 26/27 मई की देर रात चमनगंज थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

27/05/2026

कानपुर: जीआरपी कानपुर सेंट्रल की बड़ी कार्रवाई।

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से करीब 74 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

जीआरपी टीम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर अलीगढ़ और मथुरा सप्लाई करने की फिराक में थे।

बरामदगी में ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा मिला।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीआरपी कानपुर सेंट्रल और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

26/05/2026

कानपुर: आर्थिक तंगी से परेशान युवक शराब के नशे में चढ़ा पानी की टंकी पर, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 में ऑटो चालक शैलेंद्र दुबे ने पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर से युवक को समझाने का प्रयास किया।

परिजनों ने बताया कि युवक की दोनों ऑटो लंबे समय से खराब हैं, जिससे वह आर्थिक तनाव में था।

करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस युवक का मेडिकल कराने के साथ नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी में!

25/05/2026

कानपुर:गोविंद नगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर।

होटल वाणी कॉन्टिनेंटल के सामने मेडिकल स्टोर में जा घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो ने पहले कई खंभों को तोड़ा, फिर सड़क पर कई लोगों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गुस्साई भीड़ ने कार चला रहे युवक को पकड़ लिया।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र का मामला।

Address

Kanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanpur bulletin 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share