Ground Zero News

Ground Zero News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ground Zero News, News & Media Website, Kanpur.
(2)

• बेखौफ़ पत्रकारिता | ज़मीन से जुड़ी ख़बरें
• सच वही, जो दिखाया नहीं जाता
📍भारत


आपके क्षेत्र की समस्या, शिकायत या खबर हमारे साथ साझा करें।
📞 संपर्क करें:
[+91 95802 09575]

01/06/2026

पनकी थाना क्षेत्र में लापता किशोर सानू का शव नहर से मिलने के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर रतनपुर चौकी के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज जांचने की मांग के बावजूद पुलिस ने समय रहते उसे चेक नहीं किया।

स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों का पुलिस बल और PAC तैनात की गई है। वरिष्ठ अधिकारी लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

01/06/2026

कल्याणपुर में आशा देवी मंदिर परिसर पर चला बुलडोजर
कानपुर के कल्याणपुर स्थित इंद्रानगर में आशा देवी मंदिर परिसर में सोमवार को KDA और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्रशासन का कहना है कि कई नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया था। वहीं मंदिर के महंत ने दावा किया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।
📍 कल्याणपुर, कानपुर

01/06/2026

पनकी में किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय अनुभव शुक्ला उर्फ सानू का शव सोमवार सुबह पनकी-कल्याणपुर नहर पुल के पास बरामद हुआ। सानू 31 मई को घर से कॉपी खरीदने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
सूचना के बाद पुलिस और 37वीं बटालियन की फ्लड टीम ने देर रात तक नहर और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। सोमवार सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप है कि शव पर गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट एवं कटने जैसे निशान थे, जिसके आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार ने भी पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच, वीडियोग्राफी तथा पैनल के तहत पोस्ट�

01/06/2026

रामपुर गंगा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवक गंभीर घायल
कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गंगा में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान बाका नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गणेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने विशाल, आकाश, अंशु, लवकुश और बेटू पर मारपीट का आरोप लगाया है।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। तहरीर व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍 रामपुर गंगा, कोहना थाना क्षेत्र, कानपुर

01/06/2026

कोचिंग संचालक की संदिग्ध मौत से सनसनी
कानपुर के नवाबगंज स्थित Data Expert Coaching Institute के संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता (47) का शव कोचिंग संस्थान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात आईपीएल मैच देखने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की एक आंख के ऊपर चोट का निशान और मुंह से रक्तस्राव पाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
क्या यह हादसा है या फिर कोई साजिश? पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
📍नवाबगंज, कानपुर

🔥 NO CAPTION NEEDED....🔥
01/06/2026

🔥 NO CAPTION NEEDED....🔥


31/05/2026

प्रेमी को ससुराल बुलाकर रची गई मौत की साजिश!
हमीरपुर जिले के मनकी खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर निवासी युवक को उसकी प्रेमिका ने मिलने के बहाने ससुराल बुलाया, जहां पति-पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
आरोप है कि हत्या के बाद शव को रेउना थाना क्षेत्र की झाड़ियों में ले जाकर पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। बाद में अवशेषों को जमीन में दबाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 हमीरपुर | उत्तर प्रदेश..

31/05/2026

फर्जी वन दरोगा बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, KTM बाइक बरामद
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुद को वन विभाग का दरोगा बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी अजब सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोपी फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी दिखाकर लोगों का भरोसा जीतता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की KTM Duke 200 बाइक, फर्जी वन दरोगा पहचान पत्र, वर्दी, बेल्ट, जूते और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ कई जिलों में धोखाधड़ी और वाहन हड़पने के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

31/05/2026

पनकी में किशोर के लापता होने से हड़कंप
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर चौकी इलाके में 16 वर्षीय शानू के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक नहर किनारे पहले साइकिल और कपड़े मौजूद थे, लेकिन बाद में दोनों गायब मिले। वहीं किशोर की स्मार्ट वॉच की लोकेशन को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम किशोर की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।
📍पनकी/रतनपुर, कानपुर
👉 ऐसी ही स्थानीय और ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए फॉलो करें Ground Zero News

31/05/2026

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में पुलिस ने शराब ठेकों पर सख्ती बढ़ा दी है। ठेका संचालकों को साफ चेतावनी दी गई है कि ठेकों के बाहर शराब पीने-पिलाने की व्यवस्था मिली तो कार्रवाई तय है।
LawAndOrder

Address

Kanpur
208019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ground Zero News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share