N Tv Bharat

N Tv Bharat सम्पादक ANG TV भारत

पुरे भारत में न्यूज़ चैनल में जुड़ने के लिए संपर्क करें
ब्यूरो प्रमुख वा पत्रकार
अनुभवि को वरियता।
सम्पादक :-अमन सिंह
मोबाइल :-8318221185

06/06/2026

*कानपुर के नवाबगंज स्थित डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या का पुलिस ने चार दिन में खुलासा करते हुए उनके 18 साल पुराने दोस्त मोहित द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने होली के दौरान खुजराहो यात्रा में विजय के 10 लाख रुपए कीमत के सोने की चेन और ब्रेसलेट देखकर लूट की योजना बनाई, इसके लिए उसने यूट्यूब पर सर्च किया और क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखकर पुलिस से बचने के तरीके सीखे, साथ ही बुर्का, लेडीज चप्पल, पर्स और ग्लव्स पहनकर महिला का भेष धारण किया और खुद को गूंगा बताते हुए ऑटो से कोचिंग पहुंचा। चेन छीनने के दौरान हुई हाथापाई में धक्का लगने से विजय की मौत हो गई और आरोपी जेवरात लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की और पूछताछ में मोहित ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद लूटे गए जेवरात बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया तथा टीम को ₹50 हजार इनाम देने की घोषणा की गई है।*






पीएम और राष्ट्रपति के बाद यूपी पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी का 'राष्ट्र के नाम संबोधन' वायरल, सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर उठे...
05/06/2026

पीएम और राष्ट्रपति के बाद यूपी पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी का 'राष्ट्र के नाम संबोधन' वायरल, सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर उठे सवाल!

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर "राष्ट्र के नाम संबोधन" जैसी शैली में बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है और यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

आलोचकों का कहना है कि वर्दी में रहते हुए इस प्रकार के सार्वजनिक बयान क्या पुलिस आचरण नियमावली और विभागीय सोशल मीडिया नीति के अनुरूप हैं? इसी क्रम में यूपी पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या इस तरह की बयानबाजी विभागीय नियमों के तहत स्वीकार्य है।

सोशल मीडिया पर वायरल प्रतिक्रियाओं में यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के बिंदु 19 का हवाला दिया जा रहा है। इस बिंदु में कहा गया है कि पुलिस कर्मियों द्वारा सरकार, उसकी नीतियों, कार्यक्रमों, राजनीतिक दलों, राजनीतिक व्यक्तियों, राजनीतिक विचारधाराओं अथवा नेताओं के संबंध में सरकारी या व्यक्तिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी।

इसी तरह पॉलिसी के बिंदु 21 में जाति, धर्म, वर्ग और संप्रदाय से जुड़ी भेदभावपूर्ण टिप्पणियों से दूर रहने की बात कही गई है। ऐसे में कुछ लोगों का सवाल है कि क्या अनुज चौधरी के मामले में इन नियमों का पालन किया गया है या फिर उन्हें किसी विशेष अपवाद के तहत देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यह मांग भी उठ रही है कि यदि इस प्रकार के सार्वजनिक वक्तव्यों की अनुमति है, तो पुलिस विभाग को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए, ताकि अन्य अधिकारियों के लिए भी स्थिति स्पष्ट हो सके।

फिलहाल इस पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश पुलिस या डीजीपी कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इस मामले में कोई स्पष्टीकरण जारी करता है या नहीं।

आईटीबीपी जवान की मां के क*टे हाथ के मामले की गूंज उठी लखनऊ से दिल्ली तक, सीएमओ हरिदत्त नेमी हटाए गए, बल्कि लापरवाही बरतन...
02/06/2026

आईटीबीपी जवान की मां के क*टे हाथ के मामले की गूंज उठी लखनऊ से दिल्ली तक,

सीएमओ हरिदत्त नेमी हटाए गए,

बल्कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्यवाही तय मानी जा रही है,आईटीबीपी जवान की मां के क*टे हाथ के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि चिकित्सा व्यवस्था पर भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोल दी।

मामले में कथित लापरवाही, अस्पतालों को लेकर उठे सवाल और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बढ़ते दबाव के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को कानपुर से हटाकर जालौन भेजा गया, जबकि उनकी जगह डॉ. अवधेश यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

शहर में चर्चा है कि लंबे समय से विवादों में रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आखिरकार शासन को बड़ा फैसला लेना पड़ा।

इस प्रकरण ने कानपुर में स्वास्थ्य तंत्र और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं पुलिस विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में बनी हुई है। चर्चा है कि पीड़ित आईटीबीपी जवान को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ा और अंततः उसे अपने वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप के लिए बुलाना पड़ा

बताया जाता है कि आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद मामले में कार्रवाई तेज हुई और संबंधित दोनों अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सूत्रोनुसार अब निगाहें शासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, क्योंकि शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मियों पर भी जल्द कार्रवाई की गाज गिर सकती है






26/05/2026

ब्रेकिंग...

किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग

मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची





25/05/2026

*ब्रेकिंग*

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डायल 112 की टोली में शामिल नए वाहनो को पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

कानपुर कमिश्नरेट में यूपी-112 की आपातकालीन सेवा को और मजबूत करने के लिए पीआरवी बेड़े में 48 नए वाहन शामिल किए गए हैं

वर्तमान में कमिश्नरेट में कुल 159 पीआरवी वाहन संचालित हैं, जिनमें 75 चार पहिया और 84 दो पहिया वाहन शामिल हैं।

जल्द ही 10 और चार पहिया वाहन मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 169 हो जाएगी

जोनवार वाहनों में दक्षिण जोन में सबसे अधिक 54, पश्चिम में 43, पूर्वी में 33 और मध्य जोन में 28 पीआरवी वाहन तैनात हैं

यूपी-112 की रेस्पॉन्स व्यवस्था में भी सुधार दर्ज किया गया है। अप्रैल 2026 में कानपुर कमिश्नरेट की रैंकिंग 24वें स्थान पर थी, जो मई 2026 में सुधरकर 12वें स्थान पर पहुंच गई। शहरी क्षेत्र का औसत रिस्पॉन्स टाइम घटकर 4.58 मिनट हो गया है,

जबकि ओवरऑल रिस्पॉन्स टाइम 6.17 मिनट दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आमजन को त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे






भारत अपडेट  मोदी सरकार पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, जेल भेजने के दावे से सोशल मीडिया पर मची सनसनी! 🔥सोशल मीड...
24/05/2026

भारत अपडेट

मोदी सरकार पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, जेल भेजने के दावे से सोशल मीडिया पर मची सनसनी! 🔥

सोशल मीडिया पर वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक और बड़ा बयान इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। अभिजीत ने सीधा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मोदी सरकार उनकी एक गलती का इंतजार कर रही है ताकि उन्हें जेल में ठूस दिया जाए। काल्पनिक राजनीतिक दल को लेकर चल रहे इस अनोखे मीम ट्रेंड के बीच आए इस गंभीर बयान ने नेटिजन्स का ध्यान खींच लिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कानपुर समाचार अपडेट 📰🗞️
24/05/2026

कानपुर समाचार अपडेट 📰🗞️







सोशल मीडिया पर चर्चा में रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब सड़कों पर भी नजर आने लगी है। कई जगहों पर गाड़ियों पर कॉकरोच जनत...
24/05/2026

सोशल मीडिया पर चर्चा में रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब सड़कों पर भी नजर आने लगी है। कई जगहों पर गाड़ियों पर कॉकरोच जनता पार्टी के पोस्टर लगे दिखाई दिए, जिससे लोगों के बीच इसकी चर्चा और तेज हो गई है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह अभियान अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से निकलकर सड़कों तक पहुंचता दिख रहा है। लोगों के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे नया राजनीतिक प्रयोग मान रहे हैं, तो कुछ इसे व्यंग्यात्मक अभियान के तौर पर देख रहे हैं।

*आवश्यक सूचना-*एक अज्ञात युवती की पटारा स्टेशन के पास ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गई है। यदि किसी व्यक्ति को युवती क...
23/05/2026

*आवश्यक सूचना-*
एक अज्ञात युवती की पटारा स्टेशन के पास ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गई है। यदि किसी व्यक्ति को युवती के संबंध में कोई जानकारी हो या पहचान करता हो, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9818665547 पर संपर्क कर अवगत कराने का कष्ट करें।






23/05/2026

कानपुर नगर
दिनांक 22/23.05.2026 की रात्रि में थाना गोविंदनगर क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य मारपीट एवं पत्थरबाजी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मार्ग से गुजर रहे वाहनों को भी क्षति पहुंची है।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना गोविंदनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बाइट– सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा श्री दिलीप कुमार सिंह।*






Address

GANGA BAIRAJ Road KANPUR
Kanpur
208002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N Tv Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category