Nagar Samvad

Nagar Samvad दैनिक नगर संवाद
(राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र)

विश्व विजेता भारत, फिर से विश्व शिखर पर! 🏆 🇮🇳🔥
08/03/2026

विश्व विजेता भारत, फिर से विश्व शिखर पर! 🏆 🇮🇳🔥

08/03/2026

विश्व विजेता भारत — तिरंगा फिर से विश्व शिखर पर! 🏆 🇮🇳🔥

हम सभी को गर्वित करने वाली इस ऐतिहासिक महाविजय पर टीम इंडिया एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई ।

Dainik Nagar Samvad
16/02/2026

Dainik Nagar Samvad

24/12/2025

UP: लखनऊ में कई इलाकों में भीषण जाम......!!

डालीगंज,मेडिकल कॉलेज रोड पर जाम।

हनुमान सेतु,रकाबगंज में भी भीषण जाम।

पुराने लखनऊ में जाम से जनता परेशान।

23/12/2025

ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलते ही उन पर आरोप लगाने वाली माखी की महिला ने दिल्ली के इंडिया गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।

धरने के दौरान मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस महिला को मां और महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ अपने साथ ले जाती नजर आई।

महिला का आरोप— “जमानत के बाद फिर से जान का खतरा, न्याय की मांग।

स्थान: इंडिया गेट, दिल्ली
पुलिस कार्रवाई जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की राज्य स्तरीय समिति की बैठक मुख्य...
23/12/2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की राज्य स्तरीय समिति की बैठक

मुख्य सचिव ने एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में दिए निर्देश

अवैध मादक पदार्थों का सेवन एवं क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए सुनिश्चित-मुख्य सचिव

कोडीन युक्त कफ सीरप की सप्लाई एवं बिक्री पर रखी जाए सतत निगरानी-मुख्य सचिव

फर्जी फर्मों, अवैध भंडारण या बिक्री पाए जाने पर की जाए वैधानिक कार्रवाई-मुख्य सचिव

स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए-मुख्य सचिव

फर्जी फर्मों, अवैध भंडारण या बिक्री पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए-मुख्य सचिव।

दिल्ली से बड़ी खबरकुलदीप सिंह सेंगर बड़ी राहत, जमानत हुई मंजूर बांगरमऊ से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की बेल मंजूर...
23/12/2025

दिल्ली से बड़ी खबर

कुलदीप सिंह सेंगर बड़ी राहत, जमानत हुई मंजूर

बांगरमऊ से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की बेल मंजूर।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सुब्रमोनियम प्रसाद और हर्ष वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने उनकी अपील लंबित रहने तक सजा पर रोक लगा दी।
अदालत ने शर्त रखी कि सेंगर पीड़िता के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं आएंगे, जमानत अवधि के दौरान दिल्ली में ही रहेंगे और हर सोमवार पुलिस को रिपोर्ट करेंगे। किसी भी शर्त के उल्लंघन पर जमानत रद्द की जा सकती है।
सेंगर को ट्रायल कोर्ट ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के बलात्कार मामले में आजीवन कारावास और ₹25 लाख जुर्माने की सजा दी थी। आरोप है कि जून 2017 में पीड़िता का अपहरण व बलात्कार किया गया और बाद में उसे बेच दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला दिल्ली स्थानांतरित हुआ था और दिसंबर 2019 में सजा सुनाई गई।
पीड़िता की सुरक्षा को लेकर ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई को विशेष निर्देश भी दिए थे। सेंगर की अपील फिलहाल लंबित है।
सेंगर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन और मनीष वशिष्ठ सहित अन्य अधिवक्ता पेश हुए।
सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक अनुभा भारद्वाज उपस्थित रहीं।
शिकायतकर्ता की ओर से महमूद प्राचा सहित अन्य अधिवक्ता और
दिल्ली महिला आयोग की ओर से उर्वी मोहन ने पक्ष रखा।

कानपुर ! पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधनतबियत खराब होने पर कार्डियोलॉजी लाया गया था,कार्डियोलॉजी हार्ट ...
28/11/2025

कानपुर ! पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन

तबियत खराब होने पर कार्डियोलॉजी लाया गया था,कार्डियोलॉजी हार्ट विभाग ने निधन की पुष्टि की।

25/11/2025

ExClusive-अयोध्या राम मंदिर पर PM मोदी ने इस तरह फहराया केसरिया ध्वज.

धर्मेंद्र जी के निधन से फिल्म जगत ने एक महान कलाकार खो दिया है।उनकी बहुमुखी प्रतिभा, विनम्रता और जीवन मूल्यों ने करोड़ों...
24/11/2025

धर्मेंद्र जी के निधन से फिल्म जगत ने एक महान कलाकार खो दिया है।

उनकी बहुमुखी प्रतिभा, विनम्रता और जीवन मूल्यों ने करोड़ों दिलों को छुआ। उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।

ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति 🙏

मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हो रहा है हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता 'हीमैन' का अंतिम संस्कार। बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी। फिल्म जगत की नामी हस्तियों अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, अक्षय कुमार, सलमान खान आदि ने श्मशान घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।

11/11/2025

कानपुर में भयानक रेल हादसा,ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत,मौत का मंजर इतना भयावह की रूह कांप जाए...!

सभी देश वासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं...
17/10/2025

सभी देश वासियों को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं...

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Samvad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nagar Samvad:

Share