The News Galaxy

The News Galaxy कानपुर। नोएडा।
📍 Ground Reporting
🎥 Public Issues | Crime | Politics
📬 DM For Official Media Queries

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्...
29/07/2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को 'सबसे बड़ा उत्पाती' बताते हुए कहा कि वे छात्रों के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि 'सोरोस के चमचे, इंदिरा के नाते, राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती'। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल के दौरान एक लाख छात्रों को जेल में डाला गया। यह कांग्रेस का इतिहास है। जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में आज जमानत पर हैं, वे छात्रों के हित में बोलेंगे? जिनकी सरकारों के समय 100 से अधिक पेपर लीक हुए, क्या वे (राहुल गांधी) छात्रों के हक में बोलेंगे? भाजपा सांसद ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी छात्रों के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। इसलिए छात्र उन्हें अपने आंदोलन में बुलाने में राजी नहीं थे।

29/07/2026

"इतनी सीटें जीतेंगे, उतनी निकलती हैं"

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री को लेकर ऐसा कमेंट किया,...
29/07/2026

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिस पर हंगामा हो गया। उन्होंने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। इसका सत्तापक्ष ने तीखा विरोध किया और उनसे माफी की मांग कर दी। राहुल गांधी ने सदन में कहा कि गृह मंत्री आज यहां क्यों नहीं हैं? क्योंकि वह डरे हुए हैं। गृह मंत्री डरे हुए हैं, उन्होंने ही हमारे छात्रों पर गोली चलाने की इजाजत दी थी।

नेता विपक्ष के इतना कहते ही किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ऑर्डर की कॉपी दिखाएं नहीं तो माफी मांगे। इस सियासी घमासान में जब कांग्रेस नेता घिरे नजर आए तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाला। अपने विपक्षी 'साथी' राहुल गांधी को सपोर्ट में उन्होंने आवाज बुलंद की। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि छात्रों के प्रदर्शन में फायरिंग का आदेश किसने आदेश दिया था।

ईरान को कथित तौर पर अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए चीन से बड़ी मदद मिलने जा रही है। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान को ...
29/07/2026

ईरान को कथित तौर पर अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए चीन से बड़ी मदद मिलने जा रही है। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान को चीन में बने 400 तक शोल्डर-फायर्ड एयर-डिफेंस मिसाइल लॉन्चर की पहली खेप आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है। इसमें एक दिलचस्प बात ये है कि चीन से ईरान को एयर डिफेंस मिसाइलें पाकिस्तान के जरिए भेजी जा सकती हैं, जो अमेरिका-ईरान युद्ध में प्रमुख मध्यस्थ है। पाकिस्तान को अमेरिका का करीबी देश माना जाता रहा है लेकिन रिपोर्ट में उसके ईरान को मदद करने की बात कही गई है।

रॉयटर्स ने डील की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि 60 से 70 मिलियन डॉलर की डील अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान की अपनी कम दूरी की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने का सबसे अहम प्रयास है। इस अनुबंध में 300 से 400 मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) की खरीद शामिल है। इसमें चीन में बनी QW-12 और FN-16 मिसाइलें हैं। यह डील हांगकांग स्थित कंपनी झोंगकिंग बाओशांग इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट के साथ होने का दावा किया गया है। यह कंपनी ईरानी पक्ष और चीनी आपूर्तिकर्ता के बीच मध्यस्थ के तौर पर काम कर रही थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस पर टिप्पणी नहीं की है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट को पूरी तरह निराधार कहा है।

पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग ने इन खबरों को खारिज किया है। पाक सेना ने कहा है कि चीन से ईरान को एयर डिफेंस हथियार सप्लाई करने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में लगाई जा रही अटकलें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

29/07/2026

"फोन आते ही बदल जाते हैं चुनाव के नतीजे"

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "सरकार यह सब न करे। ये बच्चे अपने भविष्य के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। अगर सरकार बच्चो...
29/07/2026

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "सरकार यह सब न करे। ये बच्चे अपने भविष्य के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। अगर सरकार बच्चों को ऐसे ही परेशान करेगी तो हमें दोबारा सड़कों पर उतरना होगा। बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था। इन्हें शर्म आनी चाहिए।"

29/07/2026

'अब बाबा जी को CM बनना ही नही है'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे नया आंदोलन शुरू करेंगे तो CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। अगर...
29/07/2026

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे नया आंदोलन शुरू करेंगे तो CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। अगर सरकार सहमत नहीं होती है या अपना रवैया नहीं बदलती है, तो हमें ऐसा करना ही होगा।"

27/07/2026

औरैया जिले की बिधूना विधानसभा से यह जमीनी ग्राउंड रिपोर्ट ऐसे क्षेत्र की है, जहाँ समाजवादी पार्टी की विधायक रेखा वर्मा का प्रतिनिधित्व है। गांव में अलग-अलग समुदायों के लोगों से खुलकर बातचीत की गई। विकास, रोजगार, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी।

इस ग्राउंड रिपोर्ट में कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आज भी बुनियादी विकास अधूरा है। कुछ लोगों ने कहा कि सड़क, बिजली, रोजगार और अन्य सुविधाएँ लोगों तक अपेक्षित स्तर पर नहीं पहुँची हैं। वहीं कई ग्रामीणों ने विधायक रेखा वर्मा का बचाव करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है, इसलिए सभी समस्याओं के लिए केवल विधायक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

बातचीत के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति ने दावा किया कि "काकरोच पार्टी के धरने के बाद अब लोग खुलकर बोलने लगे हैं। हमने बीजेपी और बीजेपी की पुलिस से डरना छोड़ दिया है।" यह इंटरव्यू देने वाले व्यक्ति का व्यक्तिगत दावा है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने प्लास्टिक सिटी परियोजना के अधूरे वादे, क्षेत्र में उद्योगों से युवाओं और छात्रों को अपेक्षित लाभ न मिलने तथा अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखी।

⚠️ इस वीडियो में व्यक्त सभी विचार और दावे इंटरव्यू देने वाले लोगों के व्यक्तिगत विचार हैं। इस वीडियो का उद्देश्य केवल जनता की राय और जमीनी हकीकत को सामने लाना है।

अगर आपको ऐसी निष्पक्ष Ground Report पसंद आती है, तो वीडियो को Like करें, Share करें, चैनल को Subscribe करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं।

#बिधूनाविधानसभा

27/07/2026

"आज तक किसी मंदिर पर बुलडोजर चला है"

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Galaxy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share