30/09/2026
अगर मोदी जी को जनता पर भरोसा है, तो बैलेट पेपर से चुनाव कराकर दिखाएं!
मैंने अपने वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपील की है कि विपक्ष की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर विचार किया जाए। यदि मोदी जी को देश की जनता पर पूरा भरोसा है, तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने में क्या परेशानी है?
इससे चुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई सामने आ सकती है और दूध का दूध, पानी का पानी हो सकता है।
जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।