30/06/2026
बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस को एक नया सुराग मिला है। पुलिस उस उदयपुर यात्रा की जांच कर रही है, जो सिया ने केतन अग्रवाल से सगाई के पहले की थी। सिया गोयल इस यात्रा पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ गई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, फरवरी में केतन अग्रवाल से सगाई होने से कुछ हफ्ते पहले सिया और चेतन एक ग्रुप के साथ उदयपुर गए थे। यह भी सामने आया है कि सिया इस ट्रिप के लिए रुपये केतन से लेकर गई थी। केतन से सिया ने एक करोड़ रुपये लिए और ये रुपये चेतन को दे दिए थे।
पुलिस अब यात्रा के रिकॉर्ड और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस यात्रा का हत्या की कथित साज़िश से कोई संबंध है। जांचकर्ताओं ने सिया के उस बयान का भी ज़िक्र किया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह कभी भी केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थीं।