17/09/2026
#कानपुर डॉक्टर कोर्ट में, #ड्राइवर ओपीडी में! मरीजों को लिखी दवा, #वायरल वीडियो से #सरकारी अस्पताल में हड़कंप
#रामादेवी स्थित #कांशीराम #अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल #मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर #मरीजों से बातचीत करता और उन्हें दवा लिखता नजर आ रहा है। दावा है कि वीडियो में दिख रहा युवक ईएमओ #डॉ. रामकेश का ड्राइवर देव है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान डॉ. रामकेश कोर्ट एविडेन्स के लिए गए थे। #वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा ने #डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। सीएमएस जांच कर रहे हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके #आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Byte - हरिदत्त नेमी, AR TV