Karnal Samachar

Karnal Samachar Daily Newz

करनाल,  7 दिसंबर श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट कर्णताल के बच्चों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्स...
07/12/2019

करनाल, 7 दिसंबर श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट कर्णताल के बच्चों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयन्ती महोत्सव का भ्रमण किया, जिसमें कुल 55 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के साथ संस्था के प्रधान बलदेव राज आर्य, महामंत्री कर्णवीर आर्य, महाप्रबंधक गोपीनाथ आर्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना भ्रमण के लिए कुरुक्षेत्र गीता जयन्ती समारोह में रवाना हुए। संस्थान के प्रधान बलदेव राज ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की बस को रवाना किया। संस्था के प्रधान बलदेव राज ने बताया कि गीता जयन्ती समारोह में बच्चों को तारामंडल, ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर सहित अन्य धार्मिक स्थानों का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को श्रीमद भागवत गीता के महत्व से अवगत करवाया गया और उन्हें गीता के श्लोक सुनाए गए। बच्चों ने शिल्प एंव क्राफ्ट मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कर्णवीर आर्य, गोपीनाथ शर्मा, निर्मल शास्त्री, राजेन्द्र कुमार, अमित कुमार, तुलसीदास शास्त्री, सीमा, राणा, किरन मैडम, सरिता मैडम, अनीता भटनागर व दीप सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे

करनाल के लिए सेक्टर 13 में लगा जानवरों के खाने का ATM लगाया गया है,इस  में आप भी दे सकते हैं योगदान और डाल सकते हैं खाना...
07/12/2019

करनाल के लिए सेक्टर 13 में लगा जानवरों के खाने का ATM लगाया गया है,इस में आप भी दे सकते हैं योगदान और डाल सकते हैं खाना यह एटीएम करनाल शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए जाएंगे

आईसीएआर-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल में "कार्यात्मक खाद्य सामग्री में तकनीकी उन्नति और दावों के सत्यापन" पर 21...
07/12/2019

आईसीएआर-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल में "कार्यात्मक खाद्य सामग्री में तकनीकी उन्नति और दावों के सत्यापन" पर 21 दिनों के रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन किया गया। इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को मानव भोजन में इसकी चिकित्सीय भूमिका को बेहतर बनाने में कार्यात्मक भोजन की भूमिका के बारे में था।

डॉ भीमराव राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर  आधस परिवार की ओर से बाबा साहब अम्बेडकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। जिस...
07/12/2019

डॉ भीमराव राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आधस परिवार की ओर से बाबा साहब अम्बेडकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें वाल्मीकि अंबेडकर आंदोलन के संरक्षक कैलाश पुरुषार्थी, वीरभान प्रधान, शंमी खोडे, राजबीर, सहित अन्य सभी पदाधिकारी ‌मौजुद रहे।

हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन मैं एनसीसी कैंडीडेट्स ने हवाई ट्रेनिंग शुरू कर दी कैंडिडेट्स ने हवाई जहाज में पायलट ...
06/12/2019

हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन मैं एनसीसी कैंडीडेट्स ने हवाई ट्रेनिंग शुरू कर दी कैंडिडेट्स ने हवाई जहाज में पायलट के साथ बैठकर जहाज चलाने की ट्रेनिंग ली कैंडिडेट्स के लिए यह मौका अति रोमांचक रहा जब उन्होंने आसमान से शहर को देखा प्रदेश भर में हिसार के अलावा करनाल में ही एनसीसी कैंडिड स्कोर पायलट ट्रेनिंग देने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है

करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज करनाल में संविधान के शिल्पकार, महिलाओं एंव शोषित समाज के मुक्तिदाता,भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर ...
06/12/2019

करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज करनाल में संविधान के शिल्पकार, महिलाओं एंव शोषित समाज के मुक्तिदाता,भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर चेयर एवं राजनिति शास्त्र विभाग की और से आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामपाल सैनी ने डॉ.भीम राव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहेब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान के प्रतिक डॉ अंबेडकर के जीवन और विचारधारा से आज विद्यार्थियों को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए ।

कॉलेज में अंबेडकर चेयर के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार व राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ बलराम शर्मा ने भी डॉ अंबेडकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर डॉ राजेश शर्मा, डॉ.जितेन्द्र चौहान,प्रो.आशीष गुप्ता, प्रो. गुरदेव सहित अन्य सभी मौजूद रहे।

Address

Karnal
Karnal

Telephone

+918813056000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karnal Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Karnal Samachar:

Share